You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting Ideas and Suggestions for Viksit Madhya Pradesh Global Vision@2047 Higher Education

Start Date: 17-01-2025
End Date: 25-01-2025

विकसित मध्यप्रदेश विजन 2047-गुणवत्तायुक्त, रोजगारपरक, मूल्य ...

See details Hide details

विकसित मध्यप्रदेश विजन 2047-गुणवत्तायुक्त, रोजगारपरक, मूल्य आधारित एवं सर्वसुलभ शिक्षा के लिए साझा करें अपने सुझाव

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संकल्पित विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में मध्यप्रदेश भी अपना योगदान देने लिए अग्रसर है तथा इसी संकल्प के साथ विकसित मध्‍यप्रदेश@2047 का विजन तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर है और “विकसित भारत” के निर्माण में “विकसित मध्यप्रदेश” की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित है।

इसी क्रम में, 2047 तक प्रदेश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए “विकसित मध्यप्रदेश @2047” विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है।

विकसित मध्यप्रदेश 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए गुणवत्तायुक्त, रोजगारपरक मूल्य आधारित एवं सर्वसुलभ शिक्षा के लिए नागरिकों के आईडिया और सुझाव सबसे महत्वपूर्ण हैं। यह पहल हर नागरिक को प्रदेश के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने का अवसर देती है। नागरिक अपने सुझाव mp.mygov.in पर साझा कर सकते हैं।

प्रमुख घटक:

1. विश्वस्तरीय शिक्षा
2. रोजगारपरकता (employability) एवं उद्यमशीलता (entrepreneurship)
3. साम्यता (equity) एवं पहुँच (access)
4. शोध एवं नवाचार
5. उन्‍नत तकनीक का प्रभावी उपयोग
6. संस्थाओं एवं प्रणालियों का सुदृढीकरण
7. निजी पूंजी निवेश को प्रोत्साहन

नागरिकों के सुझाव, विकसित मध्यप्रदेश के नवनिर्माण की दिशा में गुणवत्तायुक्त, रोजगारपरक, मूल्य आधारित और सर्वसुलभ शिक्षा से जुडी प्राथमिकताओं को सही दिशा देने में सहायक होते हैं। मध्यप्रदेश के भविष्य को एक समावेशी और सतत विकास की ओर ले जाते हैं।

आप ईमेल के माध्यम से भी अपने सुझाव दे सकते हैं:-
pshighedu@mp.gov.in
anilkpathak@mp.gov.in

विकसित मध्यप्रदेश विजन 2047 की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

MP MYGov द्वारा आपके आईडिया और सुझाव आमंत्रित है। अपने सुझाव देकर विकसित मध्यप्रदेश 2047 के निर्माण में आप भी भागीदार बनें। आप अपने सुझावों के साथ अपना नाम, गाँव/शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करें।

आइए, हम सब मिलकर बनाएं विकसित मध्यप्रदेश...अपने सुझाव नीचे कमेन्ट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
307 Record(s) Found

OMPRAKASH 1 year 2 months ago

उद्यमिता को बढ़ावा: छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्यमिता शिक्षा और स्टार्टअप इन्क्यूबेटर स्थापित करें, जो नए व्यवसायों को बढ़ावा देने में मदद करें।

OMPRAKASH 1 year 2 months ago

. रोजगारपरक शिक्षा:
कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण: उद्योगों और व्यवसायों की आवश्यकताओं के अनुसार व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रमों की स्थापना करें।
इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप: छात्रों को उनके पाठ्यक्रम के दौरान उद्योगों में इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करें, ताकि वे व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकें।

OMPRAKASH 1 year 2 months ago

शिक्षकों का विकास: शिक्षकों के लिए निरंतर पेशेवर विकास कार्यक्रम और प्रशिक्षण की व्यवस्था करें, जिससे वे न केवल विषय के विशेषज्ञ बने बल्कि नई शैक्षिक तकनीकों से भी अवगत हों।

OMPRAKASH 1 year 2 months ago

. गुणवत्तायुक्त शिक्षा:
मानक सुधार और शिक्षा गुणवत्ता सुनिश्चित करना: स्कूलों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए सख्त मानक और नियमित मूल्यांकन प्रणाली लागू करें।
प्रौद्योगिकी का उपयोग: डिजिटल क्लासरूम, स्मार्ट बोर्ड्स, और ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करें।

Yash Rawat 1 year 2 months ago

आदरणीय मुख्‍यमंत्रीजी,
डिजिटल इंटेलिजेंस इंडेक्‍स 2024 के अनुसार भारत 125 देशों में डिजिटल विकास में आठवें स्‍थान पर है। इससे पूर्व 2020 में भारत चौथे स्‍थान पर था। इसलिये हमारे प्रदेश भी को डिजिटल विकास की गति देने हेतु समग्र शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य सेवा के साथ अन्‍य सेवाओं को भी डिजिटलाइजेशन करने हेतु विकसित मध्‍यप्रदेश@2047 विजन तैयार करना अनिवार्य है। इसलिये साइबर जलसाजों से बचाव एवं जागरूकता हेतु प्रदेश में साइबर सुरक्षा व शिक्षा हेतु साइबर थानों की विशेष आवश्‍यकता होगी।

Yash Rawat 1 year 2 months ago

मध्‍यप्रदेश को इंदौर के समान उन्नत अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों को पुरे प्रदेश में अपनाना चाहिए, जिसने स्वच्छता और स्थिरता के लिए एक मानक स्थापित किया है। प्रत्येक शहर को लैंडफिल अपशिष्ट को कम करने और चक्रीय अर्थव्यवस्था सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए अपशिष्ट पृथक्करण, पुनर्चक्रण और निपटान प्रथाओं में सुधार करने हेतु विजन 2047 के शामिल करना चाहिए।

Yash Rawat 1 year 2 months ago

आदरणीय मुख्‍यमंत्रीजी,
प्रयागराज महाकुंभ को प्‍लास्टिक मुक्‍त रख्रकर बहुत महत्‍वपूर्ण कदम उत्‍तरप्रदेश ने उठाया है। नर्मदा, क्षिप्रा और चंबल जैसी पवित्र नदियों को प्रदूषित करने वाले सीवेज जल को रोकने के लिए सख्त उपायों की आवश्यकता है। प्रदेश में पर्यावरण, जल, वन और जलवायु विभाग को आने वाले उज्‍जैन कुंभ में भी प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने और बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग को बढ़ावा देने की तत्काल आवश्यकता को विजन 2047 में शामिल करके प्रदेश को प्रदूषण से मुक्‍त रखने के लिए अति आवश्‍यक है।

  •