You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

BRAJKISHOR LODHI 5 years 1 month ago

लॉकडाउन तुरंत हटा देना चाहिए अधिकतर लोगों से आपकी सरकार के बारे में अधिकतर लोगों से नेगेटिव बातें ही सुनने को मिल रही है!

Jatin 5 years 1 month ago

Fhilhal abhi 12 th ki exam nhi honi chahiye kyo ki hmari Jan khatre me aa sakti he or lockdown bhi abhi nhi kholna chahiye kyoki thisri lahar bhi aa rhi he

Baba Saarthi 5 years 1 month ago

बहुत साल पहले जब s t d pco हुआ करते थे जिस पर सुबह ४ बजे से शुल्क रियायत मिलती थी । उसी पेटन को चुनिंदा व्यवसाय पर लागू किया जाए । जैसे किराना गला मंडी सब्जी इस तरह के ओर भी व्यवसाय की सुबह 11 बजे तक हो । इस से 3 फायदे होगे। जिस को वस्विक जरूरत होगी वहीं सुबह जल्दी उठ कर अपना काम करेगा । महगाई कम होगी । ओर तीसरा सबसे बड़ा फायदा भीड़ आलग आलग दो समय में बट जाएगी ।

Kiran Thakur_3 5 years 1 month ago

मेरा यह विचार है की जब तब कोरोना पूरी तरह से समाप्त नहीं होजता और करना केस ० ० नही पहुंच जाते तब तक सख्त लॉकडॉन लगाया जाए

neeraj kumar toppo 5 years 1 month ago

मुझे लगता है की हमें अलग-अलग दिन में अलग-अलग दुकाने खोलनी चाहिए जैसे हफ्ते में १-२ दिन मोबाइल- इलेक्ट्रॉनिक की दुकाने और १-२ दिन किराना -रेडी लगाने वाली दुकाने और १-२ दिन कपडे- स्टेशनरी की दुकाने और १ जगह पर ५-७ से ज्यादा लोगों के इकठ्ठा होने पर प्रतिबन्ध और schools और collage भी alternate days में आधे-आधे बच्चो के साथ स्कूल शुरू किया जा सकता है

Golu gp Patidar 5 years 1 month ago

अनलॉक के तहत दैनिक आवश्यकता की चीज़ों के साथ साथ मेडिकल , डेंटल और अन्य मेडिकल फील्ड के कॉलेज खोल देने चाहिए ।
पहली लहर में कॉलेज बन्द रहे जिससे बच्चे पढ़ाई के साथ साथ बेसिक चीज़े और प्रेक्टिस भी नहीं कर पाए है !
सिर्फ एग्जाम मात्र से बच्चा अच्छा डॉक्टर नहीं बन सकता है ।। अगर आज हम कॉलेज खोलते है तो बच्चा कुछ तो सीखेगा और कहीं ना कहीं आने वाले इस महामारी में अपना योगदान देगा को कि एक बहुत बड़ी मदद होगी ।
अगर दूसरी लहर में भी कॉलेज नहीं खुले तो बच्चे डॉक्टर बस डिग्री से रह जाएंगे प्रेक्टि

pradeepkadwey 5 years 1 month ago

15 days ke liye unlock kiya jaye
Or lockdown lgaya jaye jisse pta chlega chl ske
Positive rate jyada ho ra ya nhi
Positive jyada aayege to fir totaly lockdown bdaya jaye
Or nhi to fir unlock or jyada time k liye bdaya jaye