You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting suggestions to restart Kanya Vivah Yojana in new form

Start Date: 19-03-2022
End Date: 25-03-2022

कन्या-विवाह योजना को नए स्वरूप में पुन: शुरू करने के लिए सुझाव ...

See details Hide details


कन्या-विवाह योजना को नए स्वरूप में पुन: शुरू करने के लिए सुझाव दीजिए

यह योजना गरीब कन्याओं के विवाह के लिए वरदान बनकर सामने आई है। अभी तक लाखों कन्याओं का विवाह इस योजना के अंतर्गत हो चुका है। सन 2019 में कुछ समय के लिए यह योजना बंद हो गई थी। अब इसे पुनः प्रारंभ किया गया है। कोई पात्र कन्या इस योजना से लाभान्वित होने से न छूटे तथा अपात्र को अवैधानिक रूप से लाभ प्राप्त न हो इसलिए कन्या विवाह योजना को नए स्वरूप में प्रारंभ किया जाना है। इस संबंध में व्‍यवहारिक सुझाव आमंत्रित हैं।

कन्या-विवाह योजना की विस्तृत प्रक्रिया और रूपरेखा हेतु गठित मंत्री समूह
1. श्री तुलसीराम सिलावट
2. श्री कमल पटेल
3. श्री प्रेमसिंह पटेल

आप अपने सुझाव नीचे Comment box में दे सकते हैं।

All Comments
Reset
32 Record(s) Found
22270

Sachin 3 years 1 month ago

सरकार को कोई ऐसी योजना लानी चाहिए जिसमें अगर पढ़ी लिखी लड़की का व्याह कोई करता है तो उसे कम पढ़ी लिखी की अपेक्षा ज्यादा सरकारी लाभ या रूपए दिए जाएं, इससे बालिका शिक्षा में सुधार होने की संभावना भी है
https://studyroot.in/

218620

VijayPatel 3 years 1 month ago

Kanya vivah ke liye jo garib logo ko sahayta mile vo unke direct khate me aaye jisse koi dhoka dadi na ho aur garib logo ko kahi bhatakna ya kahi chakkar na lagana pade aasani se kagaj ban jaye aur jisko paisa na mila ho uske liye ek number bhi jari karwana chahiye jisse logo ko paresani na ho aur Kanya vivah rashi sarkaar pradaan karti hai use kuch aur badhana chahiye jisse garib log ko paise kam na ho aur apni beti ka achhe se vivah kar sake.

2740

Sanjay Bagri 3 years 1 month ago

kanyaon ki shaadi ke liye jansamuh samarthan Karen general Kalyan yojnaon se joden Janata ko joden jo samuh hote hain usmein gramin kshetra Mein karaen gaon Mein karvayen janpad star Mein Na kara kar gram Panchayat star mein karaen aur grahon ki Janata ko jode unse Jan bhagidari yojanaen banaen uske dwara uske liye Kai sari yojanaen ban sakti hai Jo ismein Nahin bata sakte

1180

Utkarsh tiwari 3 years 1 month ago

सरकार को कोई ऐसी योजना लानी चाहिए जिसमें अगर पढ़ी लिखी लड़की का व्याह कोई करता है तो उसे कम पढ़ी लिखी की अपेक्षा ज्यादा सरकारी लाभ या रूपए दिए जाएं, इससे बालिका शिक्षा में सुधार होने की संभावना भी है

670

Vishnu S Bhargava 3 years 1 month ago

बीपीएल फैमिली को घर से शादी करने पर एकल विवाह हेतु लाभ देना उचित होगा।

13900

Akhilesh Khare 3 years 1 month ago

योजनाओं का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन होना चाहिए। महिला योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को पितृसत्तात्मक और रूढ़िवादी समाज से मुक्ति होना चाहिए। वो नशेड़ी, अपराधी या मनोरोगी व्यक्ति को तुरंत तलाक दे सकें इसकी भी योजना होना चाहिए। महिलाएं अपना जीवन साथी खुद चुने इसके लिए अंतर्जातीय विवाह को विशेष सहायता दी जानी चाहिए। भारत में विवाह में सबसे बड़ी समस्या जातिवाद और खर्च है जिस पर प्रतिबंध लगने से विवाह को सरकारी सहायता की जरूरत नहीं रहेगी।

560

Keshav 3 years 1 month ago

Sirf atyadhik garib kanyao ko labh mile, साथ ही पैसे दिये जाए ताकि वह खुले बाजार से वस्तु खरीदे जिससे लोगो को रोजगार मिले,

18970

zakariya qadri 3 years 1 month ago

निस्संदेह सरकार की सबसे अच्छी योजनाओं मे से है कुछ सुधारों के साथ अवश्य पुनः शुरू होना चाहिए