You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Viskit Gwalior @2047 Vision Document

Start Date: 03-01-2025
End Date: 30-01-2025

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा ...

See details Hide details

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा करें

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संकल्पित विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में मध्यप्रदेश भी अपना योगदान देने लिए अग्रसर है तथा इसी संकल्प के साथ विकसित मध्‍यप्रदेश@2047 का विजन तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर है और “विकसित भारत” के निर्माण में “विकसित मध्यप्रदेश” की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित है। इसी क्रम में, 2047 तक ग्वालियर को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए “विकसित ग्वालियर@2047” विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है।

विकसित ग्वालियर@2047 विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

“विकसित ग्वालियर@2047” की सफलता के लिए नागरिकों के आईडिया और सुझाव सबसे महत्वपूर्ण हैं। यह पहल हर नागरिक को ग्वालियर के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने का अवसर देती है। नागरिक अपने सुझाव mp.mygov.in पर साझा कर सकते हैं।

नागरिकों के सुझाव के प्रमुख क्षेत्र:

• विकसित ग्‍वालियर @ 2047 के विजन के लिए सुझाव
• आर्थिक विकास और रोजगार अवसरों के लिए प्राथमिक क्षेत्र में सुझाव
• महिलाओं (नारी सशक्तिकरण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• किसानों (किसान कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फाेकस क्षेत्र एंव पहल/परियोजनाएं
• निम्‍न आय वर्ग के नागरिकों (गरीब कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• युवाओं (युवा शक्ति) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• जनजातीय विकास के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• अन्‍य जिला प्राथमिकताएं एवं विकास कार्य

नागरिकों के सुझाव, ग्वालियर के वास्तविक मुद्दों और आवश्यकताओं को समझने में मदद करते हैं। विकास की प्राथमिकताओं को सही दिशा देने में सहायक होते हैं। ग्वालियर जिले के भविष्य को एक समावेशी और सतत विकास की ओर ले जाते हैं।

MP MYGov द्वारा आपके आईडिया और सुझाव आमंत्रित है। अपने सुझाव देकर विकसित ग्वालियर@2047 के निर्माण में आप भी भागीदार बनें। आप अपने सुझावों के साथ अपना नाम, गाँव/शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करे ।

आइए, हम सब मिलकर बनाएं विकसित ग्वालियर...अपने सुझाव नीचे कमेन्ट बॉक्स में साझा करें

All Comments
Reset
361 Record(s) Found

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

भारत 2047 तक दुनिया का सबसे बड़ा कुशल कार्यबल कैसे बन सकता है?
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित देश बनने की अपनी आकांक्षा को पूरा करने के लिए कुशल कार्यबल तैयार करने, बेहतर बुनियादी ढांचे की स्थापना के साथ ही भूमि, श्रम और कराधान सुधारों में निवेश करना चाहिए।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

2047 में उन लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए हमें क्या करने की आवश्यकता है?
भारत को विकसित राष्ट्र बनने के लिए 2047 तक 8% से अधिक की दर से विकास करना होगा । इसे हासिल करने के लिए आवश्यक कई अगली पीढ़ी के सुधार राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। अगले बजट में बेहतर केंद्र-राज्य सहयोग के लिए नए तरीकों की परिकल्पना की जानी चाहिए।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

विकसित देश की तीन विशेषताएं क्या हैं?
विकसित देश ऐसे देश होते हैं जहाँ पर लोगों की प्रति व्यक्ति आय अधिक होती है, देश के सकल घरेलू उत्पाद का स्तर ऊँचा होता है, उच्च तकनीकी विकास होता है, लोगों का जीवन स्तर उच्च स्तर का होता है और देश की आधारभूत संरचना का विकास बहुत अच्छा होता है। ऐसे देशों में गरीब जनसंख्या बहुत कम होती है, बेरोजगारी का स्तर भी कम होता है।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

विकसित भारत के लक्ष्य क्या हैं?
प्रधानमंत्री ने अपने 2022 स्वतंत्रता दिवस भाषण में बताया कि कैसे पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मनाएगा और अमृत काल के पंच प्रणेता को साझा किया:-
विकसित भारत का लक्ष्य, औपनिवेशिक मानसिकता के किसी भी निशान को मिटाना,अपनी जड़ों पर गर्व करना, एकता और नागरिकों में कर्तव्य की भावना।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

विकसित भारत 2047 क्या है?
विकसित भारत@2047 भारत सरकार का विज़न है जिसका लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है, जो कि इसकी स्वतंत्रता का 100वाँ वर्ष होगा। इस विज़न में आर्थिक वृद्धि, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन सहित विकास के विभिन्न पहलू शामिल हैं।

SUNIL CHAUDHARY 1 year 10 months ago

ग्वालियर को प्लास्टिक मुक्त बनाना चाहिए
प्लास्टिक थैलियां गिलासों और कपों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जायें और दुकानों पर कुल्हड़ का प्रयोग किया जाना चाहिए।
ग्वालियर में नए पार्क बनाएं जाना चाहिए और पुराने पार्को का नवीनीकरण किया जाना चाहिए जिससे शहर में हरियाली बढ़े और वायु मण्डल स्वच्छ बनें।

Andaluri Srinivas 1 year 10 months ago

Address Indias poorly performing Global indices at Gwalior .1. Poverty 2. Gender Inequality 3. Public safety 4. Air Pollution 5. Living standards

SUNIL CHAUDHARY 1 year 10 months ago

ग्वालियर में एम्स की स्थापना की जानी चाहिए जिससे पर्यटकों और शहर के नागरिकों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
शहर में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होना चाहिए।
फुलबाग, रानी लक्ष्मीबाई स्टेच्यू, छत्री, कटोराताल कटोराताल, सूर्य मंदिर, तिगरा डेम को पर्यटन स्थल के रूप में उच्च स्तर पर विकसित किया जाना चाहिए