You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Shriramsoni 4 years 10 months ago

Samay ko sath rkhkr lockdown dhire dhire kholna jaruri h kuki usme aam janta se lekar desh ki arthik gatividhiya ruki hui h joki chalu krna bahut jaruri ho gya h corona viruse to chalta rhega to kya lockdown lga rhega

jitendra_737 4 years 10 months ago

जब भी लॉक डाउन खोले कृपया सारे बाजार एक साथ नही खोले अन्यथा इतने दिनों में जो महामारी पर नियंत्रण किया है वो पूर्व की स्थिति में आ जायेगा। लॉक डाउन खिलने मे मेरे विनम्र सुझाव -
1. बाज़ारो को कैटेगरी में खोले जैसे सप्ताह में 3 दिन किराना/जनरल स्टोर, 2 दिन कपड़ा एवं स्टेशनरी, 2 दिन इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, 2 दिन हार्डवेयर सेनेटरी बिल्डिंग मटेरियल। ये भी सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक ही हो।

2. सब्ज़ी की हाट पूर्णतः प्रतिबंधित रहें। सिर्फ हाथ ठेलो या चलित वाहन से ही सब्जी फल इत्यादि का विक्रय हो

DivyaMaheshwari 4 years 10 months ago

18+ vaccination online booking ki bajay colony wise hona chahiye.. unlock me shops pr customer ki limit set hona chahiye jese ki 1 time pr dukan me 4 ya 5 hi customer ho bhid jama na ho .. kirana shops pr bhid jyada hoti hai use rokne k liye kirana vyapari customer se saman ki list lele or or unhe kuch der bad ya sham tk ane ko kahe .. jisse ki shop pe bhid jama nhi hogi .. buses or auto me b passengers ki limit set ki jaye jese ki chote auto me 3 log .. bus me logo ko jitni seat utna hi bhare

Darbar Darbar 4 years 10 months ago

कोरोनावायरस देखते हैं अभी गंभीर परिस्थिति हैं लेकिन थोड़े समय के लिए लाभ टोन खोलना पड़ेगा जिससे किसान अपनी आय का सामान

AmitShrivastava 4 years 10 months ago

The easiest way to achieve the world class health care service in all the government hospitals across the state is by giving local MPs/MLAs one year of time to improve the condition of the government hospitals in their local areas and after the deadline is over make it compulsory for them to get the medical treatment only in the government hospital. If this idea is implemented honestly and monitored frequently, there is no doubt that the condition of all the government hospitals will improve.

nilima deshpande 4 years 10 months ago

लायक डाऊनलोड खोलते समय मार्केट पुरे खोले परंतु शहर के एरिया को कुछ भागो मे बांटकर उसे दो दो दिन के लिए खोले इससे मार्केट मे भीड नही होगी । ऑफिस भी इसी तरह से खोले

Adesh 4 years 10 months ago

Respected sir,
Subject-To Postpone mppsc 2020 exam.
As u know in mppsc exam sceduled in 20june..more than 3.5lakhs student apear in this exam. So its be a crowd gathering event. &most of student &their family suffering from this pendamic.so they are not in sitution to be apear without any fear.. So plz Postpone mppsc2020 exam.. Because every life is valuable

RishabhKesharwani 4 years 10 months ago

श्रीमान मुख्यमंत्री जी,
शिवराज सिंह चौहान
म.प्र शासन,

सर, COVID-19 की रोकथाम के लिए मेरा सुझाव यह है कि कृपया बाजार के खुलने का समय सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक निर्धारित किया जाये एवं जब तक Lockdown पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाता तब तक बाजार को Odd/Even कके तर्ज पर दुकानों को खोलने का नियम बनाया जाए।