You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Madhya Pradesh budget 2023-24

Start Date: 04-01-2023
End Date: 03-02-2023

मध्यप्रदेश बजट 2023-24 के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा करें

...

See details Hide details


मध्यप्रदेश बजट 2023-24 के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा करें

बजट, प्रदेश के सर्वांगीण विकास व आम नागरिकों के खुशहाल जीवन के सपने को साकार करने, सतत् विकास की गति बनाये रखने, आधारभूत सुविधाओ का विकास व सभी वर्गो के कल्‍याण का महत्‍वपूर्ण साधन रहा है।

माननीय मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी के नेतृत्‍व व मार्गदर्शन में बजट के माध्‍यम से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों के विस्‍तार के साथ-साथ, रोजगार के नये अवसर दिये जा रहे है। प्रदेश में शासन एवं उसकी अनुषांगिक संस्‍थानों में एक लाख से अधिक पदों की पूर्ति की जाना लक्षित है। माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को वर्ष 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहॅुचाने के लक्ष्‍य में मध्‍यप्रदेश भी 550 बिलियन डॉलर का योगदान देने के लिए संकल्पित है।

इन निर्धारित लक्ष्‍यों की पूर्ति को ध्‍यान में रखते हुये प्रदेश के वर्ष 2023-24 के बजट को स्‍वरूप दिया जाना है। इस प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों से प्राप्‍त सुझावों, मार्गदर्शन, प्राथमिकताओं आदि से प्रदेश का बजट, प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में बढाया गया एक और कदम बनेगा। प्रदेश की राजस्‍व आय में वृध्दि के सुझाव भी बजट को और अधिक लोक कल्‍याणकारी स्‍वरूप देने में सहयोग देंगे।

MPMYGov द्वारा आपके सुझाव, मार्गदर्शन आमंत्रित है। कृपया सुझाव दिनांक 3 फरवरी, 2023 तक उपलब्‍ध करावें । सुझावों के साथ अपना नाम, शहर, जिला पिनकोड भी अंकित करे ।

मुख्‍य क्षेत्र :-
1 शिक्षा
2 रोजगार
3 कृषि
4 उद्योग
5 ग्रामीण विकास
6 शहरी विकास
7 सड़क
8 अन्‍य अधोसंरचना
9 स्‍वास्‍थ्‍य
10 महिला एवं बाल विकास
11 सामाजिक कल्‍याण
12 राजस्‍व संग्रहण
13 प्रशासनिक सुधार
14 अन्‍य

आप निम्न माध्यम से अपना सुझाव दे सकते हैं :-
1. MPMyGov Portal
2. Toll free no.: 0755-2700800
3. Email id: budget.mp@mp.gov.in
4. डाक / कुरियर के माध्यम से
Address:
संचालक, बजट
वित्तीय प्रबंध सूचना प्रणाली
218-एच, द्वितीय तल, वित्त विभाग, मंत्रालय
भोपाल, मध्यप्रदेश
462004

All Comments
Reset
1969 Record(s) Found

RameshwariGound 3 years 1 week ago

मध्य प्रदेश की समस्त नगरीय निकायों में दीनदयाल अंत्योदय योजना अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत कार्यरत सामुदायिक संगठक जो कि नियमित नहीं है, निकाय में खाली पदों में नियमित किया जाए और मासिक वेतन 12000 रुपए वृद्धि के साथ मानदेय जो राज्य कर्मचारियों को प्राप्त है लागू की जाए ।सभी सामुदायिक संगठक का सरकार से विनम्र निवेदन है कि दृष्टिगत करें

Jitendra Singh Tomar 3 years 1 week ago

सामान्य वर्ग के कई पढ़े लिखे युवा बेरोजगार हैं । आशा रहेगी कि इस दिशा में कुछ आवश्यक योजना का सृजन किया जाएगा ।

MUKESH 3 years 1 week ago

माननीय महोदय जी से निवेदन है कि जो क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र से आते है वह पर किसी का विशेष ध्यान नही होता है इसलिए ग्रामीण क्षेत्र के मानव ग्रामीण से पलायन करके छोटे मोटे शहरों में बस जाते है और युवाओ को केवल वह पर मजदूरी ही करना पडता है अगर ग्रामीण क्षेत्र में सुधार किया जाये तो ग्रामीण में रहने बाले युवा भी अपने देश को गौरव प्रतिष्ठा को ऊपर कर सके सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा में सुधार किया जाये ताकि विद्याथियो को अच्छा शिक्षा मिल सके और आगे बड़े बेटी बचाओ बेटी पड़ाओ यहाँ तक तो ठीक है

Suahma 3 years 1 week ago

माननीय मंत्री जी विशेष अनुरोध है कि नगरीय निकाय में शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत पदस्थ सामुदायिक संगठक जो एक अच्छे स्तर की परीक्षा पास कर नियुक्त हुए हैं 12000nमनोदय पर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य कर रहे है हमें महंगाई के दौर के अनुसार वेतन वृद्धि एवम नियमितीकरण पर विचार करने की कृपा करे

Sanjeev Malviya 3 years 1 week ago

माननीय मुख्यमंत्री महोदय एक विजलेंस टीम का भी गठन किया जाए जो सभी विभागों में भ्रष्टाचार की रोकथाम का कार्य करे और उसकी रिपोर्ट वह टीम सीधा मुख्यमंत्री महोदय को प्रस्तुत करे तथा इस रिपोर्ट को फिर सार्वजनिक किया जाए

Sanjeev Malviya 3 years 1 week ago

माननीय मुख्यमंत्री महोदय एक विजलेंस टीम का भी गठन किया जाए जो सभी विभागों में भ्रष्टाचार की रोकथाम का कार्य करे और उसकी रिपोर्ट वह टीम सीधा मुख्यमंत्री महोदय को प्रस्तुत करे तथा इस रिपोर्ट को फिर सार्वजनिक किया जाए

Sanjeev Malviya 3 years 1 week ago

मध्य प्रदेश में जितनी भी शासकीय भूमि है जो उपयोग में नहीं ली जा रही है उस भूमि को गरीब निम्न आय वालों को लीज पर सरकार दे जिससे सरकार की आय में भी वृद्धि होगी तथा निम्न आय एवं गरीबों को आय का साधन भी मिलेगा।

Abhaykumarshukla 3 years 1 week ago

माननीय विशेष अनुरोध है की नगरीय निकाय में शहरी आजीविका मिशन में पदस्थ सामुदायिक संगठक जो अभी एक अच्छे स्तर की परीक्षा पास कर नियुक्त हुए उन्हें 12000 मानदेय पर विशेष योजनाएं पर काम करना पढ़ रहा है आगे आप समझ सकते है उन्हे नियमित करें और वेतनव्रद्धि अनिवार्य है धन्यवाद