You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

MP Tree Plantation Promotion Bill 2021

Start Date: 30-09-2021
End Date: 16-11-2021

मध्यप्रदेश वृक्षारोपण प्रोत्साहन विधेयक 2021 प्रारूप के संबंध ...

See details Hide details
MP Tree Plantation Promotion Bill 2021


मध्यप्रदेश वृक्षारोपण प्रोत्साहन विधेयक 2021 प्रारूप के संबंध में सुझाव आमंत्रित हैं।

यह विधेयक निजी भूमि पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने हेतु लागू होगा।

मध्यप्रदेश में निजी भूमि पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने के लिए मध्यप्रदेश वृक्षारोपण प्रोत्साहन विधेयक 2021 बनाया गया है। यह नगरपालिक क्षेत्रों को छोड़कर पूरे मध्यप्रदेश पर लागू होगा।
• विधेयक के अनुसार निजी भूमि से आशय उस भूमि से है जो कि भूमि स्वामी अधिकारों से या सरकार से पट्टा, अनुज्ञप्ति या हस्तांतरण से धारित करता है।
• उत्‍पादक द्वारा उगाये गये वृक्षों को किसी भी उम्र में बिना किसी अनुमति के काट सकेगा।
• उत्पादक अपने द्वारा रोपे गए पौधों के संवर्धन एवं प्रबंधन करने की ऐसी पद्धति अपना सकेगा, जैसा वह उचित समझे।
• उत्पादक संबंधित ग्राम पंचायत के भीतर किसी भी स्थान पर, जिसमें वृक्षारोपण किया गया है, काष्‍ठ टॉल स्थापित कर सकेगा।
• काष्‍ठ टाल में इमारती काष्‍ठ की प्रसंस्‍करण ईकाई स्‍थापित करने की सशर्त सुविधा रहेगी।
• विनिर्दिष्‍ट वनोपज सागौन एवं साल का शासकीय ई-पोर्टल के माध्‍यम से खेत अथवा टाल से ही बिक्री करने एवं स्‍वयं बोली स्‍वीकार करने तथा सीधे भुगतान लेने की छूट दी गई है।
• सागौन एवं साल विनिर्दिष्‍ट प्रजातियों के वृक्षों से प्राप्‍त काष्‍ठ के परिवहन हेतु परिवहन अनुज्ञा-पत्र आवश्‍यक होगा। शेष प्रजातियों हेतु परिवहन अनुज्ञा-पत्र से छूट दी गई है परन्‍तु किसान यदि चाहे तो खुद ही टीपी पोर्टल से निकाल सकेगा।
• अपराध नियंत्रण की दृष्टि से वन सीमा से लगे ग्राम पंचायतों से काष्‍ठ परिवहन के लिए परिवहन अनुज्ञा-पत्र अनिवार्य रखा गया है।
• सभी प्रकार के परिवहन अनुज्ञा-पत्र कृषकों को इलेक्‍ट्रानिक तरीके से प्राप्‍त होंगे।
• आदिवासियों के हित संरक्षण को ध्‍यान में रखते हुये उनके खेतों में खड़े वृक्षों को काटने व बिक्री करने के नियम यथावत रखे गये हैं।
• विधेयक के उपबंधों के उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधान भी रखा गया है।

पूरे प्रारूप प्रावधानों को जानने के लिए क्लिक करें।

माननीय मुख्यमंत्री जी इस विधेयक के संबंध में आपके सुझाव जानना चाहते हैं। अतः अपने सुझाव आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
111 Record(s) Found

tarun pratap singh 5 years 1 month ago

विभिन्न समाजसेवी संस्थाएं जो कि पर्यावरण के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं इनकी भी मदद इस कार्य को एक नया विस्तार प्रदान कर सकती है जैसे बहुत से पठार छोटे-छोटे पर्वत जिन का दोहन किया गया है मिट्टी मुरूम निकालने में चाहे वह रोड के कार्य के लिए हो या अन्य किसी कार्य के लिए उन स्थानों का चयन संस्था द्वारा कर उसे लीज के रूप में अगर वह स्थान कुछ वर्षों के लिए वृक्षारोपण एवं उनकी देखरेख कर वहां पर्यटन को भी डिवेलप किया जा सकता है जैसे ट्री हाउस या अन्य प्रकार से भी

tarun pratap singh 5 years 1 month ago

निजी भूमि पर वृक्षारोपण कराने हेतु सरकार को ग्रामीण स्तर पर कैंप लगाकर उससे होने वाले लाभों को किसानों को समझाना होगा एवं अपनी भूमि पर लगाए गए वृक्षों का वे स्वयं मालिक होगा उसके क्रय विक्रय पर उसे किसी भी प्रकार से प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा एवं इस कार्य में रुचि जागृत करने के लिए निशुल्क पौधों का वितरण किया जाना चाहिए तथा एक निश्चित अंतराल बाद उसकी देखरेख कर कुछ प्रोत्साहन राशि का भी प्रबंध इस ओर कदम बढ़ाने के लिए किसानों एवं भूमि स्वामी को आकर्षित करेगा

Rais Mohammed 5 years 1 month ago

ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगा कर प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बना सकते हैं सभी प्रदेश वासियों को सरकार के कार्यक्रमो में भाग लेना चाहिए जैसे वायुदूत app के द्वारा वृक्ष लगाओ ओर प्रमाण पत्र प्राप्त करना।

RajendraKumarPatel 5 years 1 month ago

राज्य सरकार को विशेष रूप से ध्यान देकर वृक्ष रोपण को लेकर ज्यादा - ज्यादा लोगो लो जागरूक करना बहुत जरुरी है।
https://hindirojgaralert.com/

RajendraKumarPatel 5 years 1 month ago

आज हम अगर हमारे राज्य मध्य प्रदेश की बात करें तो वनो से घिरा हुआ प्रदेश है जिसका प्रतिशत देखे तो 24 . 56 % है सरकार के साथ - साथ राज्य के निगरिको से अपील है वनो के अवैध कटाई को रोकना और वृक्षरोपण में सबका योगदान जरुरी है। https://bharatresult.org/

SHIVAMSHARMA 5 years 1 month ago

पर्यावरण और वनों की सुरक्षा के लिए सरकार की यह भावी योजना के निश्चित ही सार्थक परिणाम सामने आएगे। अंधाधुंध वनों पर बेरहमी से चल रही कुल्हाड़ी पर रोक लगेगी। वनों का घनत्व फिर से बढ़ने लगेगा।