You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Madhya Pradesh Krishi Varsh 2026

Start Date: 30-01-2026
End Date: 15-02-2026

मध्यप्रदेश कृषि वर्ष 2026- कृषि के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव, ...

See details Hide details

मध्यप्रदेश कृषि वर्ष 2026- कृषि के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ साझा करें

माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व एवं कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना जी के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत कृषि के समग्र विकास हेतु 10 प्रमुख आयामों पर केंद्रित गतिविधियाँ एवं नवाचारात्मक प्रयास प्रस्तावित हैं। सभी नागरिकों, बुद्धिजीवियों, विशेषज्ञों, कृषकों तथा छात्र–छात्राओं से सादर अपील है कि वे इन 10 आयामों अथवा कृषि विकास से संबंधित अपने सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ अधिकतम 250 शब्दों में साझा करें।

समृद्ध किसान, समृद्ध प्रदेश विकास का 10-दिशात्मक मॉडल

1. किसान आय वृद्धि एवं अपव्यय में कमी
2. प्राकृतिक एवं जैविक कृषि
3. जल, मृदा एवं कृषि आदान का अनुकूलन
4. जलवायु, ऊर्जा एवं सततता
5. मूल्य श्रृंखला, बाज़ार एवं किसान हिस्सेदारी
6. निर्यात, ब्रांडिंग एवं वैश्विक उपस्थिति
7. अनुसंधान, नवाचार एवं सशक्तिकरण
8. विरासत, संस्कृति एवं सॉफ्ट ब्रांडिंग
9. शासन, डिजिटल व्यवस्था एवं पारदर्शिता
10. Projects – Transforming Agriculture

इन 10 आयामों अथवा कृषि विकास से संबंधित अपने सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ अधिकतम 250 शब्दों में साझा करें। आपके सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ कृषि क्षेत्र को अधिक समृद्ध, टिकाऊ एवं किसानोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

सुझावों के साथ अपना नाम, पूरा पता गाँव/शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करें।

आपके सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ नीचे कमेन्ट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
134 Record(s) Found

Lokendrayadav 3 months 3 weeks ago

“रासायनिक खेती से हटकर जैविक खेती को बढ़ावा देना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।”

Lokendrayadav 3 months 3 weeks ago

“जैविक खेती न केवल किसानों की आय बढ़ाती है, बल्कि मिट्टी, पानी और मानव स्वास्थ्य की भी रक्षा करती है। यदि सरकार प्रशिक्षण, प्रमाणन और बाजार की उचित व्यवस्था करे, तो मध्यप्रदेश जैविक खेती में देश का अग्रणी राज्य बन सकता है।”

Lokendrayadav 3 months 3 weeks ago

“श्रेष्ठ किसान – जिला स्तर” पुरस्कार
प्राकृतिक खेती करने वालों को बोनस
महिला किसानों के लिए अलग सम्मान

Gyansingh kanase 3 months 3 weeks ago

वन अधिकार पट्टा धारक किसानों के भुमि रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन किया जाना चाहिए, ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं से वंचित किसानों पर भी थोड़ा ध्यान देना चाहिए, पटवारी, सचिव किसानों को सही से योजना की जानकारी नहीं देता। पटवारी अपने हल्के क्षेत्रों में नहीं जाते। सभी विभागों को सही से योजना प्रसार करना चाहिए।

Gyansingh kanase 3 months 3 weeks ago

किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करना चाहिए।
ग्रामीण किसान जहां बिजली पहुंच नहीं है वहां पर पर सोलर ऊर्जा उपलब्ध करवाना चाहिए, और शहरी क्षेत्रों वालों को स्थाई बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाने चाहिए। किसानों की भूमि संबंधी रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन किया जाना चाहिए। कुछ क्षेत्रों में मंडी बहुत दूर होने से किसानों कठिनाई आती है उसे सुधार करना चाहिए।

Lokesh Rathi 3 months 3 weeks ago

1. Mandi cartels khatam kare paddy/veggies/grains 2. Jaise warehouses banwaye mission mode me , waise hi bade kisaano ko subsidy/training deni padegi organic khaad ke liye 3. Govt Export ban/yaa Import karke farmers ki durdasha naa kare , rate hi nahi milenge to kya karenge 4. Stable electricity to farms. 5. Sarkaari kharid me corruption rokne ki koshish kare.

pradeep gautam suman 3 months 3 weeks ago

1.फसल उत्पादन आधारित उद्योग स्थानीय स्तर पर स्थापित किए जाने चाहिए।

2.जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

3.गोबर से खाद बनाने को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

4.खेती के लिए सिंचाई की उपलब्धता पर्याप्त मिले।

5.रासायनिक खादों की उपलब्धता स्थानीय स्तर पर समय से होनी चाहिए।

6.किसानो को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाना चाहिए।

Andaluri Srinivas 3 months 3 weeks ago

10. Farmers to take care of soil health , not to abuse just for the purpose of better yield. Ultimately healthy soil is healthy nation . A Srinivas, Hyderabad - 500032 ( mobile 9246830478)

Andaluri Srinivas 3 months 3 weeks ago

8. Farmers need to be more vigilant on utilizing resources such as water and electricity. Should be using efficiently . Point nine next