You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Chandan Patil 5 years 1 month ago

5. बस फिर सही तरह से कोरोना का भी है हर किसी को अपनी जान प्यारी है लेकिन पेट के लिए बाहर हर किसी को निकालना उसकी मजबूरी ही
@आपको कोई हक नही हैं किसी को ऐसे घरो में कैद करने का @

Prince Kuwal 5 years 1 month ago

मेरा सरकार से ऐसा अनुरोध है कि इंदौर में 56 दुकान सर्राफा चाट चौपाटी बस संपूर्ण राजवाड़ा की कपड़ा चाट चौपाटी जेवरात की दुकानें आगामी 15 दिवस के लिए बंद रखी जाए ऐसे ही संपूर्ण इंदौर में कपड़े की दुकान है चाट चौपाटी संपूर्ण रुप से आगामी 15 जून तक के लिए बंद रखी जाए इसके अलावा सारी दुकाने सुबह 6:00 बजे से रात के 10:00 बजे तक चालू रखी जाए और सबको ऐसी हिदायत भी दे दी जाए कि सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे अगर कोई भी व्यापारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करता है तो उसका आगामी आदेश तक दुकान सील कर

Rishendra Pratap 5 years 1 month ago

Please postpone competitive exams because we students are not vaccinated and the spread of this strain is very sharp.
Also the immunity is not strong because of staying far away from home

Chandan Patil 5 years 1 month ago

सबसे पहले लॉकडाउन किया तो सलाह नही ली तो अनलॉक पर सलाह ?
1. लॉकडाउन समस्या का समाधान नही हैं। उल्टा लंबे समय तक लॉकडाउन की वजह से समस्या बढ़ती हैं।
2.प्रशासन के रवैये से जनता काफी नाराज हैं फिर वो पुलिस हो कलेक्टर हो या फिर उच्च अधिकारियों की सकती व बे वजह जनता को परेशान करना
3.ये सब आपने अपनी मर्जी से किया है अब चुनाव मे इस चीज का नुकसान आपको 100 % होगा
4.की भी व्यक्ति को पता है कि हेलमेट से दुर्घटना में उसकी जान बच सकती हैं ।लेकिन वो पहनता हैं क्या ?
नही
5.बस फिर सही तरह से कोरोना का भी

GIXXXXXXGH 5 years 1 month ago

कुछ बंदिशें रखें जैसे पुलिस जगह जगह घूम कर देखें जिस भी दुकान में social distancing और बाकी guideline का पालन ना हो रहा हो उसे 1 महीने के लिए बंद करवा दीजिये, बस एक कृपा कर दीजिए मुझे मेरे मम्मी पापा के पास जाना है उनकी तबियत काफी खराब रहती है mp transfer policy लागू कर मुझे मेरे गृहजिले में स्थानांतरण करवा दीजिये में जीवन भर आपका आभारी रहूंगा। धन्यवाद।

Ankit 5 years 1 month ago

कृपया करके lockdown खोलने के बाद पुलिस फोर्स को पवार दिया जाकर हर चौराहे पर पुलिस तैनात किए जय ओर जो लोग मास्क न लगे उनपर अधिक जुर्माना लगाया जय क्योकि एक इंसान की बजह से दूसरे इन्शान को विमारी न हो इसलिए मास्क अनिवार्य किया जाना चाहिए भले उसके लिए कोई भी दंडात्मक कार्यवाही की जान चाहिए

Deependra Singh Nahar 5 years 1 month ago

Continue the checking as it's going on, no relaxation in it. And don't open containment area. Offices time can be rescheduled and with 50% attendance
Make vaccine certificate must for all offices.

Adardhjain 5 years 1 month ago

सिर छोटे जगह पर जो कोचिंग हैं उनको उसी स्थान के छात्रों के लिये खोल दिया जाए

Anshul Verma 5 years 1 month ago

मुख्यमंत्री जी को मेरा सादर प्रणाम मेरा सुझाव हम जनता के बीच कितने ही ऐसे व्यापार और दुकाने हैं जिनमें दिन भर में चंद ग्राहक आते हैं और बहुत कम संख्या में होते हैं और कई जगह ऐसी है जो काफी भीड़ इकट्ठा करती हैं और सभी लोगों को उससे समस्या उठाना पड़ता है ऐसी जगहों को चिन्हित करके और प्रशासन की मुस्तैदी करवाई जाए और धारा 144 को आम आदमी को भी उसकी शिकायत करने का जागरूक किया जाए कुछ गलत हो तो क्षमा