You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Madhya Pradesh Urban Development Company Limited Logo Design Contest 2026

Start Date: 17-02-2026
End Date: 15-03-2026

मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी लोगो डिजाइन ...

See details Hide details
Last Date- Mar 15,2026 23:59 PM IST (GMT +5.30 Hrs)

मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी लोगो डिजाइन प्रतियोगिता

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा नगरीय क्षेत्रों में जल प्रदाय और सीवरेज परियेजना के साथ Asset Management / PPP Division, IT and Digital Transformation ,Namami Narmade EV & Urban Mobility कार्य करने जा रही है।

कंपनी का पीपीपी एवं एसेट मैनेजमेंट प्रभाग नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और जनहितकारी परियोजनाओं में निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य करेगा। इसके अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, जल एवं ऊर्जा से संबंधित अवसंरचना विकास, रियल एस्टेट परियोजनाएँ तथा सार्वजनिक-निजी भागीदारी आधारित शहरी सेवाओं का विकास शामिल है। सूचना प्रौद्योगिकी प्रभाग शहरी प्रशासन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और नागरिक सेवाओं को अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाने पर केंद्रित है। यह ई-नगरपालिका प्रणाली एवं नागरिक सेवा प्लेटफॉर्म के प्रबंधन और उन्नयन, ERP एवं MIS प्रणालियों के माध्यम से परियोजनाओं, कार्मिकों तथा लेखा की ट्रैकिंग, तथा स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के लिए डेटा प्रबंधन और विश्लेषण की दिशा में कार्य करेगा।

शहरी गतिशीलता प्रभाग आधुनिक, सुरक्षित और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था के विकास हेतु गठित किया गया है । इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश ईवी नीति का क्रियान्वयन, मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट क्षेत्रों का विकास, सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों की योजना, डिजाइन, विकास और प्रबंधन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहन आधारित तथा गैर-मोटर चालित परिवहन को बढ़ावा देना शामिल है। वहीं नमामि नर्मदे, हरित एवं नदी संरक्षण प्रभाग पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधनों के सतत प्रबंधन से जुड़ा हुआ है। यह नमामि नर्मदे परियोजनाओं के क्रियान्वयन, नर्मदा परिक्रमा के विकास, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, तथा उपचारित जल के पुनः उपयोग और नदी संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को संचालित करने के मुख्‍य लक्ष्‍य के साथ गठित किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी अपने उद्देश्यों को दर्शाने के लिए एक लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्राप्त लोगो डिज़ाइनों में से सबसे उपयुक्त और चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो को 25000 रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागियों को अपना लोगो 15 मार्च 2026 तक एमपी माईगव पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें निम्‍नानुसार हैं:

1. लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में किसी भी उम्र का प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि प्रस्‍तुत कर सकता है।
2. एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक प्रविष्टि ही स्‍वीकार की जाऐगी।
3. लोगो डिजाईन पूर्ण रूप से मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के उद्देश्‍यों के अनुकूल होना चाहिये।
4. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि, किसी भी तरह के कॉपी राईट उल्‍लंघन की जिम्‍मेदारी संबंधित प्रतिभागी की होगी।
5. प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियॉं https://mp.mygov.in पर प्रेषित कर सकेंगे।
6. प्रतिभागी को अपना लोगो जेपीईजी पीएनजी फार्मेट में हाई रिजॉल्‍यूशन (600 डीपीआई) में प्रस्‍तुत करना होगा।
7. लोगो को रंगीन प्रारूप में डिजाईन किया जाना चाहिए।
8. लोगो का आकार या तो पोर्ट्रेट या लैंडस्‍केप मोड में न्‍यूनतम 5 सेमी X 5 सेमी अधिकतम 10 सेमी X 10 सेमी तक हो सकता है।
9. लोगो वेबसाईट,सोशल मीडिया जैसे ट्विटर, फेसबुक, प्रेस विज्ञप्ति और प्रिंट करने योग्‍य जैसे स्‍टेशनरी, साईनेज, लेबल आदि पत्रिकाओं, विज्ञापनों, होर्डिंग्स, स्‍टैंडी, ब्रोशर, लीफलेट, पर्चे, स्‍मृति चिन्‍ह, अन्‍य प्रचार सामग्री पर उपयोग करने योग्‍य होना चाहिये।
10. लोगों पर वाटर मार्क नहीं होना चाहिये।
11. प्रतिभागी को अपने नाम ई.मेल एड्रेस और अपना फोन नंबर अनिवार्य रूप से प्रस्‍तुत करना होगा।
12. पोर्टल पर प्रविष्टि अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 तक रहेगी। इसके बाद प्राप्‍त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाऐगा।
13. अंतिम तिथि तक प्राप्‍त सभी प्रविष्टियों में से सर्वश्रेष्‍ठ लोगो डिजाईन का चयन ,चयन समिति द्वारा किया जाऐगा।
14. चयनित लोगो को रूपये 25000 का पुरस्‍कार दिया जायेगा।
15. प्रतियोगिता के विजेता को एक संपादन योग्‍य और खुली फाईल प्रारूप में डिजाईन प्रस्‍तुत करना होगा। ओपन फाईल नहीं देने पर पुरस्‍कार नहीं दिया जाऐगा।
16. चयनित प्रविष्टि के सर्वाधिकार मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की संपत्ति होगी एवं इसमें किसी भी प्रकार के बदलाव का अधिकार सुरक्षित होगा।
17. प्रतियोगिता के संबंध में मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी का निर्णय अंतिम व सर्वमान्‍य होगा।
18. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि उन्होंने प्रवेश की सभी शर्तों का अनुपालन किया है। उनकी प्रविष्टियां मूल हैं। उनकी प्रविष्टियां किसी भी तीसरे पक्ष की बौद्धिक सम्पदा अधिकारों का उल्लंघन नहीं करती है।

तो अपनी क्रिएटिविटी को उड़ान दें लोगो डिजाईन प्रतियोगिता के लिए अपनी प्रविष्टि नीचे कमेन्ट बॉक्स में सबमिट कीजिये।

All Comments
Total Submissions ( 0) Approved Submissions (0) Submissions Under Review (0)