You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Help the birds in this summer

Start Date: 12-05-2021
End Date: 15-06-2021

गर्मी में पक्षियों हेतु दाना-पानी अभियान

...

See details Hide details


गर्मी में पक्षियों हेतु दाना-पानी अभियान

हम इंसानों की तरह पशु-पक्षियों को भी जिंदा रहने के लिए हर रोज दाना-पानी की जरूरत होती है। दिनोंदिन बढ़ते गर्मी के चलते पक्षियों के सामने दाना-पानी की समस्या आ गयी है, और इस समस्या के चलते गर्मियों में हर साल सैकड़ों पक्षी पानी की कमी से मर जाते हैं।

अब समय आ गया है कि हम अपने साथ-साथ हमारे आस-पास के अन्य प्राणियों की भी सेवा करें। हमारी एक छोटी सी पहल कई प्यासे पक्षियों एवं जीवो का प्यास बुझा सकती है। पक्षियों के प्रति अपने दायित्वों को लेकर समाज में सजगता आवश्यक है ताकि उनका संरक्षण किया जा सके। हमें गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए दाने-पानी का प्रबंध करना चाहिए। यह हमारा नैतिक कर्तव्य भी है और सामाजिक जिम्मेदारी भी।

इसी क्रम में पक्षियों के संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक करने हेतु मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला रतलाम MP MyGov के माध्यम से सभी नागरिकों से अपील करता है कि अपने घर व वातावरण के आस-पास पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें।

• एक कटोरी या बर्तन में पीने लायक पानी और दाना अपनी बालकनी, छत, बरामदा, खिड़की, गार्डन, या सड़क के किनारे रखें।
• अपने छत पर एक मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रख दें एवं अन्य लावारिस घूमते हुए पशुओं को भी देखें तो उन्हें पानी पिलाएं।

हम सभी का पक्षियों से जीवन भर का नाता है। यदि हम साथ मिलकर थोड़ी कोशिश करें तो निश्चित ही पक्षियों एवं दूसरे जीवों को गर्मी के दिनों में भूख-प्यास से उनका जीवन बचा सकते हैं।


नीचे दिए कमेंट बॉक्स में हमें बताएं की कैसे आपने अपने घर या कहीं आस-पास पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की है।

All Comments
Reset
66 Record(s) Found

Muneem Sahu 4 years 10 months ago

हमारे छत पर मम्मी अनाजों के बीजो को सुखाती हैं तब से पक्षी आने लगे हैं तब उन्हें छत खाने के लिए अनाज डाला जाता है जहां छत पर विविध प्रकार के पक्षी आते हैं जिससे हमें आनंद की प्राप्ति होती है।

Kshitij Gupta 4 years 10 months ago

हमारे घर में नए छत का निर्माण हुआ था कुछ समय बाद हमने देखा कि पुराने सामानों में पुराने सामानों में कुछ पक्षी आके रहने लगे है फिर हमारे पिता जी रोज जाकर वहां पर दाने डाल देते है और पानी भी रख देते है आज वहा ३० से भी ज्यादा पक्षी रहते है और हमारे पिता जी यह कार्य निरन्तर कर रहे है

ashish pokharna 4 years 10 months ago

हम लोग हमारे ग्रुप जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री के माध्यम से महीने में 2 बार जीवदया सोसाइटी में गौ माता और पक्षियों के आहार की व्यवस्था एवं पास के गाँव के तालाब में मछलियों के लिए टैंकरों द्वारा पानी की व्यवस्था एवं सदस्यों को सकोरे बाटकर घर घर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करते है

Praful jain 4 years 10 months ago

गर्मी के दिनों में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में प्रतिवर्ष 500 सकोरे का वितरण निःशुल्क किया जाता है इसको लेकर व्हाट्स एप पर ग्रुप के माध्यम से सदस्यों को जोड़ा जाता है जो पक्षियों की प्रति दिन सेवा करते है

ARIMONDAL 4 years 10 months ago

Giving birds extra water for drinking & bathing is the best way to help them keep cool. Add multiple bird baths to the yard, including ground-level basins, pedestal baths, hanging baths or waterers. This will give different birds different options for accessing water, and provide more bathing and drinking space for every feathered visitor. Adding a solar fountain to a bath will help more birds that water is available with the fountain's sparkles & splashes. Arijobs.com https://www.arijobs.com/

ROOPESH VISHWAKARMA 4 years 10 months ago

पहली बार हमने जूते के डब्बे को दीवाल पर टांग दिया, कुछ देर पश्चात वहाँ पर एक गोरैय्या का जोड़ा आ कर बैठ गया| ऐसे करते करते घर में पड़े हुए बेकार डब्बों की सहायता से घोंसले बनाते गए और पक्षी उनमे रहने लगे| अब तो आलम यह है की घर के पास तोता, कबूतर, किरायु, बगुला, और भी कई प्रकार के जिनके मुझे नाम नहीं पता आने लगे| ऐसे करते करते ५० से भी ज्यादा जोड़े आज की तारीख में रह रहे है| प्रातःकाल से ही इन पक्षिओ की आवाज़ कानों में परम सुख़ का अनुभब कराती है|सेवा का यह कार्य वर्ष २०१४ से निरंतर चालू है|

JatinSharma 4 years 10 months ago

हमारे शिवपुरी जिला पेड़ पौधे युक्त है।यहां हर पेड़ पर पक्षी बैंक बना है जिसमें पानी दाना की व्यवस्था है। पक्षी आराम से पानी पीते हैं दाना खाते हैं। हमारे शहर में तो लोग गाय जानवरों के लिए बाहर टंकी में पीने का पानी जमा करके रखते हैं

sonu vyas 4 years 10 months ago

में एक समाज सेवक हु, व इंदोर में नमो नमः जन सेवा समिति के माध्यम से निरन्तर सेवाकार्य करते है, इसी के तहत पक्षियों के लिए प्रतिवर्ष सकोरे लगाने का अभियान चलाते है।
सोंनू व्यास -संस्थापक नमो नमः जन सेवा समिति

Hansa patidar 4 years 10 months ago

मैंने अपने घर के गार्डन में पूरा शावर भरा है पानी का और साथ ही अनाज भी रखा गया है पास मेः ताकी पक्षी जब पानी पीनेंआए तो उन्हें अनाज भी दिखाई दे।