You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Sandeep 5 years 1 month ago

Madhya Pradesh lokseva ayog ke prelims ki kch tym ke liye or postpond kiya jye ku ki kch student family pandemic ke karan shi preparation nhi kr pye kch tym or dena chahiye

Maheshaide 5 years 1 month ago

सभी दुकानों को बारी-बारी से खोले। मास्क, सेनेटाइजर एवम्ं सामाजिक दूरी को आगामी आदेश तक लागू करें। लोगो को जागरूक करें। टीकाकरण को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाबा दे।

Bharat Singh Pippal 5 years 1 month ago

सभी दुकानों को बारी-बारी से खोले। मास्क, सेनेटाइजर एवम्ं सामाजिक दूरी को आगामी आदेश तक लागू करें। लोगो को जागरूक करें। टीकाकरण को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाबा दे।

Pavan Kumar lovevanshi 5 years 1 month ago

अनलॉक की प्रक्रिया इस प्रकार होनी चाहिये-

1. सोमवार से शनिवार सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए मार्केट को खोलना चाहिए।
2. रविवार को टोटल लॉक डाउन रहना चाहिए।
3. रात्रि कालीन कर्फ्यू रहना चाहिए।
4. सोमवार से शनिवार प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक ही मार्केट की अनुमति हो।
5. शादी विवाह आदि में 50 व्यक्तियो की अनुमति हो

DURGESH KUMAR SAHU 5 years 1 month ago

अनलॉक की प्रक्रिया इस प्रकार होनी चाहिये-

1. सोमवार से शनिवार सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए मार्केट को खोलना चाहिए।
2. रविवार को टोटल लॉक डाउन रहना चाहिए।
3. रात्रि कालीन कर्फ्यू रहना चाहिए।
4. सोमवार से शनिवार प्रातः 7 बजे से सायं 3 बजे तक ही मार्केट की अनुमति हो।
5. शादी विवाह आदि में 25 व्यक्तियो की अनुमति हो

Himanshusoni 5 years 1 month ago

Hello मै हिमांशु सोनी बैतूल जिले से हु ,मेरे सोच से 1जून को अनलॉक कर देना चाहिये क्योंकि बहुत से जिले ने अभी कोरोना महामारी के खिलाफ जंग जीत ली है लेकिन अभी भी ये ख़तरा टला नही ,कुछ शक्ति के साथ अनलॉक की प्रकिया सुरु कर सकते है धन्यवाद

AmitUpadhyay 5 years 1 month ago

1एक निर्धारित समय सीमा में दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए।
2.सप्ताह में 1 दिन सम्पूर्ण lockdown रहे।
3. 50% कर्मचारियों के साथ ऑफिस में कार्य हो।
4. एक साथ सभी दुकाने न खोले।