You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Madhya Pradesh Krishi Varsh 2026

Start Date: 30-01-2026
End Date: 15-02-2026

मध्यप्रदेश कृषि वर्ष 2026- कृषि के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव, ...

See details Hide details

मध्यप्रदेश कृषि वर्ष 2026- कृषि के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ साझा करें

माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व एवं कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना जी के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत कृषि के समग्र विकास हेतु 10 प्रमुख आयामों पर केंद्रित गतिविधियाँ एवं नवाचारात्मक प्रयास प्रस्तावित हैं। सभी नागरिकों, बुद्धिजीवियों, विशेषज्ञों, कृषकों तथा छात्र–छात्राओं से सादर अपील है कि वे इन 10 आयामों अथवा कृषि विकास से संबंधित अपने सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ अधिकतम 250 शब्दों में साझा करें।

समृद्ध किसान, समृद्ध प्रदेश विकास का 10-दिशात्मक मॉडल

1. किसान आय वृद्धि एवं अपव्यय में कमी
2. प्राकृतिक एवं जैविक कृषि
3. जल, मृदा एवं कृषि आदान का अनुकूलन
4. जलवायु, ऊर्जा एवं सततता
5. मूल्य श्रृंखला, बाज़ार एवं किसान हिस्सेदारी
6. निर्यात, ब्रांडिंग एवं वैश्विक उपस्थिति
7. अनुसंधान, नवाचार एवं सशक्तिकरण
8. विरासत, संस्कृति एवं सॉफ्ट ब्रांडिंग
9. शासन, डिजिटल व्यवस्था एवं पारदर्शिता
10. Projects – Transforming Agriculture

इन 10 आयामों अथवा कृषि विकास से संबंधित अपने सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ अधिकतम 250 शब्दों में साझा करें। आपके सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ कृषि क्षेत्र को अधिक समृद्ध, टिकाऊ एवं किसानोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

सुझावों के साथ अपना नाम, पूरा पता गाँव/शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करें।

आपके सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ नीचे कमेन्ट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
134 Record(s) Found

Sonukuswaha 3 weeks 4 days ago

सरकार को किसानों का सही नाम देना चाहिए जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादन का सही मूल दिलवाएं जाए एवं और भी किसान कल्याण योजना चलाई जाए जिससे कम लागत में अच्छी उत्पादन हो सके एवं अच्छा मुनाफा मिल सके सब्जी उत्पादन पशुपालन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए किसानों को परिवार नींद आने वाली मशीन दिलाई जाए

UrimilaBai 3 weeks 4 days ago

जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद का सही मूल दिलवाया जाए एवं और भी किसान कल्याणकारी योजना चलाया चलाई जाए जिससे कम लागत में अच्छा उत्पादन हो सके एवं अच्छा मुनाफा मिल सके सब्जी उत्पादन एवं पशुपालन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए

SOHIT KUMAR CHOUDHARY 3 weeks 5 days ago

कृषि विभाग में Target based quantitative work की बजाय quality work पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे काम वास्तविक रूप से जमीनी स्तर पर पहुंचेंगे और उसका असर हकीकत में किसानों की आय दुगनी करने में दिखाई देगा।

DrPrahladMasurkar 3 weeks 5 days ago

मध्यप्रदेश में कृषि वर्ष के दौरान फसल विविधीकरण, मूल्य संवर्धन, जैविक खेती, सूक्ष्म सिंचाई, मृदा स्वास्थ्य कार्ड आधारित उर्वरक उपयोग, मजबूत एमएसपी खरीद, किसान उत्पादक संगठन, डेयरी व पोल्ट्री जैसे सहायक व्यवसाय, डिजिटल बाजार सुविधा, फसल बीमा और मौसम परामर्श से किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है।

Akash Dahayat 3 weeks 5 days ago

1. सरकार को किसानों की फसल का सही दाम देना चाहिए MSP से नीचे कहीं खरीदी ना हो इसके लिये कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए,
2. कोई भी योजना वहाँ की जलवायु, टोपोग्राफी किसानों की जमीन के रकबे के हिसाब से बनानी चाहिए
3. किसानों की सबसे बड़ी समस्या आवारा पशु और अघोषित बिजली कटौती है उसके लिए सरकार को कुछ कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है
4. खेती के साथ साथ अन्य आय के साधन उत्पन्न हो उसके लिए योजना बनाने की जरूरत है

Aakriti Singh 3 weeks 5 days ago

जैसा कि सर्वविदित है, वर्ष 2016 से पदोन्नति नियमों पर लगी वैधानिक रोक के कारण एक अत्यंत संवेदनशील स्थिति उत्पन्न हो गई है।यह न केवल प्रशासनिक दक्षता को प्रभावित कर रहा है, बल्कि विभाग के प्रति Career Progression के भरोसे को भी कम कर रहा है।प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण हेतु निम्नलिखित सुधारात्मक सुझावों/विकल्पों पर विचार किया जाना न्यायोचित प्रतीत होता है-कार्यकारी व्यवस्था का विस्तार,Notional Promotion,विधिक समन्वय।

Mukesh kumar_lodhi 3 weeks 5 days ago

1.किसानों की आय में वृद्धि के लिए, खेती के साथ - साथ होने वाले अन्य कार्यों जो खेती के सहायक है, व जो खेती की लागत में कमी ला सके एवं अतिरिक आय भी मिल सके सके,इसके लिए integrated farming के बारे में किसानों को जागरूक वा कोई योजना बनाना चाहिए, जिससे इससे ऐसे मॉडल स्थापित किए जाए,जिससे किसान अपने आप ही इसे अपना ले ।
9. विभागों का इंटीग्रेशन होना चाहिए,ताकि सभी योजनाओं का लाभ अच्छे से मिल सकें और किसान सशक्त हो सके ।

divyanshu markam 3 weeks 5 days ago

Kissano ke liye jaivik kheti ko badhava dene hetu scheme nikaalna chahiye jisme vermi pit ,naadep taaka hetu anudaan diya jaana chahiye saath hi jaivik kheti ke utpaad ko bechne hetu baazaar hona chahiye taaki krishko ko sahi mulya mil sakey

kaluchoudhary 3 weeks 5 days ago

1.कृषक की फसल की बोली मंडी में समर्थन मुल्य से निचे न लगे आज तक बोली किस आधार पर स्टार्ट होती है किसी को कोई आईडिया नहीं है कृपया इस सुझाव पर विचार किया जाय आधिकतर कृषक को सीधा लाभ मिलेगा
2. जैविक खेती करवाना है तो कृषक को जागरूक करना चाहिए और ईसके लिए पर्याप्त बजट दिया जाय ताकि कृषको को अच्छे फार्म की विजिट कराई जा सके

Rahul Tiwari 3 weeks 5 days ago

Awas yojna labh nhi mila mujhe Ramesh tiwari ko
Nal jal yojna kam ruka hai ration pachi aadven kar diya abhi kam ruka hai awas list mahamudpur panchayat Rewa ki vipin tiwari rojgaar sahayak vipin tiwari awas le rupya le rahe hai