जनता की सहभागिता से तैयार जनता का बजट
एक उन्नत और सफल राज्य स्थापित करने में बजट का महत्वपूर्ण योगदान होता है। सुनियोजित बजट प्रदेश की सफलता में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करता है। बजट द्वारा राज्य शासन की नीतियां को योजनाओं के माध्यम से गति प्रदान की जाती है, जिससे योजनाओं का लाभ आम जनता को प्रदान किया जाता है। आत्मनिर्भर प्रदेश की स्थापना के लिए यह बहुत ज़रूरी है कि हमारे सभी क्षेत्रों का समुचित विकास हो और जनता को उस विकास का सीधे लाभ मिले।
अपने सुझाव 24 जनवरी 2021 तक साझा करें। अपने सुझावों के साथ अपना नाम, शहर, जिला और पिनकोड अवश्य लिखें।
आप निम्न माध्यम से अपना सुझाव दे सकते हैं :-
1. MPMyGov Portal
2. Toll free no.: 0755-2700800
3. Email id: budget.mp@mp.gov.in
4. डाक / कुरियर के माध्यम से
Address:
संचालक, बजट
वित्तीय प्रबंध सूचना प्रणाली
218-एच, द्वितीय तल, वित्त विभाग, मंत्रालय
भोपाल, मध्यप्रदेश
462004
jitendra singh bhadauriya 3 years 3 months ago
म०प्र०शासन के विभागो के पास शहरो में मुख्य स्थल पर शासकीय भूमि रिक्त पडी है जिसका सरकार द्वारा व्यसायिक उपयोग कर राजस्व आय बढाई जा सकती है। मध्यप्रदेश शासन के लिए यह चर्चा है कि यहां शासन द्वारा राज्य कर्मचारियों को कोई भी वेतनमान एवं भत्ते समय पर बढाकर नही दिए जाते है। इसका कई उदाहरण है जैसे छठवे वेतनमान में विसंगित, गृह भाडा भत्ता 2011 से नही बढाया जाना,अन्य भत्ते प्रदाय नही किए जाना,महागाई भत्ता जुलाई 2019 से नही बढाया जाकर कर्मचारियों को आिर्थिक नुकसान पहुचाया गया है। लागू करे