You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

My District My Pride ODOP Reel Challenge

Start Date: 23-03-2026
End Date: 30-05-2026

मेरा जिला, मेरा गौरव – ODOP Reel Challenge ...

See details Hide details
Last Date- May 30,2026 23:59 PM IST (GMT +5.30 Hrs)

मेरा जिला, मेरा गौरव – ODOP Reel Challenge

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) पहल का उद्देश्य जिला-विशिष्ट उत्पादों को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्यमिता को सशक्त करना, ब्रांडिंग को मजबूत करना और कारीगरों व MSMEs के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध विरासत, कुशल कारीगरों और विशिष्ट जिला-आधारित उत्पादों के लिए जाना जाता है। ODOP पहल के अंतर्गत हर जिला अपनी परंपरा, कौशल और उद्यमिता की एक अनूठी कहानी कहता है।

आइए, “मेरा जिला, मेरा गौरव – ODOP Reel Challenge” में भाग लेकर अपने जिले की पहचान को देशभर तक पहुँचाएं!

उद्देश्य

One District One Product (ODOP) पहल के साथ, अब समय है
- अपने जिले की कहानी | अपने हुनर का सम्मान | और अपनी पहचान को देशभर में दिखने का

जुड़िए “मेरा जिला, मेरा गौरव – ODOP Reel Challenge” से, और दिखाइए… आपका जिला क्यों है सबसे खास

सहभागिता दिशानिर्देश

प्रतिभागी (छात्र, युवा उद्यमी, कंटेंट क्रिएटर एवं नागरिक) अपने जिले के ODOP उत्पाद पर 30–60 सेकंड की Reel तैयार करें।

Reel में निम्न बिंदुओं को शामिल करना आवश्यक है:

- उत्पाद की विशेषता और विरासत
- निर्माण प्रक्रिया का संक्षिप्त विवरण
- कारीगरों/उद्यमियों की कहानी
- राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने के कारण

नियम एवं शर्तें
- पात्रता: सभी भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं।
- विषय: Reel में आपके जिले का ODOP उत्पाद प्रदर्शित होना चाहिए (मध्यप्रदेश)।
- अवधि: 60 सेकंड (अधिकतम 90 सेकंड तक)।
- फॉर्मेट: MP4, पोर्ट्रेट मोड (9:16), उच्च गुणवत्ता।
- कंटेंट: मौलिक होना चाहिए, पहले प्रकाशित न हो।
- सबमिशन: MP MyGov पोर्टल पर लिंक साझा करें (वीडियो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हो)।
- भाषा: हिंदी, अंग्रेज़ी या कोई भी क्षेत्रीय भाषा (कैप्शन अनिवार्य/अनुशंसित)।
- मार्गदर्शिका: कंटेंट किसी भी धर्म, जाति, लिंग या समुदाय की भावनाओं को आहत न करे।
- कॉपीराइट: कंटेंट पूरी तरह मौलिक हो और किसी तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन न करे।
- अपनी रील के साथ अपना नाम, पूरा पता गाँव/शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करें।

पुरस्कार (Gratification)
- शीर्ष 10 प्रविष्टियों को स्मृति चिन्ह (Memento) एवं डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
- चयनित विजेताओं को मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) द्वारा सम्मानित किया जाएगा (औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, मध्यप्रदेश शासन)।

आपके द्वारा बनाई गयी रील का लिंक/सोशल मीडिया (इन्स्टाग्राम, फेसबुक, यू ट्यूब) नीचे कमेन्ट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Total Submissions ( 109) Approved Submissions (0) Submissions Under Review (109)