You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Viskit Gwalior @2047 Vision Document

Start Date: 03-01-2025
End Date: 30-01-2025

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा ...

See details Hide details

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा करें

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संकल्पित विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में मध्यप्रदेश भी अपना योगदान देने लिए अग्रसर है तथा इसी संकल्प के साथ विकसित मध्‍यप्रदेश@2047 का विजन तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर है और “विकसित भारत” के निर्माण में “विकसित मध्यप्रदेश” की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित है। इसी क्रम में, 2047 तक ग्वालियर को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए “विकसित ग्वालियर@2047” विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है।

विकसित ग्वालियर@2047 विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

“विकसित ग्वालियर@2047” की सफलता के लिए नागरिकों के आईडिया और सुझाव सबसे महत्वपूर्ण हैं। यह पहल हर नागरिक को ग्वालियर के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने का अवसर देती है। नागरिक अपने सुझाव mp.mygov.in पर साझा कर सकते हैं।

नागरिकों के सुझाव के प्रमुख क्षेत्र:

• विकसित ग्‍वालियर @ 2047 के विजन के लिए सुझाव
• आर्थिक विकास और रोजगार अवसरों के लिए प्राथमिक क्षेत्र में सुझाव
• महिलाओं (नारी सशक्तिकरण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• किसानों (किसान कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फाेकस क्षेत्र एंव पहल/परियोजनाएं
• निम्‍न आय वर्ग के नागरिकों (गरीब कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• युवाओं (युवा शक्ति) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• जनजातीय विकास के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• अन्‍य जिला प्राथमिकताएं एवं विकास कार्य

नागरिकों के सुझाव, ग्वालियर के वास्तविक मुद्दों और आवश्यकताओं को समझने में मदद करते हैं। विकास की प्राथमिकताओं को सही दिशा देने में सहायक होते हैं। ग्वालियर जिले के भविष्य को एक समावेशी और सतत विकास की ओर ले जाते हैं।

MP MYGov द्वारा आपके आईडिया और सुझाव आमंत्रित है। अपने सुझाव देकर विकसित ग्वालियर@2047 के निर्माण में आप भी भागीदार बनें। आप अपने सुझावों के साथ अपना नाम, गाँव/शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करे ।

आइए, हम सब मिलकर बनाएं विकसित ग्वालियर...अपने सुझाव नीचे कमेन्ट बॉक्स में साझा करें

All Comments
Reset
361 Record(s) Found

Shubhodeep Goswami 1 year 4 months ago

ग्वालियर श्योपुर कोटा रेलवे लाइन का काम जल्द से जल्द पूर्ण हो ताकि ग्वालियर का विकास हो।

Shubhodeep Goswami 1 year 4 months ago

ग्वालियर श्योपुर कोटा रेलवे लाइन का काम जल्द से जल्द पूर्ण हो ताकि ग्वालियर का विकास हो।

BrahmDevYadav 1 year 4 months ago

महिला सशक्तिकरण का नारा क्या है?
कांच की छत को तोड़ो, और समानता को कायम रखो।
महिलाएँ समाज की निर्माता हैं।
समानता हमारा अधिकार है,विशेषाधिकार नहीं।
मजबूत महिलाएँ,मजबूत दुनिया।

BrahmDevYadav 1 year 4 months ago

महिला सशक्तिकरण नीति क्या है?
महिला सशक्तीकरण को बेहद आसान शब्दों में परिभाषित किया जा सकता है कि इससे महिलाएं शक्तिशाली बनती है जिससे वह अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती है और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती है। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना महिला सशक्तीकरण है।

BrahmDevYadav 1 year 4 months ago

मुख्यमंत्री महिला अधिकारिता योजना क्या है?
किसी भी प्रकार की हिंसा की शिकार महिलाओं को यदि परिवार का सहयोग न मिले तो जीवन जीने के सारे रास्ते बंद हो जाते हैं तथा ऐसी कठिन परिस्थितियों से उबरने के लिए परिवार और समाज में विशेष सहयोग की आवश्यकता होती है।

BrahmDevYadav 1 year 4 months ago

नारी शक्ति क्या है?
महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है ताकि उन्हें रोजगार, शिक्षा, आर्थिक तरक्की के बराबरी के मौके मिल सके, जिससे वह सामाजिक स्वतंत्रता और तरक्की प्राप्त कर सकें । यह वह माध्यम है, जिसके द्वारा महिलाएँ भी पुरुषों की तरह अपनी हर आकांक्षा को पूरा कर सकें।
मध्यप्रदेश सरकार को महिला सशक्तिकरण के लिए अवश्य पहल करना चाहिए।

BrahmDevYadav 1 year 4 months ago

महिला सशक्तिकरण क्या है?
महिला सशक्तिकरण का मतलब है सभी महिलाओं को शक्तिशाली बनाना ताकि वे खुद के लिए निर्णय लेने में सक्षम हो सकें । इसका मतलब है कि महिलाएं अपनी बात कह सकती हैं, अपने फैसले खुद ले सकती हैं और अपनी पसंद का जीवन जी सकती हैं। महिलाओं को सशक्त बनाना महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे सभी को मदद मिलती है।

BrahmDevYadav 1 year 4 months ago

महिला सशक्तिकरण दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण दिवस प्रतिवर्ष 14 अगस्त को मनाया जाता है।

BrahmDevYadav 1 year 4 months ago

महिला रोजगार योजना क्या है?
योजना के तहत एकल महिलाएं जैसे कि विधवा, तलाकशुदा, परित्यकता और अविवाहित महिलाएं सहायता राशि के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस योजना के तहत एक लाख में से ₹50,000 का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा तथा शेष 50,000 रुपए का भुगतान महिलाओं को रोजगार से प्राप्त आय के माध्यम से करना होगा।

BrahmDevYadav 1 year 4 months ago

लड़कियों के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चल रही हैं?
केंद्र सरकार द्वारा बालिका योजनाएँ:-
1. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
2. सुकन्या समृद्धि योजना
3. बालिका समृद्धि योजना
4. CBSE उड़ान स्कीम
5. माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों के लिए प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना
6. धनलक्ष्मी योजना
7. राज्य सरकार बालिका योजनाएं