You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Viskit Gwalior @2047 Vision Document

Start Date: 03-01-2025
End Date: 30-01-2025

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा ...

See details Hide details

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा करें

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संकल्पित विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में मध्यप्रदेश भी अपना योगदान देने लिए अग्रसर है तथा इसी संकल्प के साथ विकसित मध्‍यप्रदेश@2047 का विजन तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर है और “विकसित भारत” के निर्माण में “विकसित मध्यप्रदेश” की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित है। इसी क्रम में, 2047 तक ग्वालियर को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए “विकसित ग्वालियर@2047” विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है।

विकसित ग्वालियर@2047 विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

“विकसित ग्वालियर@2047” की सफलता के लिए नागरिकों के आईडिया और सुझाव सबसे महत्वपूर्ण हैं। यह पहल हर नागरिक को ग्वालियर के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने का अवसर देती है। नागरिक अपने सुझाव mp.mygov.in पर साझा कर सकते हैं।

नागरिकों के सुझाव के प्रमुख क्षेत्र:

• विकसित ग्‍वालियर @ 2047 के विजन के लिए सुझाव
• आर्थिक विकास और रोजगार अवसरों के लिए प्राथमिक क्षेत्र में सुझाव
• महिलाओं (नारी सशक्तिकरण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• किसानों (किसान कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फाेकस क्षेत्र एंव पहल/परियोजनाएं
• निम्‍न आय वर्ग के नागरिकों (गरीब कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• युवाओं (युवा शक्ति) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• जनजातीय विकास के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• अन्‍य जिला प्राथमिकताएं एवं विकास कार्य

नागरिकों के सुझाव, ग्वालियर के वास्तविक मुद्दों और आवश्यकताओं को समझने में मदद करते हैं। विकास की प्राथमिकताओं को सही दिशा देने में सहायक होते हैं। ग्वालियर जिले के भविष्य को एक समावेशी और सतत विकास की ओर ले जाते हैं।

MP MYGov द्वारा आपके आईडिया और सुझाव आमंत्रित है। अपने सुझाव देकर विकसित ग्वालियर@2047 के निर्माण में आप भी भागीदार बनें। आप अपने सुझावों के साथ अपना नाम, गाँव/शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करे ।

आइए, हम सब मिलकर बनाएं विकसित ग्वालियर...अपने सुझाव नीचे कमेन्ट बॉक्स में साझा करें

All Comments
Reset
361 Record(s) Found

Yash Rawat 1 year 3 months ago

ग्वालियर को हॉटलाइन, सिमको और ग्रासिम ग्वालियर जैसे निर्माताओं के माध्‍यम से शिक्षा, उद्योग और रियल एस्टेट में निवेश बढ़ाने के लिए प्रयास किये जाना चाहिये।

Yash Rawat 1 year 3 months ago

ग्वालियर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से धन सहायता के साथ एक "काउंटर मैग्नेट" परियोजना के रूप में विकसित किया जाना चाहिये।

Yash Rawat 1 year 3 months ago

स्‍वामी हरिदासजी द्वारा तानसेन को राग मेघ मल्हार के साथ बारिश लाने और राग दीपक का प्रदर्शन करके दीपक जलाने तथा अग्नि राग से अग्नि प्रजव्लित करने वाले राग के अलावा बिलावल ठाट, पूर्वी थाट और खमाज ठाट जैसे राग सिखाये थे जिनको गाने से हाथी भी शांत हो जाते थे। इसलिये तानसेन के गुरू श्री स्‍वामी हरिदासजी का भी भव्‍य दिव्‍य स्मारक अवश्‍य बनाया जाना चाहिये।

Yash Rawat 1 year 3 months ago

अकबर द्वारा तानसेन से जिद करके जब निधिवन में छिपकर तानसेन के गुरू स्‍वामी हरिदासजी के कृष्ण भक्ति के भजन सुने तब अकबर ने तानसेन से कहा कि आप तो अपने गुरु की तुलना में कहीं आस-पास भी नहीं है। फिर तानसेन ने जवाब दिया, "जहांपनाह! हम इस ज़मीन के बादशाह के लिए गाते हैं और हमारे गुरु इस ब्रह्मांड के बादशाह के लिए गाते हैं तो फर्क तो होगा न।" इसलिये तानसेन के गुरू श्री स्‍वामी हरिदासजी का भी भव्‍य दिव्‍य स्मारक अवश्‍य बनाया जाना चाहिये।

Yash Rawat 1 year 3 months ago

ग्वालियर को संगीत के शहर के रूप में जाना जाता है। जहां राजा मानसिंह तोमर (१४८६ ई.)के शासनकाल में संगीत महाविद्यालय की नींव रखी गई। ग्वालियर में हरिदास, बैजनाथ प्रसाद (बैजू बावरा), तानसेन(रामतनु), सरोद उस्ताद अमजदअली ख़ान आदि ने यहीं संगीत साधना की। इसलिये इसे विश्‍व स्‍तरीय संगीत स्‍थली के रूप में विकसित किया जाना चाहिये।

Yash Rawat 1 year 3 months ago

ग्वालियर के ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल जैसे विवस्वान सूर्य मन्दिर, सहस्त्रबाहु मंदिर या सासबहू का मंदिर, गोपाचल पर्वत, जयविलास महल और संग्रहालय, मानमन्दिर महल, गूजरी महल, तेली का मंदिर, महाराजा मानसिंह का क़िला आदि ऐतिहासिक स्थलों की व्‍यवस्थित साफ-सफाई एवं रख-रखाव पर विशेष ध्‍यान देकर तथा प्रचार-प्रसार करके पर्यटन को बढावा देना चाहिये।

Yash Rawat 1 year 3 months ago

ग्वालियर को संगीत नगरी के साथ-साथ सांस्‍कृतिक नगरी के रूप में विकसित करना चाहिये।

Yash Rawat 1 year 3 months ago

ग्वालियर में संगीतकार तानसेन का स्मारक मुगल स्थापत्य का नमूना है, किन्‍तु तानसेन के गुरू श्री स्‍वामी हरिदासजी का भी भव्‍य दिव्‍य स्मारक बनाया जाना चाहिये। स्‍वामी हरिदासजी ने अपनी संगीत साधना से वृदांवन के निधिवन में साक्षात राधे-कृष्‍ण ठाकुर श्री बांके बिहारी जी को प्रकट किया था। स्‍वामी हरिदासजी की स्मृति में ग्वालियर में हर वर्ष तानसेन समारोह के पुर्व कृष्‍ण लीला रास का आयोजन भी होना चाहिये है।

Shubhodeep Goswami 1 year 3 months ago

ग्वालियर श्योपुर कोटा रेलवे लाइन का काम जल्द से जल्द पूर्ण हो ताकि ग्वालियर का विकास हो।

Shubhodeep Goswami 1 year 3 months ago

ग्वालियर श्योपुर कोटा रेलवे लाइन का काम जल्द से जल्द पूर्ण हो ताकि ग्वालियर का विकास हो।