- Creative Corner
- Creative Quarantine
- Department of Culture
- Department of Farmers welfare and Agriculture Development
- Department of Mines and Minerals
- Department of School Education - Madhya Pradesh
- Dil Se CM Radio Program
- Lok Seva Department
- Madhya Pradesh Tourism Department
- Smart City Bhopal
- आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण
- कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग
- तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग
- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
- नया मध्यप्रदेश
- मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
- मध्यप्रदेश वन विभाग की वन्यजीव शाखा
- माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश
- लोक स्वास्थ्य विभाग, मध्य प्रदेश
- संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
- सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग
- स्तनपान शिशु के जीवन का आधार
महिला जागरुकता अभियान ❝सम्मान❞ : असली हीरो की पहचान
महिलाओं की सुरक्षा समाज के लिए प्रमुख विषयों में से एक है। जब वह ...

महिलाओं की सुरक्षा समाज के लिए प्रमुख विषयों में से एक है। जब वह अपने सशक्तिकरण के लिए घर से बाहर निकलती है, तब उसे शहरों, परिवहन, कार्यस्थल व सार्वजनिक स्थलों पर अनेक तरीकों से, विभिन्न प्रकार की हिंसा व उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है।
शहरों में लड़कियों व महिलाओं पर फब्तियाँ कसना, कटाक्ष करना, घूरना, उनका पीछा करना, यौन उत्पीड़न जैसी घटनाएं रोज़ की ही बात हो गई है। यदि इतने बड़े स्तर पर कुछ न घटे, तो भी कार्य स्थल एवं सार्वजनिक स्थल उसे अनुकूल माहौल नहीं देते हैं। लेकिन समाज में कुछ ऐसी भी सकारात्मक पहल हुई हैं जहां महिलाओं के सम्मान में दृढ़ विश्वास वाले व्यक्तियों ने मदद के लिए स्वयं कदम बढ़ाया है और अपनी क्षमताओं से आगे जाकर महिलाओं की मदद की है। हमारे आस-पास ऐसे कई लोग मौजूद हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में कभी न कभी, कहीं ना कहीं ऐसी पहल की है, जिसने महिलाओं के बीच डर नहीं बल्कि हौसले के साथ उनका सम्मान बढ़ाया है... निश्चित ही समाज में ऐसी सकारात्मक पहल की शुरुआत एक असली हीरो द्वारा ही किया जा सकता है।
इसी विचार को ध्यान में रखते हुए महिला अपराध शाखा पुलिस मुख्यालय, भोपाल, मध्यप्रदेश 'असली हीरो अभियान' का आयोजन कर रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य है हमारे आस-पास मौजूद असली हीरो की पहचान कर उनका सम्मान करना ताकि सामाजिक तौर पर ऐसे हीरो दूसरों के लिए भी रोल मॉडल बन सकें।
यदि आपने भी महिलाओं के सम्मान में कभी कोई सकारात्मक पहल की है तो आप हमें अपनी कहानी भेंजें और अपना वीडियो लिंक साझा करें; ताकि महिलाओं के लिए हर जगह को सुरक्षित बनाया जा सके।
अपनी प्रविष्टियां नाम, पता, ईमेल, मोबाइल नंबर और जिले के साथ भेजें और सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही हो।
नियम और शर्तें
प्रति व्यक्ति केवल एक प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी।
कोई भी भारतीय नागरिक इस अभियान में भाग ले सकता है।
वीडियो साझा करने के लिए, अपने वीडियो के साथ #SafeCityForWomen का उपयोग करें और फेसबुक/YouTube पर अपना वीडियो साझा करें और www.mp.mygov.in पर अपना लिंक सबमिट करें।
सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन महिला अपराध शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल, मध्यप्रदेश द्वारा किया जाएगा और उनका निर्णय अंतिम होगा।
अधूरा प्रोफाइल अस्वीकृति होगा।
भागीदारी के लिए प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि...
• उन्होंने प्रवेश शर्तों का अनुपालन किया है।
• उनकी प्रविष्टियां मूल हैं।
• वीडियो में किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री या तत्व नहीं होना चाहिए।
