- Competitions on COVID-19 Appropriate Behaviour
- Creative Corner
- Creative Quarantine
- Department of Culture
- Department of Farmers welfare and Agriculture Development
- Department of Mines and Minerals
- Department of School Education - Madhya Pradesh
- Dil Se CM Radio Program
- Lok Seva Department
- Madhya Pradesh Tourism Department
- Smart City Bhopal
- आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण
- कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग
- तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग
- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
- नया मध्यप्रदेश
- मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड
- मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
- मध्यप्रदेश वन विभाग की वन्यजीव शाखा
- माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश
- लोक स्वास्थ्य विभाग, मध्य प्रदेश
- संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
- सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग
- स्तनपान शिशु के जीवन का आधार
Logo Contest Department of Horticulture Madhya Pradesh
संचालनालय उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण हेतु लोगो डिजाइन ...

संचालनालय उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण हेतु लोगो डिजाइन प्रतियोगिता
उद्यानिकी तथा खादय प्रसंस्करण विभाग के अंतर्गत बागवानी के समग्र विकास के साथ ही उत्पादन एवं उत्पादकता में वृध्दि हेतु फल, सब्जी, मसाला, औषधि फसलों को बढ़ावा देने के साथ ही इन उद्यानिकी फसलों की उपज के प्रसंस्करण एवं विपणन व्यवस्था इत्यादि को प्रोत्साहित किया जाता है।
पूर्व में संचालनालय का नाम उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी था जिसे अब उद्यानिकी तथा खादय प्रसंस्करण कर दिया गया है। तद्नुसार विभाग का "नवीन लोगो" डिजाइन किया जाना है।
अतः संचालनालय उद्यानिकी तथा खादय प्रसंस्करण विभाग हेतु mp.mygov.in पोर्टल पर एक प्रतियोगिता हेतु चलाया जा रहा है, जिसका विवरण निम्नानुसार है:-
प्रतियोगिता के अंतर्गत आने वाली समस्त प्रविष्ठियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जावेगा।
प्रथम पुरस्कार - 5000
द्वितीय पुरस्कार - 3500
तृतीय पुरस्कार - 1000
प्रतियोगिता अंतर्गत अंतिम तिथि 15 फरवरी 2023
लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें
1. लोगो डिजाइन पूर्ण रूप से मौलिक होना चाहिए साथ ही रचनात्मक एवं संस्था के अनुकूल होना चाहिए।
2. आपका 'लोगो' डिजाईन क्या दर्शाता है (कलर या पिक्चर) इस पर विस्तृत जानकारी 40 से 60 शब्दों में देना आवश्यक है।
3. आप अपना लोगो डिजाईन .jpg / png / pdf format में नीचे कमेंट बॉक्स में attach कर सकते हैं।
4. सर्वश्रेष्ठ लोगो डिज़ाइन का चयन संचालनालय उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा किया जाएगा।
5. निर्णय उपरांत चयनित प्रविष्ठि पर समस्त अधिकार एवं स्वामित्व संचालक उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण म.प्र. को होगा।
6. प्रविष्टियां जमा करने के लिए कृपया mp.mygov.in में निम्नलिखित जानकारी प्रदान करें। ताकि चयनित प्रविष्टि के लिए संपर्क किया जा सके।
1. नाम 2. शहर/ पता 3. आयु 4. संपर्क मोबाइल नंबर
7. आप अपनी प्रविष्टियां नीचे दिए comment box में साझा कर सकते हैं।
8. प्रतियोगिता के निर्णय संबंधित समस्त अधिकार संचालक, उद्यानिकी तथा खादय प्रसंस्करण के होगे।