You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

AWANT CHAURASIA 4 years 10 months ago

C.M. sir namaskar
Hamara kahna hai ki ye aap humse poochh rahe hai ki kaise khola jaye jab lagaya tha tab nahi poochha ki achanak lagane se kisi ka kya kya ho sakta hai.
Yaha sab apni apni baat kar rahe hai jiska jo kaam hai uski baat kar raha hai .
Lekin kisi ne apne alawa kisi aur ki baat nahi ki jaise ki middle class logo ki aapne bhi kabhi nhi ki jo ration ke liye patra hai unko apatra kar rakha hai.
Jo patra kar rakhe hai unko is ration ki jaroorat hi nahi hai.
Mahangayi bahut bad gyi.

MANOJ agarwal 4 years 10 months ago

Customers is any shop should be limited to 3 to for maximum.
This will give stop rush in particular shop & also all shop keeper will earn some money in this tough time.

Abhishek tomar 4 years 10 months ago

कम से कम जब तक थर्ड वेव का खतरा ख़तम नहीं हो जाता तब तक सब कुछ ऐसे चलता रहे तो अच्छा है शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडॉउन पूरे जून रहना चाहिए तब तक ज्यादा ढील ना दी जाए। गरीब के घर राशन कि विवस्था जरूर कराएं।

Prachi gupta 4 years 10 months ago

According to me
7days division kr dena chaiye ki ek din kirane ki shops
Ek din kapdo , electronic ki
Ek din jewellry shops, stainless Steel
Ek din .... Ese divide kr ke market khol skte hai

PiyushGupta 4 years 10 months ago

Respected team,
As we know that fitness is the first and foremost thing for maintaining and improving immunity. In this regard it's my suggestion that we should allow to reopen the fitness and health centers for the citizens. So people can improve there fitness level and immune system to fight against all diseases. We should make the proper guidelines for maintaing the atmosphere of fitness center which will be followed by the members .As we know that the sportsman is the synonym of disclipline

Abhishek tomar 4 years 10 months ago

अनलॉक की प्रक्रिया पहले उस क्षेत्र से की जाएं जहां पर एक भी कोविड पसिएंट ना हो । उस क्षेत्र में भी पूरी तरह से अनलॉक ना किया जाए किराने की दुकानें टाईम के साथ खोली जाए या तो शाम को या फिर सुबह रेसटोरेंट्स सिर्फ टेक अवे के लिएही खोले जाए । स्ट्रीट फूड बिल्कुल बंद है रहना चाहिए ओर मॉल्स सिनेमा घर बिल्कुल बंद है रखे स्कूल ओर कॉलेज भी बंद रहे । 10th और 1st year के एग्जाम ना करवाए जाए । जिसके भी करवाए जाए उन्हें वैक्सीन का फर्स्ट डोज लगवाना जरूरी है तभी वो परीक्षा में बैठे ओर बिजली का बिल भी माफ हो

VinayChaturvedi 4 years 10 months ago

सीएम साहब नमस्कार श्रीमान जी आप करोना
महामरी मैं मैं बहुत अच्छे से सब मैनेज किया
Aapka bahut bahut dhanyvad