You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Madhya Pradesh budget 2023-24

Start Date: 04-01-2023
End Date: 03-02-2023

मध्यप्रदेश बजट 2023-24 के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा करें

...

See details Hide details


मध्यप्रदेश बजट 2023-24 के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा करें

बजट, प्रदेश के सर्वांगीण विकास व आम नागरिकों के खुशहाल जीवन के सपने को साकार करने, सतत् विकास की गति बनाये रखने, आधारभूत सुविधाओ का विकास व सभी वर्गो के कल्‍याण का महत्‍वपूर्ण साधन रहा है।

माननीय मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी के नेतृत्‍व व मार्गदर्शन में बजट के माध्‍यम से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों के विस्‍तार के साथ-साथ, रोजगार के नये अवसर दिये जा रहे है। प्रदेश में शासन एवं उसकी अनुषांगिक संस्‍थानों में एक लाख से अधिक पदों की पूर्ति की जाना लक्षित है। माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को वर्ष 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहॅुचाने के लक्ष्‍य में मध्‍यप्रदेश भी 550 बिलियन डॉलर का योगदान देने के लिए संकल्पित है।

इन निर्धारित लक्ष्‍यों की पूर्ति को ध्‍यान में रखते हुये प्रदेश के वर्ष 2023-24 के बजट को स्‍वरूप दिया जाना है। इस प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों से प्राप्‍त सुझावों, मार्गदर्शन, प्राथमिकताओं आदि से प्रदेश का बजट, प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में बढाया गया एक और कदम बनेगा। प्रदेश की राजस्‍व आय में वृध्दि के सुझाव भी बजट को और अधिक लोक कल्‍याणकारी स्‍वरूप देने में सहयोग देंगे।

MPMYGov द्वारा आपके सुझाव, मार्गदर्शन आमंत्रित है। कृपया सुझाव दिनांक 3 फरवरी, 2023 तक उपलब्‍ध करावें । सुझावों के साथ अपना नाम, शहर, जिला पिनकोड भी अंकित करे ।

मुख्‍य क्षेत्र :-
1 शिक्षा
2 रोजगार
3 कृषि
4 उद्योग
5 ग्रामीण विकास
6 शहरी विकास
7 सड़क
8 अन्‍य अधोसंरचना
9 स्‍वास्‍थ्‍य
10 महिला एवं बाल विकास
11 सामाजिक कल्‍याण
12 राजस्‍व संग्रहण
13 प्रशासनिक सुधार
14 अन्‍य

आप निम्न माध्यम से अपना सुझाव दे सकते हैं :-
1. MPMyGov Portal
2. Toll free no.: 0755-2700800
3. Email id: budget.mp@mp.gov.in
4. डाक / कुरियर के माध्यम से
Address:
संचालक, बजट
वित्तीय प्रबंध सूचना प्रणाली
218-एच, द्वितीय तल, वित्त विभाग, मंत्रालय
भोपाल, मध्यप्रदेश
462004

All Comments
Reset
1969 Record(s) Found

AYUSH 3 years 2 weeks ago

मुलताई जिला - बैतूल से अधिकतर मेधावी छात्र राज्य सरकार ध्दारा संचालित सुपर-100 योजना में अध्यन्नरत हैं।

अत: म.प्र. के मुलताई (बैतूल) जिले मे एम्स काँलेज बनाने की माँग क्रेंद सरकार से की जाये अथवा राज्य शासन अपने बजट से ही एक सरकारी मेडिकल कालेज़ बनाया जाना चाहिऐ।

Navoditsaxena 3 years 2 weeks ago

सरकार को होमगार्ड में भर्ती करनी चाहिए पुलिस की अपेक्षा होमगार्ड के जवान पर कम खर्चा होता है एवं चुनावी वर्ष में फायदा हुआ होमगार्ड पर नई भर्ती में रोटेशन लागू करके भर्ती की जानी चाहिए युवाओं को रोजगार मिलेगा वर्तमान समय में होमगार्ड में जवानों की बहुत भारी कमी है भर्ती से इनकी पूर्ति होगी एवं मेरा सरकार से यही निवेदन है की होमगार्ड में जल्द से जल्द भर्ती करें एवं केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना आपदा मित्र चौकी एमपी में 11 जिलों में लागू है आपका मित्र को भी होमगार्ड में आरक्षण देना चाहिए

JagdishGupta 3 years 2 weeks ago

भोपाल के त्रिलंगा स्थित सहकार नगर में जल प्रदाय न होने से रहवासियों का जीवन दूभर हो गया है।
आपसे प्रार्थना है कि हमारी समस्या के समाधान के लिए बजट में प्रावधान करने की कृपा करें।
जगदीश गुप्ता
9425677732

JagdishGupta 3 years 2 weeks ago

भोपाल के त्रिलंगा स्थित सहकार नगर में जल प्रदाय न होने से रहवासियों का नल कनेक्शन न मिलने के कारण जीवन दूभर हो गया है।
आपसे प्रार्थना है कि हमारी समस्या के समाधान के लिए बजट में प्रावधान करने की कृपा करें।
जगदीश गुप्ता
9425677732

Rahul choudhary 3 years 2 weeks ago

#प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 51000 पदो पर की जाय
श्याम वर्मा
Lonara
Pin code 451440

Rahul choudhary 3 years 2 weeks ago

अतिथि शिक्षक अपने पद पर स्थाई किया जाए,जिससे अनुभवी शिक्षक ही गुणवता युक्त शिक्षा दे सकते है
नेम अंकित मंडलोई
Kahrgone
Pin code 451001

Rahul choudhary 3 years 2 weeks ago

माननीय महोदय विगत 12वर्षो से प्राथमिक शिक्षक अत्याधिक संख्या में सेवानिवृत हुई,जिससे बहुत से ब्लॉक शिक्षक विहीन है अतः प्राथमिक शिक्षक भर्ती फरवरी में होने वाली नियोजन की प्रक्रिया में 51000 पदो पर भर्ती की जाय
नाम राहुल चौधरी
Mobile 9669202833
Village raibidpura
District Khargone
Pin code 451440

Prakshep sahu 3 years 2 weeks ago

हर एक पोलिस स्टेशन में एक फोरेंसिक एक्सपर्ट/ प्रोफेशनल्स की पोस्ट का सृजन किया जाए, इससे क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में आमूलचूल परिवर्तन आएगा, एवम् भौतिक साक्ष्यों का सही तरीके से चैन ऑफ कस्टडी तैयार होगी,
फोरेंसिक प्रोफेशनल्स के लिए, फोरेंसिक साइंस में स्नातकोत्तर उम्मीदवारों को अवसर प्रदान करने की व्यवस्था करें !!!

DrSatya Prakash Rajawat 3 years 2 weeks ago

आयुष विभाग के शास होम्योपैथी और आयुर्वेद औषधालय या हॉस्पिटल हर ब्लॉक में होना चाहिए।
होम्योपैथी से इलाज अब हर वर्ग के लोग के लिए कारगर है जबकि अपने मध्यप्रदेश में होम्योपैथी औषधालयो की संख्या बहुत कम है इसलिए निवेदन है की इनकी संख्या बड़ाई जाए,आयुष विंग में होम्योपैथी पद सृजित हो