You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

MP CM Covid-19 Bal Seva Yojana

Start Date: 22-07-2021
End Date: 02-09-2021

मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना

...

See details Hide details


मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना

कोरोना महामारी ने अनेक परिवारों में बच्चों से उनके माता-पिता दोनों को छीन लिया है। ऐसे में इन बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक नई पहल की है। ऐसे बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री कोविड -19 बाल सेवा योजना शुरू की गई है।
इस योजना का उद्देश्य इन बच्चों को आर्थिक एवं खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि वे गरिमापूर्ण जीवन निर्वाह करते हुए अपनी शिक्षा भी बिना किसी बाधा के पूरी कर सके ।

➥ इस योजना से मिलने वाले लाभ :-

• योजना के अंर्तगत बच्चों को 5000 रुपए की मासिक आर्थिक सहायता और राशन उपलब्ध कराया जाएगा। यदि बच्चे की आयु 18 वर्ष से कम है तो बच्चों की सहायता राशि उनके संरक्षक के संयुक्त खाते में जमा की जावेगी।
• प्रत्येक बच्चे को स्कूल शिक्षा , उच्च शिक्षा , तकनीकी शिक्षा, मेडिकल शिक्षा, विधि शिक्षा आदि हेतु योजना के अनुसार निशुल्क शिक्षा ( पहली कक्षा से स्नातक तक) उपलब्ध करवाई जाएगी।
• कोरोना प्रभावित बच्चों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन भी बनाई गई है। ऐसे बच्चों के संरक्षण के संबंध में कोई भी जानकारी
• हेल्पलाइन नंबर - 181 ,
• व्हॉटस नंबर - 9407896571
• चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर- 1098 पर दी जा सकती है।

इस योजना का लाभ उन बच्चों को दिया जाएगा जिनके अभिभावको की मृत्यु कोरोना महामारी के कारण 1 मार्च 2021 से 30 जून 2021 तक की अवधि में हुई है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की इस योजना का उद्देश्य कोरोना महामारी से प्रभावित अधिकाधिक लोगों तक राहत पहुंचाना है। इस योजना को सफल बनाने के लिए आपके सुझाव आमंत्रित हैं। इसे नीचे दिए comment box बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
104 Record(s) Found

aryaann Jha 5 years 2 months ago

सर स्कूल शुल्क कब कम होगी क्युकी COVID-19 के चलते स्कूल तो लग नही रहे है तो फिर शुल्क किस बात का दे

Amit Rajput 5 years 2 months ago

Covid-19 में मैं हमारे अलग कर दिया है बच्चों की पढ़ाई चल तो रही है पर नियमित रूप से नहीं चल पाए क्योंकि कोई बच्चा क्लास अटेंड करता है तो कोई नहीं करता किसी को अगर क्वेश्चन पूछना होता है तुम्हें डर के मारे नहीं पूछता पहले साल पूछ ले तो 3:00 बजे आ रहा है कोई हरियाणा

Pushpendralodhi 5 years 2 months ago

कोरोना महामारी ने अनेक परिवारों में बच्चों से उनके माता-पिता दोनों को छीन लिया है। ऐसे में इन बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक नई पहल की है। ऐसे बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री कोविड -19 बाल सेवा योजना शुरू की गई है।
इस योजना का उद्देश्य इन बच्चों को आर्थिक एवं खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि वे गरिमापूर्ण जीवन निर्वाह करते हुए अपनी शिक्षा भी बिना किसी बाधा के पूरी कर सके ।

Pushpendralodhi 5 years 2 months ago

Hamari Madhya Pradesh sarkar dwara Kiya ja Raha karya Sarai mein hai covid-19 Bal seva UN bacchon ko janm ke Mata pita nahin hai unke liye unke bhavishya ke liye Ujjwal sabit hogi

Prathu 5 years 2 months ago

Good initiative- my suggestions 1- Only providing money won’t help you should keep a local guardian to give directions on what to do next. These children not only lack money but guidance too. 2- This help should be given only to poor children from nuclear family not to zamindars or close relatives of MP and MLAs. 3-keep some provisions in the bill so the next government can’t undo this bill.

Shubham Dubey 5 years 2 months ago

बाल्यावस्था मे ही बच्चों का अभिभावकों से बिछड़ जाना निसंदेह ही बच्चों की मनोस्थिति को दुर्बल बना सकता है!
कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों का भरणपोषण ओर शिक्षण के लिए बनाई गई मध्यप्रदेश शासन की योजनाएं संपूर्ण देश के लिए उदाहरण है!
पीड़ित बच्चों को (बाल सेवा योजना) का लाभ सुगमता से मिले यह सुनिश्चित किया जाएं तथा बच्चों को आगे बढ़ने का प्रोत्साहन देने के लिए शासन के अधिकारियों ओर प्रतिनिधिओं को भी निरंतर उनके संपर्क में रहना चाहिए जिससे की बच्चों को समय समय पर उचित मार्गदर्शन मिलता रहे!

RishiDuvedi 5 years 2 months ago

हमारी मध्य प्रदेश गवर्नमेंट द्वारा किया जा रहा है बहुत ही सराहनीय कार्य इससे बहुत ही बच्चों को लाभ होगा लेकिन मेरा आशय है कि जो बच्चे पहले से भी इस प्रकार की परिस्थितियों को झेल रहे हैं जिनके माता-पिता नहीं है उनके लिए भी इस लाभ प्रदान किया जाए