- Creative Corner
- Creative Quarantine
- Department of Culture
- Department of Farmers welfare and Agriculture Development
- Department of Mines and Minerals
- Department of School Education - Madhya Pradesh
- Dil Se CM Radio Program
- Lok Seva Department
- Madhya Pradesh Tourism Department
- Smart City Bhopal
- आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण
- कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग
- तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग
- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
- नया मध्यप्रदेश
- मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
- मध्यप्रदेश वन विभाग की वन्यजीव शाखा
- माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश
- लोक स्वास्थ्य विभाग, मध्य प्रदेश
- संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
- सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग
- स्तनपान शिशु के जीवन का आधार
‘नशामुक्त भारत अभियान’ हेतु चित्रकला प्रतियोगिता
नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाला नुकसान हमारी कल्पना से कहीं ...

नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाला नुकसान हमारी कल्पना से कहीं अधिक घातक और जानलेवा होता है। आज भारत जैसे देश में युवाओं के बीच तेजी से बढ़ते नशीले पदार्थों का सेवन आम समस्याओं में से एक है।
नशीले पदार्थो के सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता हेतु “नशामुक्त जिला रतलाम से नशामुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन रतलाम द्वारा चयनित विजेताओं को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 5,000/- रूपये, द्वितीय पुरस्कार 3,000/-रूपये एवं तृतीय पुरस्कार 1,000/- रूपये प्रदान किये जावेंगे।
प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2021 है।
प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें:-
1. सभी नागरिक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
2. प्रविष्टियाँ सबमिट करते समय सबसे पहले मुख्य विषय का नाम, अपनी प्रविष्टि, प्रतिभागी का नाम, जिले का नाम, पता, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।
3. भागीदारी के समय विषय का विशेष ध्यान रखा जाये।
4. विषय के चयन में संगतता न होने पर प्रविष्टि निरस्त की जाएगी।
5. मांगे जाने पर मूल प्रति जमा नहीं करने पर भागीदारी निरस्त कर दी जाएगी।
6. इस प्रतियोगिता से जुड़े सभी प्रतिभागियों को mp.mygov.in पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।
7. किसी और के माध्यम से भेजी गयी प्रविष्टियाँ मान्य नहीं की जाएंगी।
8. प्रविष्टियों का चयन विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जायेगा।
9. प्रविष्टि में कोई उत्तेजक / आपत्तिजनक चित्र नहीं होना चाहिए।
10. सभी चयनित प्रविष्टि के सर्वाधिकार “सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन रतलाम” के होंगे एवं इसमें किसी भी प्रकार के बदलाव का अधिकार सुरक्षित होगा।
11. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि:-
a) उन्होंने प्रवेश की सभी शर्तों का अनुपालन किया है।
b) उनकी प्रविष्टियां मूल हैं।
c) उनकी प्रविष्टियां किसी भी तीसरे पक्ष की बौद्धिक सम्पदा अधिकारों का उल्लंघन नहीं करती है।
नशामुक्ति भारत अभियान हेतु स्वेच्छिक स्वयंसेवकों का पंजीयन-
रतलाम जिले के निवासी जो कि ‘नशामुक्त भारत अभियान’ में व्यक्तिगत/संस्थागत रूप से जुड़ने के इच्छुक हों वे प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीयन कर इस अभियान से स्वयंसेवक के रूप में जुड़ सकते हैं।
ऑनलाइन पंजीयन की लिंक - https://forms.gle/Mqa7RBRfMXxwBP9a8
