You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Save rain water and share water saving tips

Start Date: 31-05-2022
End Date: 15-07-2022

वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें

...

See details Hide details


वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें


----------------------------------------------------------------------

मानवता के लिए प्रकृति का सबसे कीमती उपहार पानी है। पानी को ‘जीवन’ भी कहा जा सकता है क्योंकि पानी के बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हमें अपने दैनिक कार्यों में हर समय पानी की आवश्यकता होती है।

उपलब्ध जलस्त्रोतों की उपयोगिता बनी रहे और भविष्य में हमें पानी की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए जरूरी है कि हम सब पानी का सही तरीके से उपयोग करें, इसे बर्बाद होने से बचाएँ। साथ ही जल संरक्षण के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाएं।

वर्षा जल को ज्यादा से ज्यादा सहेजकर और पानी की बचत करने के विभिन्न उपाय करके हम भूमिगत जल स्तर को बनाए रखने और पानी की उपलब्धता को निरंतर बनाए रखने में अपना योगदान दे सकते हैं।

अगर आपने इसके लिए कोई नवाचार किया है या इसके लिए कोई प्रोजेक्ट बनाया है या अन्य कोई अनूठा उपाय किया हो, जिसकी मदद से हम जल संरक्षण कर सकते हैं या पानी को सहेज सकते हैं तो इसे mp.mygov.in के साथ साझा करें ताकि अधिक से अधिक लोग इसके बारे में जागरूक हो सकें।

आप अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
605 Record(s) Found

Atul Kumar soni 3 years 11 months ago

पानी को सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में तालाब छोटे को और वाटर टैंक को घर में और अपने गांव में तैयार करें ताकि बरसात के पानी को ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित करके रखा जा सके और पानी की कमी को गर्मी इस समय में पूरा किया जा सके ताकि आगे की पीढ़ी को पानी की परेशानी ना पानी की सुरक्षा के स्रोत को बरसात के पहले पूर्ण कर लिया जाना चाहिए तालाबों की खुदाई में की सफाई नलकूपों की सफाई और छोटी टंकी या घरों में जो बनाते हैं उनको उनकी सफाई और नई टंकी निर्माण करें अपने हो सके तो अपने घर आंगन में छोटा सा,

DWARKA WANSHPAL 3 years 11 months ago

मनरेगा मे बनने वाले 90% सरोवर यूज़ लेस होते है, क्योंकि उनकी गहराई 10 फ़ीट से कम होती है!आमतौर पर ये सरोवर बारिश के बाद ही सुख जाते है जिनमे ना तों खेती हो सकती है ना ही सिचाई!इसमें मशीन के उपयोग से गहराई 20फ़ीट होने का प्रावधान होना चाहिये!तब ये सरोवर बहु उपयोगी हो सकेंगे!

Pratiksha 3 years 11 months ago

Hamesha pani ka upayog karte waqt yeh bat dhyan rahe ki pani bohot kimiti hai or isee paise ki tarh h khrch krna hai jaha jarurat ho wahi unnecessary water fekna band kar de or upyog k anusaar h istemaal kare

Mahendra Singh omparaja 3 years 11 months ago

दांत ब्रश करने के लिए ज्यादातर लोग नल की टोटी का प्रयोग करते हैं. इस आदत के कारण कई लीटर पानी बेकार बहता है. जबकि, अगर हम इस काम के लिए लोटा या मग का प्रयोग करते हैं, तो महज 1 लीटर पानी में हमारा काम चल सकता है.

Siddhika 3 years 11 months ago

वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का प्रयोग करके बारिश के पानी का संग्रह किया जा सकता है।

Vishnuchouhan 3 years 11 months ago

वर्षा जल सहाय जाना है उसके बचाव हेतु मात्र एक ही कार्य उपयोगी है वह अपने घर के पास इकट्ठा करके उसने ऐसे करना है जिसमें वर्षा का जल जमीन में सहेज हो सके जिसके माध्यम से हमें पाने की कमियां दूर होती है और जमीनी स्तर पानी का लेवल बढ़ता ह

Mahendra Singh omparaja 3 years 11 months ago

उपलब्ध जलस्त्रोतों की उपयोगिता बनी रहे और भविष्य में हमें पानी की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए जरूरी है कि हम सब पानी का सही तरीके से उपयोग करें, इसे बर्बाद होने से बचाएँ। साथ ही जल संरक्षण के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाएं।