You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Identify Black Spot of your area and share with us

Start Date: 07-07-2021
End Date: 15-08-2021

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अपने जिले/शहर/क्षेत्र के ऐसे ...

See details Hide details

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अपने जिले/शहर/क्षेत्र के ऐसे संभावित ब्लैक स्पॉट बताएं, जहाँ पर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

ब्लैक स्पॉट बताते समय अपने क्षेत्र का विवरण अवश्य दें।

क्या है ब्लैक स्पॉट?

ब्लैक स्पॉट की परिभाषा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर 500 मीटर का वह क्षेत्र जहां विगत 3 केलिन्डर वर्ष में या तो 5 सड़क दुर्घटना (सभी तीन वर्ष में घातक/गंभीर चोटों को मिलाकर) या १० मृत्यु (३ वर्ष के अन्तर्गत) कारित हुई हो, उस स्थान को ब्लैक स्पॉट कहते है।

ब्लैक स्पॉट का परिशोधन:
Supreme court Committee on road safety & MORTH के द्वारा ब्लैक स्पॉट के परिशोधन के सम्बन्ध में दिए गए दिशानिर्देश का लीड़ एजेंसी PTRI द्वारा सभी सड़क नोडल निर्माण एजेंसीओ से पालन करवा कर Supreme court Committee on road safety को भेजा जाता है।

ब्लैक स्पॉट,का परिशोधन निम्न सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा स्वयं के बजट पर किया जाता हैं –
1. PWD ( NH)
2. PWD (B & R)
3. NHAI
4. MPRDC
5. MPRRDA
6. UADD

साथ ही सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा निर्मित रोड का थर्ड पार्टी ऑडिट स्वत्रंत संस्था से कराया जाता हैं।

ब्लैक स्पॉट को कम करने के लिए पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान,पुलिस मुख्यालय,भोपाल द्वारा किए गए उपाय :-

• सड़क के दोनों और Crash barriers ,
• Rumble strips,
• Sign Boards,
• Speed breakers,
• Road marking,
• road curve improvement,
• road alignment improvement,
• Geographical Road improvement, etc.

पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (PTRI), पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा इस कैंपेन का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना हैं, ब्लैक स्पॉट को कम करने के लिए सुझाव नीचे दिए गए comment box में साझा करें। ब्लैक स्पॉट बताते समय अपने क्षेत्र का विवरण अवश्य दें।

All Comments
Reset
82 Record(s) Found

Yash Rawat 4 years 10 months ago

धार जिले के मानपुर भेरूघाट पर नीमच स्टेट हाईवे के करीब 500 मीटर क्षैत्र में रोजाना 80-90 किमी/घंटे की स्पीड वाले वाहनों की गति के कारण 4-5 एक्सीडेंट होते हैं। कृपया जल्द ब्रेकर की व्यवस्था करें साथ ही साथ रोड सतर्कता बोर्ड लगाने की कृपा करें।

Yash Rawat 4 years 10 months ago

धार के बायपास (बडा पुल) से धार में आने वाले रास्‍ते पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। वहां पर कई दुर्घटना हाे चुक‍ी है एक बार स्‍कूली बच्‍चों की वेन और सही संकेतक/उचित लाईट नहीं होने से कई बार तो रोड पर खडे वाहन में भी छोटी गाडियां घूस जाती है।

Yash Rawat 4 years 10 months ago

इन्‍दौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 59 के धार जिले की सरदारपुर तहसील में माछलिया घाट क्षेत्र में हर वर्ष लगभग 5 से 25 तक सड़क दुर्घटना होती है। यहां पर कई अंधे मोड़ है जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है।

Yash Rawat 4 years 10 months ago

धार जिलें के राजगढ नगर पंचायत में भी कई जगह पर गडडे होने से बारिस के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

Om Rawat 4 years 10 months ago

धार जिले के टांडा घाट क्षेत्र में बहुत अधिक दुर्घटनाऐं होती है।