- Competitions on COVID-19 Appropriate Behaviour
- Creative Corner
- Creative Quarantine
- Department of Culture
- Department of Farmers welfare and Agriculture Development
- Department of Mines and Minerals
- Department of School Education - Madhya Pradesh
- Dil Se CM Radio Program
- Lok Seva Department
- Madhya Pradesh Tourism Department
- Smart City Bhopal
- आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण
- कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग
- तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग
- देखो अपना देश
- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
- नया मध्यप्रदेश
- मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड
- मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
- मध्यप्रदेश वन विभाग की वन्यजीव शाखा
- मध्यप्रदेश सरकार का सफल 1 वर्ष
- माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश
- लोक स्वास्थ्य विभाग, मध्य प्रदेश
- संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
- सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग
- स्तनपान शिशु के जीवन का आधार
Nari Sashaktikaran Mission Madhya Pradesh Logo Design Contest
...

नारी सशक्तिकरण मिशन मध्यप्रदेश लोगो डिजाईन प्रतियोगिता
मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं और बालिकाओं के समग्र विकास, समान अवसर तथा Women Led Development (महिला नेतृत्व आधारित विकास) की सोच को सशक्त बनाने के लिए 'नारी सशक्तिकरण मिशन' क्रियान्वित किया जा रहा है।
यदि आप रचनात्मक सोच रखते हैं और अपनी कला के माध्यम से महिला शक्ति, आत्मनिर्भरता, समानता एवं प्रगति का संदेश देना चाहते हैं, तो 'नारी सशक्तिकरण मिशन, मध्यप्रदेश' लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता में भाग लें।
आपका डिज़ाइन इस मिशन की आधिकारिक पहचान बन सकता है और महिला सशक्तिकरण का संदेश पहुँचा सकता है।
आइए, अपनी रचनात्मकता से नारी शक्ति को एक नई पहचान दें।
प्रतियोगिता के नियम एवं शर्ते :-
1. नारी सशक्तिकरण मिशन लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में किसी भी उम्र का प्रतिभागी अपनी प्रविष्ठि प्रस्तुत कर सकता है।
2. एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक प्रविष्टि ही स्वीकार की जाएगी।
3. लोगो डिज़ाइन पूर्ण रूप से मौलिक, रचनात्मक एवं नारी सशक्तिकरण मिशन के अनुकूल होना चाहिए।
4. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी तरह के कॉपी राईट उल्ल्ंघन की जिम्मेदारी संबंधित प्रतिभागी की होगी।
5. प्रतिभागी अपनी प्रविष्ठियां mp.mygov.in पर प्रेषित कर सकेगें।
6. प्रतिभागी को अपना नाम, मोबाईल नम्बर, ई-मेल एड्रेस अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा।
7. प्रतिभागी को अपना लोगो रंगीन डिजाइन किया हुआ जे.पी.ई.जी./पी.एन.जी. फॉर्मेट में, हाई रिजॉल्यूशन (600 DPI) में प्रस्तुत करना होगा।
8. लोगो का आकार या तो पोट्र्रेट या लैंडस्केप मोड में न्यूनतम 5सेमी.*5 से.मी.से अधिकतम 30से.मी.*30 से.मी. तक हो सकता है।
9. लोगो वेबसाइट/सोशल मीडिया जैसे ट्विटर/फेसबुक, प्रेस विज्ञप्ति और प्रिंट करने योग्य जैसे स्टेशनरी, साइनेज, लेबल आदि, पत्रिकाओं, विज्ञापनों, होल्डिंग्स, स्टैंडी, ब्रोशर, लीफलेट, पर्चे, स्मृति चिन्ह, अन्य प्रचार सामग्री पर उपयोग करने योग्य होना चाहिए।
10. लोगो पर वॉटरमार्क नहीं होना चाहिए।
11. प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 07/08/2026 रहेगी। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त प्रविष्ठियों पर विचार नही किया जावेगा।
12. अंतिम तिथि तक प्राप्त सभी प्रविष्ठियों में से एक सर्वश्रेष्ठ लोगो डिज़ाइन का एवं अन्य 4 श्रेष्ठ प्रविष्ठियों का चयन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।
13. सर्वश्रेष्ठ लोगो वाले विजेता प्रतिभागी को राशि रूपये 11,000/- का एवं अन्य 4 श्रेष्ठ प्रविष्ठियों को राशि रूपये 5,000 - 5,000 के पुरस्कार दिये जावेंगे। (कुल राशि रूपये 31,000/-)
14. सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
15. प्रतियोगिता के विजेता को एवं अन्य 4 श्रेष्ठ प्रविष्ठियों के प्रतिभागियों को एक संपादन योग्य और खुली फाइल प्रारूप में डिजाइन प्रस्तुत करना होगा। ओपन फाईल नही देने पर पुरस्कार नही दिया जावेगा।
16. चयनित लोगो की डिजाईन और अन्य 4 श्रेष्ठ प्रविष्ठियों वाले लोगो की डिजाईन पर सर्वाधिकार (काॅपीराईट) महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश के पास रहेंगे। इन लोगो में किसी भी प्रकार के बदलाव एवं उपयोग का अधिकार महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश के पास सुरक्षित रहेगा।
17. प्रतियोगिता के संबंध में आयुक्त, महिला एवं बाल विकास, मध्यप्रदेश का निर्णय अंतिम व सभी पक्षों के लिए सर्वमान्य होगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि:
a) उन्होंने प्रवेश की सभी शर्तों का अनुपालन किया है।
b) उनकी प्रविष्टियां मूल (original) हैं।
c) उनकी प्रविष्टियां किसी भी तीसरे पक्ष की बौद्धिक सम्पदा अधिकारों का उल्लंघन नहीं करती है।
तो अपनी क्रिएटिविटी को उड़ान दें, लोगो डिजाईन प्रतियोगिता के लिए अपनी प्रविष्टि नीचे कमेन्ट बॉक्स में सबमिट कीजिये








