You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Plant trees, Get plenty of oxygen

Start Date: 04-05-2021
End Date: 21-06-2021

आओ पेड़ लगाएं, भरपूर ऑक्सीजन पाएं

. ...

See details Hide details

आओ पेड़ लगाएं, भरपूर ऑक्सीजन पाएं

.

ऐसे पौधे जिनसे भरपूर ऑक्सिजन मिलती है उनके संरक्षण, सवर्धन और रोपण पर चर्चा करें

.

क्या आप जानते हैं... एक पेड़ की औसत उम्र 50 साल होती है जिसमें वह जीवन भर ऑक्सीजन छोड़ता है और यही ऑक्सीजन हमारे लिए प्राणवायु का काम करती है! औसत उम्र का एक पेड़ साल भर तक एक परिवार को ऑक्सीजन देने के लिए पर्याप्त हो सकता है। अनुसंधान बताते हैं कि पेड़ों और हरे रंग के वातावरण के बीच कुछ मिनटों के भीतर ही हमारा रक्तचाप कम हो जाता है, हमारे हृदय की गति सामान्य हो जाती है और तनाव का स्तर भी कम होने लगता है।

हम सभी जानते हैं आज पूरा देश कोरोना महामारी का सामना कर रहा है, जिसमें कोरोना से निपटने में ऑक्सीजन की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में कौन नहीं जानता कि पेड़ ऑक्सीजन का उत्पादन करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। पेड़ हमारे जीवन के लिए उतने ही जरूरी हैं जितनी हमारे लिए हमारी साँसे। पृथ्वी के प्रत्येक प्राणी को वायु की आवश्यकता होती है, अत: जीवन के लिए पेड़ों का जीवित रहना अति आवश्यक है। वर्तमान समय में इस बात को हमसे बेहतर और कौन समझ सकता है!

यह भी सच है कि हम में से अधिकांश लोग काम और जीवन की व्यस्तता के कारण वृक्षारोपण के लिए समय निकाल पाने में असमर्थ हैं। लेकिन पर्यावरण में छोटे स्तर पर बदलाव लाने के लिए पौधों का इनडोर प्लांटेशन तो किया ही जा सकता है। जैसे- तुलसी व बांस के पौधे, गोल्डन पोथोस, पीस लिली, बॉस्टन फर्न, इंग्लिश आइवी या रबर प्लांट अनेकों विकल्प हैं। ऐसे पौधों की विशेषता यह है कि ये न ज्यादा जगह घेरते हैं और ना ही इन्हें अधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है, बल्कि ये हवा में से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने के साथ ही हमारे घरों में ऑक्सिजन की मात्रा को बढ़ाते हैं और छोटे से खूबसूरत बगीचे का निर्माण करने में मददगार भी साबित होते हैं।

पेड़-पौधों के महत्व के प्रति नागरिकों को जागरूक करने हेतु मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला रतलाम MP MyGov के माध्यम से सभी नागरिकों से अपील करता है कि अपने घर व वातावरण के आस-पास अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें ताकि हम अपने वातावरण को प्रदुषण मुक्त करने में अपना योगदान दे सकें।

All Comments
Reset
176 Record(s) Found

AASHISH SHINDE 5 years 4 weeks ago

पेड़ ही हमें प्राणवायु ऑक्सीजन देते हैं वृक्षारोपण, पेड़ों का संरक्षण बडे़ स्तर पर होना चाहिए, मैंने भी हमारे प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के आह्वान से प्रेरित होकर अपने खेत की मेड़ में 70 से 80 पेड़ों को लगाने के लिए गड्ढे करवाए हैं इस वर्षा ऋतु में उनमें वृक्षारोपण करूंगा

vinod lodha 5 years 4 weeks ago

वृक्ष की धरोहर की शान है वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं है। आज corono महामारी ने वृक्षों की महत्ता को समझा दिया है - वृक्ष नहीं तो oxygen नहीं ऑक्सीजन नहीं तो जीवन नहीं । अभी भी वक्त है प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के पास कम से कम 2 वृक्ष जरूर लगाना चाहिए मैंने अपने घर पर 10 से भी अधिक वृक्ष लगाए हुए हैं जिसमें नीम, अमरूद, कटहल,आंवला, सरस इमली आदि शामिल है।

Lakshmi Gupta 5 years 4 weeks ago

वृक्षों को न करें नष्ट,
सांस लेने में होगा कष्ट।
वृक्षों से मिलती औषधियाँ,
जिनसे दूर होती बीमारियां।
वृक्षों से मिलते मीठे फल,
फिर भी करते हम इनसे छल।
वृक्ष हमको आक्सीजन देते,
खुद कार्बन डाइऑक्साइड लेते।
वृक्ष हमको छाया देते,
वृक्ष मिट्टी की कटान को रोकते।
वृक्ष करते प्रदूषण शोषण,
पशु पक्षी पाते इनसे पोषण।
वृक्ष कराते वर्षा और जीवन में लाते खुशहाली,
जिससे धरती पर होती चारों ओर हरियाली।
लक्ष्मी का है यही कहना,
अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना।

Nitin gupta 5 years 1 month ago

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार तुलसी पूजनीय होती है किन्तु तुलसी को एक पौधाbसमझना उचित नहीं है क्योंकि तुलसी के बीजों में फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक शामिल होते है जो हमारे शरीर में प्रतिरच्छा प्रणाली को सुधारने में मदद करती है एवं हमारी इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाती है इसके अलावा तुलसीएंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है जो की हमारे शरीर में फ्रीरेडिकल्स से होने वाली हानि से भी बचाती है इसके साथ तुलसी का प्रयोग सर्दी जुकाम बुखार पिम्पल्स तनाव और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने में तुलसी का

Govind Sharma 5 years 1 month ago

आओ मिलकर वृक्षारोपण करें। आपने प्रर्यावरण को स्वच्छ बनाने।
इसी संकल्पना के साथ मैंने अपने घर के परिसर में भरपूर ऑक्सीजन देने आम के वृक्ष लगाएं जो हमारे पर्यावरण के प्रति लाभकारी है तथा उनका संरक्षण करना हमारी परम जिम्मेदारी है हमारे पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रति हमारे लिए महत्वपूर्ण है आवश्यक हो चुका है।

VishnuKumarMittal 5 years 1 month ago

अशोक का पेड़ />अशोक का पेड़ भारी मात्रा में ऑक्सीजन का निर्माण कर पर्यावरण में छोड़ता है. इसे लगाने से ना सिर्फ ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है बल्कि ये पेड़ दूषित गैसों को भी सोख कर शुद्ध बना देती है.