You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Participate Anand Utsav Madhya Pradesh 2026

Start Date: 14-01-2026
End Date: 05-02-2026

आनंद उत्सव 2026- हर नागरिक की भागीदारी, हर चेहरे पर मुस्कान ...

See details Hide details

आनंद उत्सव 2026- हर नागरिक की भागीदारी, हर चेहरे पर मुस्कान

जीवंत सामुदायिक जीवन, नागरिकों की जिन्‍दगी में आनंद का संचार करता है। लोक संगीत, नृत्य, गायन, नाटक तथा खेलकूद की गतिविधियां हमारे परिपूर्ण जीवन की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसी मान्यता के आधार पर ‘आनंद उत्सव’ की परिकल्पना की गई है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राज्य आनंद संस्थान पूरे प्रदेश में पंचायत और नगरीय विकास विभाग के सहयोग से दिनांक 14 से 28 जनवरी 2026 के दौरान आनंद उत्सव मना रहा है।

आनंद उत्सव का उद्देश्‍य नागरिकों में सहभागिता एवं उत्‍साह को बढ़ाने के लिये समूह स्‍तर पर खेल-कूद और सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना है। आनंद उत्‍सव की मूल भावना प्रतिस्‍पर्धा नहीं वरन सहभागिता है। आनंद उत्‍सव, नगरीय और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आयोजित किए जाते है।

आनंद उत्‍सव में प्रमुख रूप से स्‍थानीय तौर पर प्रचलित परम्‍परागत खेल-कूद जैसे कबड्डी, खो-खो, बोरा रेस, रस्‍सा कसी, चेअर रेस, पिठ्ठू, सितोलिया, चम्‍मच दौड़, नीबू दौड़ आदि तथा सांस्‍कृतिक कार्यक्रम जैसे लोक संगीत, नृत्‍य, गायन, भजन, कीर्तन, नाटक आदि एवं स्‍थानीय स्‍तर पर तय अन्‍य कार्यक्रम किये जाते है।

इन कार्यक्रमों के अंतर्गत सांस्‍कृतिक तथा परम्‍परागत खेलकूद की गतिविधियां आयोजित की जावेगी। राज्य आनंद संस्थान द्वारा ‘आनंद उत्सव’ कार्यक्रमों के फोटो एवं वीडियों के लिये प्रतियोगिता आयोजित की गई है। यह प्रतियोगिता आयोजन की गतिविधियों के फोटो/ वीडियो पर आधारित होगी। यह प्रतियोगिता सभी आनंदकों के लिए खुली है। आनंद उत्‍सव कार्यक्रम से जुड़े नागरिक/ आनंदक/ आयोजक भी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए क्लिक करें :- https://www.anandsansthanmp.in/hi/anand-utsav-photo-video-competition

मन को आनंदित करने वाले ‘आनंद उत्सव’ में सहभागिता अवश्य करें एवं आनंद के अनुभव को नीचे कमेन्ट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
25 Record(s) Found

Aman Kumar Soni 1 week 4 days ago

बढ़ती बीमारी लोगों की परेशानियों को ध्यान देते हुए हर गाँव शहर में आयुष्मान हॉस्पिटल बनाया गया है जिसे हर गरीब आदमी आसानी से फ्री इलाज आयुष्मान कार्ड के जरिए आसानी से मुक्त इलाज कर पा रहा हैं 500000 तक का इलाज मुक्त हो रहा है
कहीं दूर जाना नहीं पड़ता! किसान भाई के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ हर किसानों को सहयोग प्रदान कर्ता है! गाँव की बेटी योजना के तहत हर बेटी को सहयोग मिलता है जो कि 1250 से अब 1500 कर दिया गया है गाँव शहर सड़क योजना विकास का कदम जय हिन्द जय भारत .!

Akshay Jain 2 weeks 1 day ago

Make a Student Bank of Madhya Pradesh from which all the Student Work are to be Done & all the Students Account are to be there.

Akshay Jain 2 weeks 1 day ago

Kindly make all the Madhya Pradesh Goverment School as same as Model School or the Kendriya Vidhalaya. From which our School Standard are Increase.

Bharatkourav 2 weeks 2 days ago

आनंद उत्सव का यह आयोजन जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं उन्हें प्रोत्साहन करना यह प्रदेश एवं प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है इसमें युवाओं को अनुशासन खेल भावना एवं उत्कृष्ट खेल कौशलता का परिचय एवं उत्साह पूर्वक उनका हौसला बढ़ाना है।

Bharatkourav 2 weeks 2 days ago

आनंद उत्सव यह आयोजन जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान प्रोत्साहन एवं प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।