You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Biswajit Singh 4 years 10 months ago

Sabse pehele step by step unlock kar night curfue start ho. Sath hi vaccination tej ho. Open vaccinetion na ho. Ni to bhid me center me hi corona spreed honge. Aur logo ka gusha futega open tabhi ho jab vaccine bi uta availabale jo but slot booking ka system me ho to jada spreed ni hoga ute hi log honge center pe jite vaccine. Aur unlock ke bad 3 wave kelia bacho ke Medical center redy kar Medical fasility badhani hogi aur logo ko aware kar na hoga. Mane 2nd dose time pe ho chahe covaxin .

RohitMalviya 4 years 10 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी
आप प्रदेश के लॉकडाउन को अनलॉक करने की प्रकिया में सबसे पहले सभी दुकानों का अलग अलग समय निर्धारित किया जाए जिससे सभी को अपना व्यापार करने में सहायक होगा
उदाहरण:- किराना दुकाने का समय सुबह 10 बजे से 2 बजे तक
कपड़ा दुकाने दोपहर 2:30 से 5:30 तक
ज्वेलरी एवं सोना चांदी की दुकानें शाम 5:30 से 8:30 तक
खाद एवं उर्वरक की दुकानें सुबह 6 बजे से 10 बजे तक
इस प्रकार का समय रखने पर सभी व्यापारी भी व्यापार कर सकेंगे और आम जनता को किसी भी चीज़ या सामान के लिए परेशान नही होना

RahulBorile 4 years 10 months ago

कड़े नियमो का पालन कराया जाए । यदि कोई अधिकारी या नेता
किसी प्रकार से नियम तोड़े तो उन्हें उनके पद से तुरंत हटा दिया जाए ,
ऐसा करने से नाइ नौकरियां आएंगी ओर दूसरे कर्मचारी ओर नेता अपना
काम सही से करनंगे । जनता को 3 दिन जेल में रखे उनसे ही रहने खाने
का पैसा ले ।दुकान मालिको पर फाइन लगाया जाए और दुकान 6 महीने के लिए सील की जाए।

hussainpithewan 4 years 10 months ago

I want to address and suggest few things for corona unlock in Indore.

It should be done in multi phases.

in 1st phase grocery shop should be allowed for 3days a week. (both retail and wholsale and with time restrictions)

wholesale markets which has been shut for a long time surely requires some relief.

All wholesale should be allowed to open again 3days a week with time restrictions. and initially only transportation of goods allowed.
and restaurants with home delivery should start

nandkishor rajak 4 years 10 months ago

आदरणीय भाई साहब आज *ध्यानाकर्षण*
*शायं 6 बजे तक की छूट ओर हफ्ते में 1 दिन के सख्त लॉक डाउन के साथ अनलॉक प्रक्रिया शुरू कर देना चाहिए! रोग और रोजी दोनों कंट्रोल होंगे!*

kulbhooshanshrivastava 4 years 10 months ago

मध्य प्रदेश अनलॉक हो महामारी से मुक्त हो जय हिन्द जय हो मामा जी की

kulbhooshanshrivastava 4 years 10 months ago

अनलॉक होने पर भी जुलाई तक सार्वजानिक कार्यक्रम में २० से ज्यादा की मौजूदगी नहीं हो। और किसी भी महामारी के लिए जो लोग सोशल मीडिया पर अफवाह फैलते हे उन पर कार्यवाही जरूर हो।
अनलॉक के लिए ग्राम और नगर में एरिया वाइज अनलॉक किया जाना और बाजार को भी डे वाइज दुकान ओपन किया जाना अभी बहुत जरुरी हे

kulbhooshanshrivastava 4 years 10 months ago

कॅश लेस्स ट्रैक्शन को बढ़ावा दिया जाये। सभी दुकानदार अपनी दुकान में सेनिटाइज़र और मास्क को उपयोग करे , पुलिस विभाग का रोको टोक अभियान जुलाई तक जारी रहे जो लोग बाजार में भीड़ लगा कर खड़े हो उन का चालान बनाये जाये। सरकारी ऑफिस में जुलाई तक डे वाइज एम्प्लाइज आये और मास्क सेनिटाइजर का उपयोग किया जाये।

SanjayKurah 4 years 10 months ago

माननीय महोदय जी से निवेदन है कि बालाघाट जिले मे कोरोना पाजिटिविटी 5% से कम हो गई है जिसे देखकर अनलॉक प्रक्रिया चालू कर देनी चाहिए लेकिन वेक्सिनेशन प्रक्रिया मे तेजी लानी चाहिए जैसे आपने व्यवस्था बनाई है कि सरकारी कर्मचारियों के परिजनों के लिए विशेष केम्प लगेगा वैसे ही कालेज छात्र छात्रा के लिए कालेज के तरफ से विशेष केम्प लगाया जाए और वेक्सिनेशन का प्रचार प्रसार अधिक से अधिक किया जाए।

kulbhooshanshrivastava 4 years 10 months ago

जिला प्रशासन को जिस ग्राम या नगर के वार्ड में कंडीशन कण्ट्रोल में लगे उस को ही अनलॉक किया जाये और बांकी को बेरियर लगा कर लॉक रखा जावे और वह पर दैनिक उपयोग के सामन की अप्पूर्ति की जाये। बाजार में किराना दूध और अन्य दुकान पर जहा पर गोले में ग्राहक न खड़े हो और सोशल डिस्टन्सिंग का पालन न हो उस दुकान को सील किया जाये ताकि लोग जागरूक हो क्योकि भय बिन होये न प्रीती। हो सके तो सभी दुकानों को एक एक दुकान छोड़कर डे वाइज ओपन किया जाये किसी भी दुकान पर ३ से ज्यादा ग्राहक जमा न हो।