You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Madhya Pradesh Krishi Varsh 2026

Start Date: 30-01-2026
End Date: 15-02-2026

मध्यप्रदेश कृषि वर्ष 2026- कृषि के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव, ...

See details Hide details

मध्यप्रदेश कृषि वर्ष 2026- कृषि के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ साझा करें

माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व एवं कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना जी के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत कृषि के समग्र विकास हेतु 10 प्रमुख आयामों पर केंद्रित गतिविधियाँ एवं नवाचारात्मक प्रयास प्रस्तावित हैं। सभी नागरिकों, बुद्धिजीवियों, विशेषज्ञों, कृषकों तथा छात्र–छात्राओं से सादर अपील है कि वे इन 10 आयामों अथवा कृषि विकास से संबंधित अपने सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ अधिकतम 250 शब्दों में साझा करें।

समृद्ध किसान, समृद्ध प्रदेश विकास का 10-दिशात्मक मॉडल

1. किसान आय वृद्धि एवं अपव्यय में कमी
2. प्राकृतिक एवं जैविक कृषि
3. जल, मृदा एवं कृषि आदान का अनुकूलन
4. जलवायु, ऊर्जा एवं सततता
5. मूल्य श्रृंखला, बाज़ार एवं किसान हिस्सेदारी
6. निर्यात, ब्रांडिंग एवं वैश्विक उपस्थिति
7. अनुसंधान, नवाचार एवं सशक्तिकरण
8. विरासत, संस्कृति एवं सॉफ्ट ब्रांडिंग
9. शासन, डिजिटल व्यवस्था एवं पारदर्शिता
10. Projects – Transforming Agriculture

इन 10 आयामों अथवा कृषि विकास से संबंधित अपने सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ अधिकतम 250 शब्दों में साझा करें। आपके सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ कृषि क्षेत्र को अधिक समृद्ध, टिकाऊ एवं किसानोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

सुझावों के साथ अपना नाम, पूरा पता गाँव/शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करें।

आपके सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ नीचे कमेन्ट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
134 Record(s) Found

Banshilal kumawat 3 months 2 weeks ago

किसान भाई अपनी फसल का उत्पादन तक कर लेता है परंतु उसे समय पर उचित बाजार जहां पर उसे सही मूल्य सहित दम उसकी फसल का मिल सके ऐसा कोई प्लेटफार्म उसे उपलब्ध नहीं हो रहा है जिससे आज का किसान अपने आप को आज सहज महसूस कर रहा है कृपया फसल के लिए अच्छा मार्केट भी उपलब्ध कराने की कोशिश होना आवश्यक है साथ ही जंगली जानवर घोड़ा रोज़ से काफी परेशानी है किसानों को जिस फसल को लगाते हैं उसको सुरक्षित करने के लिए उन्हें रातों-रात जागना पड़ रहा है जो की एक बहुत बड़ी चुनौती है इस चुनौती को समाप्त करने पर विचार करे

Yogesh 3 months 2 weeks ago

किसानों के लिए जो भी योजना है उनको किसानों को अवगत कराने की ज़रूरत है।ना तो कभी ग्रामसेवक गांव में आते है और जानकारी देते है ।किसान को खेत से इतनी फुर्सत कहा मिलती है । इतने कृषि अधिकारी है ,जो अपना कार्य सही तरीके से नही कर रहे ओफिस में बैठ आराम फरमा रहे है ।ओर यही हाल पटवारी लोगो का भी है उनको भी काम के लिए बहुत चक्कर लगाने पड़ते है । यह समस्या थोड़ी कम हो जाये और खाद बीज, दवाई की कालाबाजारी बहुत हो रही है । कीटनाशको पर मूल्य बहुत अधिक छपा रहता है दुकानदार मन माफिक रेट में देता है ।समस्या हल करे।

MAHI GUPTA 3 months 2 weeks ago

शिकायत निवारण प्रणाली
-किसानों की समस्याओं के लिए
1.टोल फ्री हेल्पलाइन
2.ऑनलाइन शिकायत पोर्टल
3.त्वरित समाधान प्रणाली बनाई जाए।

Anju Surekhiya 3 months 2 weeks ago

किसानों को प्रबंधन के सही ज्ञान होने से किसान अपनी आय को अपने कृषि उत्पादों पर उचित लाभ कमा सकता है, साथ ही अनावश्यक खरपतवार के खर्चे कम किए जा सकेंगे। सही और qualitative जानकारी इस प्रबंधन के विषय में मिलने से ही किसान अपने कृषि उत्पादन में लाभ कमा सकता है और अन्य आय का स्त्रोत भी खोल सकता है।

Anju Surekhiya 3 months 2 weeks ago

किसानों को खरपतवार प्रबंधन के विषय और अधिक जानकारी दिया जाए एवं अभी हाल ही में मुझे जानकारी मिली है कि खरपतवार प्रबंधन के लिए Texas, US में हमारे भारतीय कृषि वैज्ञानिक, जो कि खरपतवार प्रबंधन में remote sensing technology का इस्तेमाल drone के माध्यम से gpssystem से फसलों में खरपतवार को detect करते हुये उसका GPS location लिए जा रहे हैं। यह रिसर्च तकनीक पर अभी trials चल रहा है, यदि इस तकनीक को हमारे भारतीय कृषि वैज्ञानिक की मदद से नवाचार के रूप में कृषि क्षेत्र में करने का प्रयास किया जा सकता है

Yatin Mehta 3 months 2 weeks ago

मध्य प्रदेश कृषि उत्पादन में अग्रणी है, परंतु किसान की शुद्ध आय स्थिर है, जल–मृदा पर दबाव बढ़ रहा है, नई तकनीकों और सोशल मीडिया के कारण भ्रम और जोखिम बढ़े हैं। अतः आवश्यकता है उत्पादन आधारित कृषि से मूल्य, ज्ञान और स्थायित्व आधारित कृषि की ओर परिवर्तन। इसके लिए कुछ सुझाव पीडीऍफ़ में संलग्न है।

Ajit Yadav 3 months 2 weeks ago

महोदय जी सभी किसान भाइयों के लिए रात्रि कालीन में बिजली खेत में मोटर चलाने के लिए दी जाती है, उसे दिन में दी जाए जिससे सभी किसान भाइयों को दिन-दिन में बिजली उपलब्ध हो जाएगी और अपने खेत में पानी दे सकेगा रात में ठंड के समय में सभी किसान भाइयों को समस्या होती है ।

bikash 3 months 2 weeks ago

, सारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने के लिए और उसे फील्ड पर लागू करने के लिए कृषि विभाग में भर्ती करनी चाहिए

Lokendrayadav 3 months 2 weeks ago

“गाँव स्तर पर किसानों की आम सभा आयोजित की जानी चाहिए, जिससे किसान जागरूक हों और आपस में चर्चा कर सकें। ऐसी बैठकों से सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिलेगी और सामूहिक निर्णय लेकर खेती को और बेहतर बनाया जा सकेगा।”

Lokendrayadav 3 months 2 weeks ago

“ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कमी को देखते हुए सोलर ऊर्जा एक प्रभावी समाधान है, जिससे सिंचाई और कृषि कार्य सुचारु रूप से हो सकेंगे।”