मध्यप्रदेश में स्वसहायता समूहों का एक सक्रिय आन्दोलन संचालित किया जा रहा है, जिसमें लाखों महिलाओं ने जुड़कर अपने परिवार और समाज को बेहतर बनाने के प्रयास किये हैं। इन स्वसहायता समूहों ने आजीविका विकास, महिला सशक्तिकरण और अन्य सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता लाकर प्रदेश में विकास की एक नई इबारत लिखी है।
प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला डेस्क, हेल्पलाइन 1090, सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग, निर्भया पेट्रोलिंग, MPeCop मोबाइल एप के साथ विभिन्न योजनाओं जैसे तेजस्विनी, शौर्य दल, सबला योजना आदि का सञ्चालन किया जा रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री अपने नियमित जनसंवाद कार्यक्रम दिल से में दिनांक 14 जनवरी 2018 की शाम 6:00 बजे प्रदेश में महिला स्वसहायता समूह और महिला सुरक्षा विषयों पर संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों एवं दूरदर्शन से एक साथ प्रसारित होगा।
मध्यप्रदेश शासन इस संवाद में शामिल करने के लिए आपके सुझाव / विचार आमंत्रित करता है।