You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

CM Jan Seva

Start Date: 14-02-2022
End Date: 31-03-2022

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के सन्दर्भ में "सी.एम. जन सेवा" को बेहतर ...

See details Hide details


आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के सन्दर्भ में "सी.एम. जन सेवा" को बेहतर बनाने के लिए दीजिए सुझाव

मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के सन्दर्भ में "सी.एम. जन सेवा" का शुभारंभ किया गया है।

इसके अंतर्गत अब प्रदेश के नागरिक अपने मोबाइल से 181 नंबर पर कॉल कर एक ही दिन में घर बैठे दैनिक जीवन में सर्वाधिक जनउपयोगी सेवाएं जैसे - स्थानीय निवासी, आय प्रमाण पत्र नि:शुल्क एवं खसरा, खतौनी एवं नक्शे की नक़ल की डिजिटल प्रति प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अब खसरा, खतौनी एवं नक्शे की नकल की नमूना कॉपी भी प्रदान की जा रही है। जिसे आप अपनी जानकारी या रेफरेंस के लिए नि:शुल्क घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।

इस सन्दर्भ में राज्य लोक सेवा अभिकरण, मध्यप्रदेश आप सभी नागरिकों से निम्न बिन्दुओं पर सुझाव आमंत्रित करता है:
1. जिन्होंने ‘सी.एम. जन सेवा’ के अंतर्गत सेवाएं प्राप्त की है, वो अपने अनुभव साझा करें।
2. इस सेवा को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है?

निश्चित ही आपके सुझावों से नागरिकों के लिए इस सेवा को और बेहतर और उपयोगी बनाने में सहायता मिलेगी।
अपने सुझावों के साथ अपना नाम, शहर, जिला और पिनकोड अवश्य लिखें।

आप अपने सुझाव और अनुभव mp.mygov.in के जरिए कमेंट बॉक्स में साझा करें।

All Comments