You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

harsh 5 years 1 month ago

Competitive exam k student ke liye 50℅ capacity ke sath library open rakhe because job k liye family ki taraf se bht pressure aa raha hai,

Political rally, marriages 6 month k liye band rakhe,

Shops odd even krke open kre,

Amardeep Singh 5 years 1 month ago

Unlock should be done from 01 june as poor peiple lower middle class middle class r the sufferers.
1 all public pvt offices and public places with 50 % capacity and time restriction.
2 school colleges cinema hall trade fairs public gatherings shud remain closed
3 weekend lockdwn frm sat eve to mon 6am shud b there.
4 rest every thing shud b open without restriction of time as it effects the earning and economy. Also increases rush.
Traffic rules and stric covid norms in all places to b folw

Harsh jain 5 years 1 month ago

आदरणीय मुख्यमंत्री जी ,

शासन प्रशासन द्रारा 1 जून से प्रदेश को अनलॉक किये जाने की बात की जा रही । इस अनलॉक प्रक्रिया को देखते हुए मप्र लोकसेवा आयोग द्रारा आगामी 20 जून को psc प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित किये जाने के संबंध में संशय की स्थिति बनी हुई । हाल ही में upsc और अन्य राज्य लोकसेवा आयोग व स्वयं मप्र लोकसेवा आयोग द्रारा कोरोना के चलते कुछ परीक्षायों को स्थगित किया है ।।continue
In pdf

avi 5 years 1 month ago

मार्किट पूरा खोल दे, व्यापारियों को कोई अप्पति नही होगी।
जनता को पैदल चलने के लिए प्रेरित करे, इससे व्यायाम भी होगा। ज्यादा दूर जाने से कतरायेगी। और अपने आस पास के दुकान से समान ले सकते है।इससे भीड़ पर नियंत्रण किया जा सकता ह। इमरजेंसी के लिए वाहन का उयोग किया जा सकता है। वाहन वालो पर सख्ती दिखाई जाए

yogendra kumar 5 years 1 month ago

श्रीमान जी निश्चय ही आप सब जन मानुष के हित में काम करते हैं। अनलॉक की प्रकिया करने के लिए पूर्व याद विशलेषण हो तो ठीक ही होगा।महानुभाव से निवेदन है की अगर आम जन बिना वजह घर से न निकले तो महामारी से बचना भी आसान होगा। परंतु अनलॉक से आम जन पुन:
तीसरे चरण की तरफ न अग्रसर हो जाए.