You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Viskit Gwalior @2047 Vision Document

Start Date: 03-01-2025
End Date: 30-01-2025

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा ...

See details Hide details

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा करें

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संकल्पित विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में मध्यप्रदेश भी अपना योगदान देने लिए अग्रसर है तथा इसी संकल्प के साथ विकसित मध्‍यप्रदेश@2047 का विजन तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर है और “विकसित भारत” के निर्माण में “विकसित मध्यप्रदेश” की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित है। इसी क्रम में, 2047 तक ग्वालियर को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए “विकसित ग्वालियर@2047” विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है।

विकसित ग्वालियर@2047 विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

“विकसित ग्वालियर@2047” की सफलता के लिए नागरिकों के आईडिया और सुझाव सबसे महत्वपूर्ण हैं। यह पहल हर नागरिक को ग्वालियर के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने का अवसर देती है। नागरिक अपने सुझाव mp.mygov.in पर साझा कर सकते हैं।

नागरिकों के सुझाव के प्रमुख क्षेत्र:

• विकसित ग्‍वालियर @ 2047 के विजन के लिए सुझाव
• आर्थिक विकास और रोजगार अवसरों के लिए प्राथमिक क्षेत्र में सुझाव
• महिलाओं (नारी सशक्तिकरण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• किसानों (किसान कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फाेकस क्षेत्र एंव पहल/परियोजनाएं
• निम्‍न आय वर्ग के नागरिकों (गरीब कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• युवाओं (युवा शक्ति) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• जनजातीय विकास के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• अन्‍य जिला प्राथमिकताएं एवं विकास कार्य

नागरिकों के सुझाव, ग्वालियर के वास्तविक मुद्दों और आवश्यकताओं को समझने में मदद करते हैं। विकास की प्राथमिकताओं को सही दिशा देने में सहायक होते हैं। ग्वालियर जिले के भविष्य को एक समावेशी और सतत विकास की ओर ले जाते हैं।

MP MYGov द्वारा आपके आईडिया और सुझाव आमंत्रित है। अपने सुझाव देकर विकसित ग्वालियर@2047 के निर्माण में आप भी भागीदार बनें। आप अपने सुझावों के साथ अपना नाम, गाँव/शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करे ।

आइए, हम सब मिलकर बनाएं विकसित ग्वालियर...अपने सुझाव नीचे कमेन्ट बॉक्स में साझा करें

All Comments
Reset
361 Record(s) Found

BrahmDevYadav 1 year 3 months ago

इस दिशा में किसानों को प्रोत्साहित किया जाए और ग्वालियर को विकसित करने व आत्मनिर्भर बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक मदद देना चाहिए एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन भी अवश्य करना चाहिये। जिससे हर किसान को जैविक खेती के बारे में सही प्रशिक्षण प्राप्त होगा।

BrahmDevYadav 1 year 3 months ago

ग्वालियर जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने की सख्त जरूरत है। दिनोदिन बढ़ते रासायनिक उर्वरकों के दाम किसानों के लिये संकट उत्पन्न कर रहे है।किसानों को प्राचीन कृषि पद्धतियों को अपनाना चाहिये।जैविक उर्वरको का प्रयोग,ढैचा, सनई और दलहन की फसलों की खेती कर मिट्टी को स्वस्थ और उपजाऊ बनाना चाहिये।सरकार किसानों को दलहन,सनई, ढैचा के बीज सस्ती दरों,नैडप कंपोस्ट और केचुवा की खाद बनाने के लिये जमीनी कार्य करना चाहिये।लोगो को पशुपालन करने के लिये बढ़ावा और पशुओं की चिकित्सा के लिये उपाय करना चाहिये।

Diyakadam 1 year 3 months ago

शहर में से निकली हुई रेलवे की छोटी लाइन कुड़ी नोटिफाई करने की कोशिश करें इसके अलावा इस लाइन पर सड़क स्वीकृत करें इसके अलावा शहर में लगने वाली साप्ताहिक हाट को भैंस मंडी से हटकर कहीं और जगह पर शिफ्ट करें

OMPRAKASH 1 year 3 months ago

सामाजिक कल्याण: गरीब और कमजोर वर्ग के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लागू करना, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के लिए।

OMPRAKASH 1 year 3 months ago

स्मार्ट टेक्नोलॉजी: डिजिटल ग्वालियर, स्मार्ट ट्रांसपोर्ट, और ई-गवर्नेंस के माध्यम से शहर की कार्यप्रणाली को स्मार्ट बनाना।

OMPRAKASH 1 year 3 months ago

पर्यटन: ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित कर, पर्यटन को बढ़ावा देना और रोजगार सृजन करना।

OMPRAKASH 1 year 3 months ago

आत्मनिर्भरता: MSME और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना, स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग और निर्यात को बढ़ावा देना।

OMPRAKASH 1 year 3 months ago

स्वच्छता और पर्यावरण: ग्वालियर को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए हरित क्षेत्र और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाना।

OMPRAKASH 1 year 3 months ago

स्वास्थ्य सेवाएं: मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर का उन्नयन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत करना और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना।

OMPRAKASH 1 year 3 months ago

शिक्षा और कौशल विकास: उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा संस्थाओं की स्थापना, और युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों का विस्तार।