मध्यप्रदेश सरकार बना रही है 'राज्य युवा नीति, इसे प्रभावी बनाने आप भी दें अपने सुझाव
युवाओं को सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'राज्य युवा नीति' बनाई जा रही है। इसकी घोषणा 23/24 जुलाई को आयोजित यूथ महापंचायत के दौरान की गई थी। इस नीति का विज़न मध्यप्रदेश के युवाओं को सशक्त करना है ताकि वह अपनी क्षमता का पूर्ण विकास कर सकें तथा राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में अपना प्रभावी योगदान कर सकें।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस नीति को एक व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। आप अपने सुझाव https://mp.mygov.in के साथ साझा कर सकते हैं। आपके सुझाव नीति को व्यवहारिक, समावेशी और प्रभावपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के उद्देश्य निम्नानुसार हैं—
1. युवाओं को आत्मविश्वासपूर्ण, नवप्रवर्तनशीन, उद्यमी एवं जोखिम लेने के लिये तैयार करना - Confident, Innovative, Enterprising and not Risk Averse
2. आर्थिक और वित्तीय व्यवस्था एवं संरचना के प्रति जागृत जानकार - Financially aware
3. मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ - Physically and Mentally Healthy
4. पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार - Responsible Towards Environment
5. समावेशी एवं न्यायपूर्ण - Inclusive and Just
6. प्रतिभागिता के भाव से युक्त - Possess Sporting spirit
7. वैज्ञानिक स्वभाव एवं दृष्टिकोण से युक्त - Possess Scientific Temper
8. तथ्यों के आधार पर युक्तियुक्त निर्णय लेने में समर्थ - Informed Decision Makers
9. अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति आदर भाव से युक्त - Respect for cultural Ethos
10. राष्ट्र निर्माण हेतु प्रतिबद्ध - Nation Builder
11. भविष्य में नेतृत्व प्रदान करने हेतु समर्थ - Leaders of Tomorrow
12. रोजगार हेतु स्वयं को शिक्षा और कौशल प्रदान करने हेतु तैयार - Educate and skill themselves for Employment
इन उद्देश्यों को सार्थक करने हेतु मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के कार्यक्षेत्र निम्नानुसार लिए गए हैं —
• शिक्षा एवं कौशल
• रोज़गार एवं उद्यमिता
• स्वास्थ्य
• युवा नेतृत्व एवं सामाजिक कार्य
• जीवन के लिए खेल
• मेरा प्रदेश, मेरा गौरव – कला, साहित्य, संस्कृति, विरासत और विविधता
• संवहनीय पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूकता
• समावेशन एवं न्यायसंगतता
विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी,2023 है।
आप अपने सुझाव निम्नलिखित क्रम में भेज सकते हैं:-
कार्यक्षेत्र:-
सुझाव:-
टिप्पणी:
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के संबंध उपरोक्त कार्यक्षेत्रों पर आप अपने सुझाव नीचे comment box में साझा करें।
Ram 3 years 11 months ago
https://english.essayduniya.com
माननीय मुख्यमंत्री
श्रीमान शिवराज सिंह चौहान
उद्देश्य : मिलावट से मुक्ति मध्य प्रदेश |
इसके लिए हम यानी ( में और आप ) जन-जन में जागरुकता फेलआएंगे जागरुकता फेलने के लिए हम एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवक के माध्यम से कर सकते हैं मैं स्वयं एनएसएस स्वयं सेवक हूं मुझे इस विषय के ऊपर कार्य करके अतिंत खुशी होगी और मध्य प्रदेश को मिलावत से मुक्त बनाने में गर्व महसूस होगा
आप का भांजा
Ram 3 years 11 months ago
https://www.essayduniya.com
माननीय मुख्यमंत्री
श्रीमान शिवराज सिंह चौहान
उद्देश्य : मिलावट से मुक्ति मध्य प्रदेश |
इसके लिए हम यानी ( में और आप ) जन-जन में जागरुकता फेलआएंगे जागरुकता फेलने के लिए हम एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवक के माध्यम से कर सकते हैं मैं स्वयं एनएसएस स्वयं सेवक हूं मुझे इस विषय के ऊपर कार्य करके अतिंत खुशी होगी और मध्य प्रदेश को मिलावत से मुक्त बनाने में गर्व महसूस होगा
आप का भांजा
AtulLaxmanmakade 3 years 11 months ago
आदरणीय मुख्यमंत्री जी प्रणाम
हमारा सभी का संकल्प होना चाहिए मध्यप्रदेश को सशक्त बनाना है । इसके लिए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है । युवाओं को व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए साथ ही हमारे यहां पर्यटन का केंद्र है उसके ऊपर भी युवाओं ने ध्यान देना चाहिए ।हम युवाओं के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैला सकते हैं जैसे कि सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे ले । दैनिक जिवन आनलाइन पद्धति से व्यवहार कैसे करें । प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है ।
Neelendrarajpoot 3 years 11 months ago
आदरणीय मुख्यमंत्री जी को मेरा प्रणाम हमारा प्यारा मध्यप्रदेश विकास की ओर सबसे आगे मुझे बिस्वास है एक दिन हमारा प्रदेश शिखर पर होगा ऐसे मै हम युवाओं का साथ हमेशा आपके साथ है. आदरणीय आपसे निबेदन था के हम अपने प्रदेश मै स्वस्थ के क्षेत्र मै एक छोटा सा बिस्तार करे. आदरणीय फार्मेसी के छात्रों को एक बिशेष प्रिशिक्षण देकर पंचायत स्तर पर नियुक्ति करके गाँव के लोगो का उपचार ओर जल्दी ही चिकित्सा का लाभ मिलेगा ओर pharmacy के छात्रों को रोजगार आदरणीय इस योजना का नाम "अब हर घर डॉक्टर " होगा.
