You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Vinay 4 years 9 months ago

इंदौर में मुख्यता नगर निगम और पुलिस को मिलकर निरंतर सार्वजनिक स्थानों पर चालान की कार्रवाई करना जरूरी है जैसे कि बस स्टैंड रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर लोग सभी दूर से आना जाना करते हैं जिससे को रोना बढ़ने का खतरा रहता है साथ ही निगम तथा पुलिस विभाग को समय-समय पर सभी वार्डों में गस्त का काम भी करना पड़ेगा क्योंकि इंदौर में कुछ खास लोग अभी भी मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो कृपया यह सख्ती निरंतर कुछ महीनों तक अवश्य रखें धन्यवाद

GAURAV KHARE 4 years 9 months ago

अभी के lockdown में किसी को ज्यादा नुकसान नहीं है वंचितों को सरकारी सहायता प्राप्त हो ही गयी है |

आगामी जून जुलाई में lockdown के दूरगामी परिणाम होंगे | चिकित्सालयों मे बिना दबाव के उचित इलाज मिल पाएगा|
सफलता प्राप्त हुई है किन्तु विजय अभी कुछ कदम दूर है और सुनिश्चित है |
"मत चूको चौहान "
आपका "गौरव "
दुर्गा दुलार

GAURAV KHARE 4 years 9 months ago

माननीय शासन महोदय ,

विषय: अभी और "अनुशासन" और जनता कर्फ्यू जारी रखने की आवश्यकता| ( ना ढील न ढिलाई जारी रहे लड़ाई)

आपके द्वारा विशेष रूप से जो सराहनीय प्रयास किए गए उससे विकराल स्थिति को कुछ हद तक नियंत्रण में लाया जा सका अभी इसी प्रकार 1-2 महीने और जारी रखे जाएँ तो दूरगामी परिणाम मिलेंगे |
क्योंकि अभी अगली लहर में बच्चों के संक्रमण का भय अंतरराष्ट्रीय चेतावनी के रूप मे जस का तस बना हुआ है | ( विशेष रूप से सागर जिले में बच्चों के वार्ड बनने से चिंता और बढ़ गयी है)

Anil Prakash Shrivastava 4 years 9 months ago

माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
निवेदन है कि अनलाक होने पर दो बातों पर विशेष ध्यान दें
1. वैक्सीन बर्बाद न हो, 2. आगामी बारिश में मंडियों में खरीद कर रखा गया गेहूं गीला न हो। वेयरहाउस उपलब्ध नही हैं तो जिस प्रकार मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय में वाटर प्रूफ बड़ा कोविड सेंटर बनाया गया है, इसी प्रकार का डोम हर जिले व विकास खंडों में बनवाकर, संग्रहण के लिए बारदाना उपलब्ध करवाकर गेहूं को सुरक्षित रखने का प्रबंध करवाएं। इसे प्राथमिकता में लेकर पंचायत, वार्ड तथा मंडी अधिकारियों को अभी से निर्देशित करें।

kshitij kanungo 4 years 9 months ago

पार्क, जीम, स्कुल ,कालेज, बस ,धार्मीक आयोजन, पर्यटन स्थल, बसे, सिनेमा हाल ,होटले, शादीया, मृत्यु भोज,प्रतियोगी परीक्षॉ सब पुर्णतः बंद 15 जुन तक । सरकारी कार्यालय ओर भीड वाली दुकानो,शोरूम, सर्वीसीग सेटंर, आनलाईन सेटर पर टोकन ,अपाईटमेट देकर बुलाया जाये। अंतिमवर्ष छात्रो की ओपन बुक से परीक्षा लि जाये । रेस्टोरेट मे केवल टेक अवे की वय्वस्था रहे। फल ओर सब्जी ठेले से बेच सकेगे दीन भर ओर दुकानो मे दो• 12 से 4 । सभी बडी मंडीया बंद रहे। बीना मास्क के चालानी कार्वाही हो दुकाने 11 से 5 तक खुले । बेक मे ल

HimanshuGoyal 4 years 9 months ago

Two wheeler and four wheeler vehicles shops should get opened as in this we need to go anywhere from personal vehicle rather than public transport

Rajesh Sharma_156 4 years 9 months ago

1.Agriculture sector should be unlock on priority
2.all essential goods shops should be open initially between 9.0am to 6pm , shopkeeper is responsible for maintaining physical distance
3.unlock must be based on green Zone, orange zone and red zone and accordingly rules should be follow
4.cinema hall, restorent, meeting hall could be open only in green Zone
5. below 18 still waiting for vaccine, so school and college should be open after their vaccination
6.a