You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Madhya Pradesh budget 2023-24

Start Date: 04-01-2023
End Date: 03-02-2023

मध्यप्रदेश बजट 2023-24 के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा करें

...

See details Hide details


मध्यप्रदेश बजट 2023-24 के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा करें

बजट, प्रदेश के सर्वांगीण विकास व आम नागरिकों के खुशहाल जीवन के सपने को साकार करने, सतत् विकास की गति बनाये रखने, आधारभूत सुविधाओ का विकास व सभी वर्गो के कल्‍याण का महत्‍वपूर्ण साधन रहा है।

माननीय मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी के नेतृत्‍व व मार्गदर्शन में बजट के माध्‍यम से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों के विस्‍तार के साथ-साथ, रोजगार के नये अवसर दिये जा रहे है। प्रदेश में शासन एवं उसकी अनुषांगिक संस्‍थानों में एक लाख से अधिक पदों की पूर्ति की जाना लक्षित है। माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को वर्ष 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहॅुचाने के लक्ष्‍य में मध्‍यप्रदेश भी 550 बिलियन डॉलर का योगदान देने के लिए संकल्पित है।

इन निर्धारित लक्ष्‍यों की पूर्ति को ध्‍यान में रखते हुये प्रदेश के वर्ष 2023-24 के बजट को स्‍वरूप दिया जाना है। इस प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों से प्राप्‍त सुझावों, मार्गदर्शन, प्राथमिकताओं आदि से प्रदेश का बजट, प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में बढाया गया एक और कदम बनेगा। प्रदेश की राजस्‍व आय में वृध्दि के सुझाव भी बजट को और अधिक लोक कल्‍याणकारी स्‍वरूप देने में सहयोग देंगे।

MPMYGov द्वारा आपके सुझाव, मार्गदर्शन आमंत्रित है। कृपया सुझाव दिनांक 3 फरवरी, 2023 तक उपलब्‍ध करावें । सुझावों के साथ अपना नाम, शहर, जिला पिनकोड भी अंकित करे ।

मुख्‍य क्षेत्र :-
1 शिक्षा
2 रोजगार
3 कृषि
4 उद्योग
5 ग्रामीण विकास
6 शहरी विकास
7 सड़क
8 अन्‍य अधोसंरचना
9 स्‍वास्‍थ्‍य
10 महिला एवं बाल विकास
11 सामाजिक कल्‍याण
12 राजस्‍व संग्रहण
13 प्रशासनिक सुधार
14 अन्‍य

आप निम्न माध्यम से अपना सुझाव दे सकते हैं :-
1. MPMyGov Portal
2. Toll free no.: 0755-2700800
3. Email id: budget.mp@mp.gov.in
4. डाक / कुरियर के माध्यम से
Address:
संचालक, बजट
वित्तीय प्रबंध सूचना प्रणाली
218-एच, द्वितीय तल, वित्त विभाग, मंत्रालय
भोपाल, मध्यप्रदेश
462004

All Comments
Reset
1969 Record(s) Found

PavanMishra 3 years 1 month ago

Outsource वाले Vocational Trainer का वेतन 20000 ₹,

CM Rise School में कार्यरत Computer Teacher को 7000 ₹ BE/BTech/MCA है,
तो फिर वेतन में इतना
बेतभाव क्यों शिक्षा विभाग कर क्या रहा है !!

PavanMishra 3 years 1 month ago

Outsource वाले Vocational Trainer का वेतन 20000 ₹,

CM Rise School में कार्यरत Computer Teacher को 7000 ₹ BE/BTech/MCA है,
तो फिर वेतन में इतना
बेतभाव क्यों शिक्षा विभाग कर क्या रहा है !!

PavanMishra 3 years 1 month ago

CM Rise School में कार्यरत कर्मचारियों
अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जावे जिससे कि बच्चो को भी Quality Education मिल सके शिक्षक भी तनाव मुक्त रहे,
चुनाव जीत जाओगे,

बजट में घोषणा करें मामा जी

PavanMishra 3 years 1 month ago

Outsource वाले Vocational Trainer का वेतन 20000 ₹,

CM Rise School में कार्यरत Computer Teacher को 7000 ₹ BE/BTech/MCA है,
तो फिर वेतन में इतना
बेतभाव क्यों शिक्षा विभाग कर क्या रहा है !!

PavanMishra 3 years 1 month ago

वेतन में इतना
बेतभाव क्यों कर रहा है शिक्षा विभाग सरकार की छवि खराब की जा रही है दोनों की Qualification Same है ,
Outsource वाले Vocational Trainer का वेतन 20000 ₹

और CM Rise School में
कार्यरत Computer Teachers का वेतन 7000 ₹

PavanMishra 3 years 1 month ago

वेतन में इतना
बेतभाव क्यों कर रहा है शिक्षा विभाग सरकार की छवि खराब की जा रही है दोनों की Qualification Same है ,
Outsource वाले Vocational Trainer का वेतन 20000 ₹

और CM Rise School में
कार्यरत Computer Teachers का वेतन 7000 ₹

Rahul choudhary 3 years 1 month ago

माननीय वित्तमंत्री जी,
स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक भर्ती की नियोजन प्रक्रिया फरवरी में सत्र 2023-24 के लिए प्रस्तावित है,विगत 13 वर्षो से अनेकों पद खलीपढ़े हुए है, सेवानिवृत शिक्षको के कारण लाखो की संख्या में पद खाली हुए है बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए 51000 पदो पर भर्ती को बजट में शामिल किया जाए

GirjeshSingh 3 years 1 month ago

माननीय मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री महोदय,
मैं भिण्ड मप्र का निवासी होने के नाते आपसे NH719 को फोरलेन करने की अपील करता हूँ NH719 ग्वालियर-इटावा(उप्र) को जोड़ने का कार्य करता है जिससे यह एक अत्यंत व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग हो गया है फोरलेन एवं डिवाइडर न होने के कारण इस पर आये दिन दुर्घटना होती है जिससे आमजन, धन के साथ साथ गौ वंश आदि जीवो की भी हानि हो रही है इसलिए महोदय

VijendraSingh 3 years 1 month ago

माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से विनम्र निवेदन है कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती वर्ग 3 में 51000 पदों पर भर्ती की जाए जिससे हम गरीब बच्चों का जीवन संवर सके हमें पूरी आशा है आप जल्द ही 51000 पदों पर भर्ती करेंगे