Neelendrarajpoot 3 years 11 months ago
आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय जी आपको सादर प्रणाम जैसा की हम जानते है हमारा प्यारा मध्यप्रदेश बिकास की दौड़ मै सबसे आगे, आदरणीय आपसे एक आग्रह है निबेदन है हमारे प्रदेश मै चिकित्सा की गुड़बत्ता मै निखार लाने के लिए " अब हर घर डॉक्टर " के नाम से एक योजना लाइ जाय जिसमें फार्मासिस्ट फार्मेसी के छात्रों को अच्छा प्रिशिक्षण देकर उनको पंचायत स्तर पर नियुक्त करके लोगो तुरंत इलाज की ब्यबस्था उपलब्ध होंगी साथ मै फार्मेसी के छात्रों को रोजगार भी मिलेगा. आदरणीय हो सकता है मेरा ये बिचार स्वस्थ बिभाग मै निखार लायेग.
Chetan Jadhav 3 years 11 months ago
हमारे बुरहानपुर जिले में केले की फसल को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के रूप में अपनाया गया है केले की फसल के साथ इसके रेशे से लिप्स बधाई जा रही है आधुनिक इकोफ्रेंडली पत्तल, ढोने
बनाए जा रहे हैं जिससे युवाओं को अच्छा रोजगार मिल रहा है ऐसे ही हमारे हर जिले में आदिवासी, जनजाति के पारंपरिक उत्पादों की मार्केटिंग,पैकैजिग,हैड होल्डिंग की जाए तो हमारी संस्कृति के साथ हमारी कला को भी बढ़ावा मिलेगा ओर हर जिला अपने उत्पादों से पर्यटन के साथ रोजगार को आकषित करेगा समृद्ध संस्कृति अतुल्य विरासत से कमी अवसर है
Chetan Jadhav 3 years 11 months ago
ग्रामीण युवाओं के पंचायती राज्य मे योगदान के लिए युवा महापंचायत एक अच्छा अवसर है जहां प्रदेश के विभिन्न पंचायतों से चयनित युवा अपने गांवों में चलाए जा रहे विकास मांडल, पर्यावरण संरक्षण और चुनोतियो पर विचार विमर्श कर सके जैसै इस विचार के माध्यम से हमारे गांव में स्वच्छता का परिवर्तन आया है इस विचार से गांव में किसानों की समस्या का समाधान हुआ है इस जन अभियान से हमारी ब्लाक की पंचायतों को इन्टरनेट कनेक्शन से जोड़ा गया है यह युवा पंचायत से विचारों के मंथन से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का अमृत निकालेगा
SANJAY KUMAR BUNKAR 3 years 11 months ago
मानव सभ्यता सदियों से विकसित हुई है। हर पीढ़ी की अपनी सोच और विचार होते हैं जो समाज के विकास की दिशा में योगदान देते हैं। हालांकि एक तरफ मानव मन और बुद्धि समय गुज़रने के साथ काफी विकसित हो गई है वही लोग भी काफी बेसब्र हो गए हैं। आज का युवा प्रतिभा और क्षमता वाला हैं लेकिन इसे भी आवेगी और बेसब्र कहा जा सकता है। आज का युवा सीखने और नई चीजों को तलाशने के लिए उत्सुक हैं।
Chetan Jadhav 3 years 11 months ago
युवा निती में युवा के कोशल का मार्ग प्रशस्त किया जाए बहोत सारे युवा स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम से लाखों की संख्या में निकलते हैं किन्तु बहोत सारे बेरोजगार रह जाते हैं कारण है कोशल का अभाव हमारे लधु ओर मध्यम उद्योग के कोशल को कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकार, कलाकार जिन्हें निम्न क्षेणी का समझा जाता है ऐसे विभिन्न कोशल को सरकार पाठ्यक्रम में संचालित कर ताकि हमारे प्रदेश की संस्कृति और धरोहर के साथ हम नये युवा कारीगर बना पाए युवाओ की प्रतिमा के अनुरूप उनके कोशल को निखारने का मंच दिया जाए
PramendraDhangar 3 years 11 months ago
शायद ही कोई ऐसा भारतीय होगा जो शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को न जानता हो। ब्रिटिशों से भारत की आज़ादी के लिए उनके द्वारा किये गये बलिदान को दुनिया जानती है। देश की स्थिति ने एक होनहार बालक की मनोदशा को इस प्रकार बदल दिया की अपने कार्यों से इनका नाम भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा गया। 23 वर्ष की आयु में देश के लिए फांसी पर झूल कर भगत सिंह पूरे देश में “इंकलाब” की ज्वाला भड़का दिए। भगत सिंह जानते थे कि भारत में और भगत सिंह की आवश्यकता है जो उनके फांसी के बाद ही पूरी हो पायेगी।