You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Deeptanshu Tripathi 4 years 10 months ago

First of all, I appreciate this step for asking for suggestions in unlock process.
Unlock process should be done on areas falling into green category should be unlocked first with strict restrictions and social distancing and continuous monitoring should be done police patrolling etc. Then after this stage orange areas should be given some release.Special precautions and regulations must be ensured in village areas as there are more no. of unawareness and myths even in the second phase.

GAURAVKUMARSINGH 4 years 10 months ago

I would like pay thanks to CM they working as father who do his family 1 customer at 1 shop home delivery fully open with covid guidelines for ecommerce, restaurant dhaba and saturday sunday fully lockdown strictly

awadheshdubey 4 years 10 months ago

पिछले कुछ समय से कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडॉउन होने की वजह से बहुत से घरों में होने वाले विवाह कार्यक्रम पिछले कुछ से महीनों रुके हुए हैं हिन्दू धर्म में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व है मुहूर्त चले जाने उपरांत विवाह संपन्न नहीं हो पाएंगे अतः आपसे निवेदन है की अनलॉक की प्रक्रिया में सीमित व्यक्तियों के साथ विवाह कार्यक्रमों की भी अनुमति अन्य राज्यो की तरह प्रदान कि जाए ताकि बहुत से लोग महीनों से रुके हुए विवाह कार्यकर्मों को संपन्न करा सके

RajeshDadhore 4 years 10 months ago

कृपया मध्यप्रदेश में होने वाली सभी परीक्षाओं को कुछ समय के लिए रोक देवे स्कूल को भी ओर प्रतियोगिता परीक्षा को भी क्यों की तीसरी लहर बच्चो के लिए बहुत खतरनाक हैं किसी की जान को खतरा में डालने से बचे इसके पहले ही बहुत सी जनभामने कॉरोना में हवा चुके है कृपया रिस्क न ले केवल मूलभूत आवशयकताओं को ही छुट दे कम से कम 2 माह

priyankaacharya 4 years 10 months ago

मास्क सबसे ज्यादा जरूरी है इसे लेकर प्रशाशन को सख्ती रखनी चाहिए वैक्सीन जरूरी है वो सभी तक पहुचे बाकी व्यपार को काफी नुकसान हो रहा है सब रास्ते खोलने चाहिए गरीबो का रोजगार रुकने ना पाए मास्क लगाओ बस यही बचाव है बाकी हमे इस से लड़ने के लिए खुद अपने पर निर्भर होना होगा बार बार ऐसे लोकडाउन से आर्थिक स्थिति गिरती है इसलिए अपनी ज़िमेदारी नागरिक खुद उठाये ओर आगे बढ़े

Ankit Soni 4 years 10 months ago

Jb tak vaccination 60-70% complete nhi hoga tb tak atleast lockdown n khule sarkar 10 days ka plan bna kar vaccination complete kre and fir lockdown open kre varna mauten to bd hi rhe h ...

Souravsha 4 years 10 months ago

1,,एमपीपीएससी परीक्षा समय पर करवाए,
2,,परीक्षाओं को न्यायालय प्रक्रिया से मुक्त कराए
माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा एक ही सुझाव है कॉविड की तरह परीक्षाओं का नियमित समय पर न होना तथा ओबीसी आरक्षण का न्यायालय में विचारणीय तथा उसमे सरकार का रुख सुस्त होना एक स्वयं घातक महाबीमारी का संकेत है,आगामी एमपीपीएससी की परीक्षा भी इस कारण अटकी हुई है

Souravsha 4 years 10 months ago

1,,एमपीपीएससी परीक्षा समय पर करवाए,
2,,परीक्षाओं को न्यायालय प्रक्रिया से मुक्त कराए
माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा एक ही सुझाव है कॉविड की तरह परीक्षाओं का नियमित समय पर न होना तथा ओबीसी आरक्षण का न्यायालय में विचारणीय तथा उसमे सरकार का रुख सुस्त होना एक स्वयं घातक महाबीमारी का संकेत है,आगामी एमपीपीएससी की परीक्षा भी इस कारण अटकी हुई है

Souravsha 4 years 10 months ago

1,,एमपीपीएससी परीक्षा समय पर करवाए,
2,,परीक्षाओं को न्यायालय प्रक्रिया से मुक्त कराए
माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा एक ही सुझाव है कॉविड की तरह परीक्षाओं का नियमित समय पर न होना तथा ओबीसी आरक्षण का न्यायालय में विचारणीय तथा उसमे सरकार का रुख सुस्त होना एक स्वयं घातक महाबीमारी का संकेत है,आगामी एमपीपीएससी की परीक्षा भी इस कारण अटकी हुई है अतः आपसे निवेदन ह