You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

MP CM Covid-19 Bal Seva Yojana

Start Date: 22-07-2021
End Date: 02-09-2021

मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना

...

See details Hide details


मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना

कोरोना महामारी ने अनेक परिवारों में बच्चों से उनके माता-पिता दोनों को छीन लिया है। ऐसे में इन बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक नई पहल की है। ऐसे बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री कोविड -19 बाल सेवा योजना शुरू की गई है।
इस योजना का उद्देश्य इन बच्चों को आर्थिक एवं खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि वे गरिमापूर्ण जीवन निर्वाह करते हुए अपनी शिक्षा भी बिना किसी बाधा के पूरी कर सके ।

➥ इस योजना से मिलने वाले लाभ :-

• योजना के अंर्तगत बच्चों को 5000 रुपए की मासिक आर्थिक सहायता और राशन उपलब्ध कराया जाएगा। यदि बच्चे की आयु 18 वर्ष से कम है तो बच्चों की सहायता राशि उनके संरक्षक के संयुक्त खाते में जमा की जावेगी।
• प्रत्येक बच्चे को स्कूल शिक्षा , उच्च शिक्षा , तकनीकी शिक्षा, मेडिकल शिक्षा, विधि शिक्षा आदि हेतु योजना के अनुसार निशुल्क शिक्षा ( पहली कक्षा से स्नातक तक) उपलब्ध करवाई जाएगी।
• कोरोना प्रभावित बच्चों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन भी बनाई गई है। ऐसे बच्चों के संरक्षण के संबंध में कोई भी जानकारी
• हेल्पलाइन नंबर - 181 ,
• व्हॉटस नंबर - 9407896571
• चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर- 1098 पर दी जा सकती है।

इस योजना का लाभ उन बच्चों को दिया जाएगा जिनके अभिभावको की मृत्यु कोरोना महामारी के कारण 1 मार्च 2021 से 30 जून 2021 तक की अवधि में हुई है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की इस योजना का उद्देश्य कोरोना महामारी से प्रभावित अधिकाधिक लोगों तक राहत पहुंचाना है। इस योजना को सफल बनाने के लिए आपके सुझाव आमंत्रित हैं। इसे नीचे दिए comment box बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
104 Record(s) Found

Dr Usha Shukla 5 years 3 weeks ago

पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आनलाइन शिक्षा देने में हो रही तकनीकी मुश्किलों के साथ साथ उनके अभिभावकों की निरक्षरता और गरीबी मुंह बाये खड़ी थी, लेकिन अब किसी प्रकार यह अभियान तो छेड़ना ही है। मीलों लंबी मंजिल का फासला छोटे छोटे कदमों चलने पर ही तय किया जा सकता है। वर्ष वर्षान्तरों से समाज ने इसी विभाग को अपने नौनिहालों के भविष्य की जिम्मेदारी सौंपी है जिसे इस योजना के तहत निभाया जा सकता है।

Dr Usha Shukla 5 years 3 weeks ago

बालक अर्थात एक जैविकीय प्राणी, धीरे धीरे पनपता है और विकसित होकर श्रेष्ठ नागरिक के रूप में विकसित होकर समाज के लिए उपादेय बनता है।
इस उपादेयता की संरचना पूरा समाज मिलकर करता है। संरचना की यह प्रक्रिया और अवधि मनुष्य मात्र की अंत:क्रियाओं पर निर्भर होती है। अगर शिक्षक बच्चों के साथ साथ समाज के दिशादर्शन का प्रयास भी शुरू कर दें तो एक पूरी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में सफल हो सकते हैं।
परिवार, पास पड़ोस और विद्या सकते हैं।

ShivangiMishra 5 years 3 weeks ago

महिला एवं बाल विकास विभाग की इस योजना का उद्देश्य कोरोना महामारी से प्रभावित अधिकाधिक लोगों तक राहत पहुंचाना है।

ShivangiMishra 5 years 3 weeks ago

नवनिहाल देश व प्रदेश के आने वाले कल है।
बच्चा पढ़ेगा
प्रदेश बढ़ेगा।

ShivangiMishra 5 years 3 weeks ago

मुख्यमंत्री कोविंड 19 बाल सेवा योजना कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के जीवन को उज्जवल बनाने का कार्य करेगी।

Pratima singh 5 years 3 weeks ago

मुख्यमंत्री कोविड 19बाल सेवन योजना में जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु कोरोना की बीमारी से हुई है उनके बच्चों को सरकार से वित्तीय सहायता और खाद्य सुरक्षा भी मिलेगा

Pratima singh 5 years 3 weeks ago

मुख्यमंत्री कोविड 19बाल सेवा योजना में उन आश्रित बच्चों को लाभ मिलेगा जिनके मां अथवा पिता की मृत्यु कोरोना की बीमारी से हो गई है