You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Madhya Pradesh State Biodiversity Online Quiz 2021

Start Date: 07-10-2021
End Date: 24-10-2021

मध्यप्रदेश राज्य ऑनलाइन जैवविविधता क्विज —2021 (राष्ट्रीय ...

See details Hide details
Closed


मध्यप्रदेश राज्य ऑनलाइन जैवविविधता क्विज —2021 (राष्ट्रीय स्तर)

मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा जैवविविधता धरोहर,जैवविविधता संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन, जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरण आदि विषयों के प्रति जागरूकता फैलाने और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से 24 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर पर mp.mygov.in मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता ऑनलाइन क्विज 2021 का आयोजन सुबह 06:00 से रात 10:00 बजे तक किया जा रहा है।

यह क्विज ऑनलाइन पोर्टल पर आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में सभी वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने के नियम इस प्रकार हैं—
1. क्विज 24 अक्टूबर को पूरे दिन ऑनलाइन आयोजित होगी। प्रतिभागी सुबह 06:00 से रात 10:00 बजे के मध्य किसी भी समय ऑनलाइन पंजीयन कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
2. पंजीयन प्रक्रिया प्रतियोगिता प्रारंभ होने के 05 मिनिट पहले की जाएगी एवं रजिस्ट्रेशन के बाद क्विज आरंभ हो जाएगी।
3. क्विज का समय कुल 10 मिनिट होगा एवं पंजीयन सह परीक्षा की कुल अवधि 15 मिनिट होगी।
4. प्रतिभागी विद्यालयों एवं विद्यार्थियों को 4जी नेटवर्क का उपयोग करना अनिवार्य होगा।
5. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया— रजिस्ट्रेशन निम्नानुसार प्रारंभ करें — गूगल सर्च में mp.mygov.in लिखकर सर्च करें।
मध्यप्रदेश ऑनलाइन जैवविविधता क्विज —2021 पर क्लिक करने के उपरांत क्विज का प्रथम लॉगईन क्विज पेज खुलेगा।
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के लिए CLICK करें
क्विज के लिए रजिस्ट्रेशन mp.mygov.in पर होगा इसमें रजिस्ट्रेशन कर क्विज में भाग लिया जा सकता है।
6. क्विज में 30 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जिसमें से एक सही उत्तर का चयन प्रतिभागी द्वारा किया जाएगा।

देश भर से होगा विजेताओं का चयन —
• विजेताओं का चयन सही उत्तर के आधार पर कंप्यूटर द्वारा जनरेट किया जाएगा।
• क्विज में देश भर से टॉप —100 विजेताओं को मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
• सभी प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।

All Comments
Total Submissions ( 287) Approved Submissions (0) Submissions Under Review (287) Submission Closed.