You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

KhushbuRajput 4 years 9 months ago

Hme dhire dhire sab kholna chaiye Sir Meri apse request hai Abhi exam ko delay hi karna chiye kyuki baccho ne pura saal mahnat ki hai last moment Mai bo effort nahi kar paa rahe hai kyuki bo mantly rup se stable nahi hai Kisi NE apno ko kho diya hai toh Koi khud covid positive ki situation se gujer rha hai Pls it's my humble request

Santosh Chourasia 4 years 9 months ago

SDM office,nagarnigam ward karyalya ko social distancing ka palan karane ki jimmedari di jaye.shopskipper/employees Ko vaccine ki first dose anivarye ho.social distancing ka palan Shakti se karaya jaye.

Shailendra 4 years 9 months ago

सबसे पहले व्यवसायिक गतिविधियां संचालित हो। सबसे अंत में स्कूल खोले जाएं क्योंकि तीसरी लहर बच्चों को प्रभावित करने वाली है ऐसी आशंका है
हम अपनें खर्च पर टीका लगवा सकते हैं ऐसे लोगो के लिए फाइजर या स्पूतनिक जैसे टीके बुलवाए

VISHAL KUMAR GARHEWAL 4 years 9 months ago

सीएम सर मेरा सुझाव हैं कि राज्य की सीमा अभी भी
सख्त पाबंदी के साथ बंद जैसी बंद रहे ताकि अन्य
राज्यों से संक्रमित व्यक्ती की प्रवेश के समय पहचान हो
जिससे संक्रमण नहीं फैले। जिन्होंने वैक्सीन ले ली है उन्हें
थोड़ी पाबंदी में छूट दी जाए ताकि अन्य लोग वैक्सीन के लिए
जागरूक बने। बाजार को खोलने की अनुमति दे ताकि व्यापारी
अपना व्यापार चालू कर सके। राज्यों की सीमा पर सख्त से सख्त
सख्ती बरती जाए। ताकि अन्य राज्यों से संक्रमण प्रवेश नहीं करे।

Santosh Chourasia 4 years 9 months ago

Sir phele ek week ek din chodkar mohalla ki kirana shops open ho aur ek din chodkar whole sale kirana shops open ho timing 8am to 12pm.main market/main road ki shops open nahi ho.thele walo ko colony me allow kiya jaye timing 8am to 4pm.sanchi corner open daily timing 6am to 12pm.4pm se sakht corona kurfue.home delivery allow daily.chai,nashta,pan shops open nahi ho.ek week bad isthiti dekh kar anya shops open ho day wise.private office 25% ki strength se open ho ek week baad timing 4pm tak .

Mohd Muneer Khan 4 years 9 months ago

Primary: Speed Vaccination drives (Covaxin or covishield) or whatever is available. Ensure Covaxin is also available for 1st and 2nd dose

Secondary: Allot timings for shopkeepers for opening shops ( Rotational days best) every ward must have a minimum of 4-5 shops open and can be apply rotational days.

last but not least: Focus on medium class families so they can earn and survive.
----Drive good hygiene campaign----

NeelabhMishra 4 years 9 months ago

As a Consultant, I must say 'Unlock' must have multidimensional approach in order to ensure that the livelihoods are saved while our safety and precautions meet high standards. Unlock needs a lot of work to be done under 3 Pillared Approach- Civil Administration, Medico Administration and General Public Awareness followed by Audit by CM office. I have created a PDF with detailed 3 Pillar'ed Approach and it can help in ensuring a smooth unlock while addressing potential risks.

ihixxxxxcd 4 years 9 months ago

अनलॉक की प्रक्रिया चालू करने के लिए शासन प्रशासन से निवेदन है जिन दुकानदार भाइयों को व कर्मचारियों को वैक्सीन लग गया है पहले उन्हें ही परमिशन दी जावे एवं कोशिश करके जो लोग वेक्सीनेटेड हो गए उन्हें ही घर से बाहर निकलने की परमिशन दि जाए सभी लोग अपने सर्टिफिकेट साथ में रखेंगे दुकानदारों कर्मचारी दुकानो पर अपना वेक्सीनेटेड सर्टिफिकेट लगाकर रखेंगे।
इसके 2 फ़ायदे होंगे एक तो सभी लोग अपना प्रतिष्ठान खोलने के लिए वैक्सीन लगवाएँगे दूसरा जो लोग अपनकार्य के लिए बाहर निकलेंगे वो सुरक्षित भी रहेंगे

Shubham Narvare 4 years 9 months ago

1. जरूरत की चीजों को जैसे कुछ दिनों पहले चल रहा था वेसे ही खोल जाए ।
उदाहरण के तौर पर सुबह 7 से 4 राशन की दुकान । समय इतना दिया जाए कि एक जगह भीड़ ने उमड़े ।
2. सब्जी व फल के लिए मंडियों को तो बंद रखा जाए पर ठेलो से इनकी बिक्री घर घर की जाए । ताकि लोग बिना काम बाहर न जाये साथ ही दिख गया है कि ठेले पर बेचने वाले दाम बेवजह बड़ा कर बेच रहे है इस पर नजर रखने के उपाय ढूंढे जाए ।
3. ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे swiggy आदि पुनः चालू किये जायें ।
4. इस बात का खास दिन रहे कि अब जनता को खुश रखा जाए ।