You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Madhya Pradesh Krishi Varsh 2026

Start Date: 30-01-2026
End Date: 15-02-2026

मध्यप्रदेश कृषि वर्ष 2026- कृषि के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव, ...

See details Hide details

मध्यप्रदेश कृषि वर्ष 2026- कृषि के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ साझा करें

माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व एवं कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना जी के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत कृषि के समग्र विकास हेतु 10 प्रमुख आयामों पर केंद्रित गतिविधियाँ एवं नवाचारात्मक प्रयास प्रस्तावित हैं। सभी नागरिकों, बुद्धिजीवियों, विशेषज्ञों, कृषकों तथा छात्र–छात्राओं से सादर अपील है कि वे इन 10 आयामों अथवा कृषि विकास से संबंधित अपने सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ अधिकतम 250 शब्दों में साझा करें।

समृद्ध किसान, समृद्ध प्रदेश विकास का 10-दिशात्मक मॉडल

1. किसान आय वृद्धि एवं अपव्यय में कमी
2. प्राकृतिक एवं जैविक कृषि
3. जल, मृदा एवं कृषि आदान का अनुकूलन
4. जलवायु, ऊर्जा एवं सततता
5. मूल्य श्रृंखला, बाज़ार एवं किसान हिस्सेदारी
6. निर्यात, ब्रांडिंग एवं वैश्विक उपस्थिति
7. अनुसंधान, नवाचार एवं सशक्तिकरण
8. विरासत, संस्कृति एवं सॉफ्ट ब्रांडिंग
9. शासन, डिजिटल व्यवस्था एवं पारदर्शिता
10. Projects – Transforming Agriculture

इन 10 आयामों अथवा कृषि विकास से संबंधित अपने सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ अधिकतम 250 शब्दों में साझा करें। आपके सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ कृषि क्षेत्र को अधिक समृद्ध, टिकाऊ एवं किसानोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

सुझावों के साथ अपना नाम, पूरा पता गाँव/शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करें।

आपके सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ नीचे कमेन्ट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
134 Record(s) Found

KARTIK RAHEKWAR 3 months 3 weeks ago

कृषि देश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। कृषि के विकास हेतु सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, प्रमाणित बीज एवं खाद की समय पर उपलब्धता, कृषि के साथ मत्स्य एवं पशुपालन को जोड़ना आवश्यक है। किसानों को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण, सरल फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सीधी खरीद तथा भंडारण एवं प्रसंस्करण सुविधाएँ दी जाएँ। कम ब्याज पर कृषि ऋण, महिला-युवा सहभागिता एवं डिजिटल कृषि सेवाओं से किसानों की आय बढ़ेगी और ग्रामीण विकास होगा।

SANDIPRAWAT 3 months 3 weeks ago

Sir aapne khad ke liye e token to chalu kar per hamare dis.gwalior me to side chalu hote hie sare token book ho jate hai.sabhi dukane 5se 10minut me sabhi retailer book ho jate hai kuch kijiye sir.

Ashok Anjana 3 months 3 weeks ago

घर बनाने के लिए केसीसी के माध्यम से लोन दिया जाएं सभी किसान के लिए ट्रेक्टर ट्राली ओर अन्य सामान पर ज्ऊसे ज्यादा छुट दि जाए और कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएं अशोक आंजना जिला देवास

darbar kachhawa 3 months 3 weeks ago

किसान को हर खेत खलिहान तक पहुंच सुनिश्चित हो ताकि किसान अपने खेतों तक आराम से पहुंच सके यदि रास्ता हो पशुपालन करने में भी रूचि बढेगीं हर खेत को पानी मिले इसके लिए नदी नालों का पानी संचय की ब्यवस्था हो फसल से उत्पाद तैयार खेत पर हो किसानो की योजना के लिए एकल खिडकी। हो बैंक बिना ब्याज के रिण दे पुराने किसान के कर्ज माफ हों

Ramakantkourav 3 months 3 weeks ago

किसानों के लिए योजना तो बहुत है लेकिन जो किस पात्र है उसे किस तक नहीं पहुंच पा रही है सरकार इन योजना में कुछ सुधार करें जैसे ही पशुपालन मच्छी पालन और भी ऐसी योजनाएं जो छोटे किसानों के लिए प्राप्त नहीं हो पा रही है अगर इन योजनाओं का लाभ छोटी किसानों तक पहुंचाएं किसी में बहुत बेहतर सुधार होगा सबसे बड़ी बात कुछ किसानों खेती के लिए रोड नहीं है कुछ किसानों के लिए बिजली की व्यवस्था नहीं है उनके पास पक्की सड़क नहीं है और जिन किसानों के पास पक्की सड़क है तो उनके लिए बिजली नहीं है बिजली और पक्की सड़क की

UpendraSinghRajawat 3 months 3 weeks ago

मुझे लगता किसानों को अपनी फसल को आवारा जानवर से मिल बचाने के लिए तार फेंसिंग की जरूरत है अगर तार फेंसिंग की कोई योजना लागू कर दी जाए तो किसानों को आवारा जानवर से निजात मिल सकती है इसको जल्द से जल्द लागू कर देना चाहिए जिससे 2026 के वर्ष कृषि क्षेत्र में विकास कर सके

manendra chaturvedi 3 months 3 weeks ago

मध्यप्रदेश कृषि वर्ष 2026 – सुझाव (10-दिशात्मक मॉडल के आधार पर)
मध्यप्रदेश को “कृषि वर्ष 2026” के रूप में मनाना एक सराहनीय पहल है। इस अवसर पर निम्न सुझाव प्रस्तुत हैं—

Manoharsingh 3 months 3 weeks ago

मैं सरकार से यह निवेदन करूंगा कि किसानों के एमएससी पर खरीदी हो फसल का रेट तह
फसल का उचित पैसे मिले सरकारी सा प्रयास करें ना चाहिए किसानों के मंडी में
अच्छा दाम मिली

Lal Bihari Pathak 3 months 3 weeks ago

किसान को हर खेत खलिहान तक पहुंच सुनिश्चित हो ताकि किसान अपने खेतों तक आराम से पहुंच सके यदि रास्ता हो पशुपालन करने में भी रूचि बढेगीं हर खेत को पानी मिले इसके लिए नदी नालों का पानी संचय की ब्यवस्था हो फसल से उत्पाद तैयार खेत पर हो किसानो की योजना के लिए एकल खिडकी। हो बैंक बिना ब्याज के रिण दे पुराने किसान के कर्ज माफ हों

Basantilaldhakad 3 months 3 weeks ago

मेरा मानना है कि किसानों को उनकी फसल का उचित भाव मिलना चाहिए उस की किसान सशक्त होगा