You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

MP CM Covid-19 Bal Seva Yojana

Start Date: 22-07-2021
End Date: 02-09-2021

मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना

...

See details Hide details


मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना

कोरोना महामारी ने अनेक परिवारों में बच्चों से उनके माता-पिता दोनों को छीन लिया है। ऐसे में इन बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक नई पहल की है। ऐसे बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री कोविड -19 बाल सेवा योजना शुरू की गई है।
इस योजना का उद्देश्य इन बच्चों को आर्थिक एवं खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि वे गरिमापूर्ण जीवन निर्वाह करते हुए अपनी शिक्षा भी बिना किसी बाधा के पूरी कर सके ।

➥ इस योजना से मिलने वाले लाभ :-

• योजना के अंर्तगत बच्चों को 5000 रुपए की मासिक आर्थिक सहायता और राशन उपलब्ध कराया जाएगा। यदि बच्चे की आयु 18 वर्ष से कम है तो बच्चों की सहायता राशि उनके संरक्षक के संयुक्त खाते में जमा की जावेगी।
• प्रत्येक बच्चे को स्कूल शिक्षा , उच्च शिक्षा , तकनीकी शिक्षा, मेडिकल शिक्षा, विधि शिक्षा आदि हेतु योजना के अनुसार निशुल्क शिक्षा ( पहली कक्षा से स्नातक तक) उपलब्ध करवाई जाएगी।
• कोरोना प्रभावित बच्चों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन भी बनाई गई है। ऐसे बच्चों के संरक्षण के संबंध में कोई भी जानकारी
• हेल्पलाइन नंबर - 181 ,
• व्हॉटस नंबर - 9407896571
• चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर- 1098 पर दी जा सकती है।

इस योजना का लाभ उन बच्चों को दिया जाएगा जिनके अभिभावको की मृत्यु कोरोना महामारी के कारण 1 मार्च 2021 से 30 जून 2021 तक की अवधि में हुई है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की इस योजना का उद्देश्य कोरोना महामारी से प्रभावित अधिकाधिक लोगों तक राहत पहुंचाना है। इस योजना को सफल बनाने के लिए आपके सुझाव आमंत्रित हैं। इसे नीचे दिए comment box बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
104 Record(s) Found

Dr Pramod Patel 5 years 1 month ago

बहुत ही बढ़िया विचार है इस योजना से एक नई दिशा मिलेगी बाल हित में एक नई दिशा

Rahul Namdeo 5 years 1 month ago

शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए तत्परता से विचार करना चाहिए

ShivangiMishra 5 years 1 month ago

कोविंद 19 बाल सेवा योजना कोरोना काल में गरीब बेसहारा बच्चों के जीवन में कठिनाइयों को दूर कर उनके उज्जवल भविष्य की नई परिभाषा गढ़ने का कार्य करेगी।

ShivangiMishra 5 years 1 month ago

महिला एवं बाल विकास विभाग की इस योजना का उद्देश्य कोरोना महामारी से प्रभावित अधिकाधिक लोगों तक राहत पहुंचाने की है।

Manisha Dhurve 5 years 1 month ago

कोविड 19 बाल सेवा योजना मे इन बच्चों को। गाँव के सरपंच/पंच/ कलेक्टर या अन्य उच्च अधिकारी या शिक्षक भी बच्चे के बालिग होने तक शिषा वा देखभाल की जिम्मेदारी ले सकते है। शिषा पूरी होने पर राज्य सरकार बच्चो को अनुकंपा नियुति दे ऐसा प्रावधान बनना चाहिए।

Manisha Dhurve 5 years 1 month ago

ऐसे बच्चो को गोद लेकर उसकी शिषा वा अन्य देखभाल परवरिश करने वाले परिवारो या सिंगल मदर/ फादर को भी दायित्व सौंपा जा सकता है। मेरे जैसे शिक्षक भी इस कार्य को कर सकते है।

SuryaprakashMishra 5 years 1 month ago

इस योजना के तहत प्राप्त अनुकंपा नियुक्ति परिवार के भरण पोषण में सहायक होगी