You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

iihxxxxxie 5 years 1 month ago

15 जून तक अनलॉक नही खुलना चाहिए।बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ नही मार सकते है।

hardik zanzari 5 years 1 month ago

Respected
Cm sir
As online classes are going in states, so Stationaries should be open in 1st stage as due to long lockdown our stationary has gone to end

amit harsola 5 years 1 month ago

अभी एक सप्‍ताह कम से कम 10 जुन 2021 तक सब बंद रखे पुर्ण कन्‍टोल के बाद धीरे धीरे 11 जुन से अनलाक करे
अमित हरसोला पत्रकार

Yash Rawat 5 years 1 month ago

सभी सामाजिक गतिविधियां जैसे विवाह आदि कार्यक्रमों 50-90 लोंगो तक सीमा निर्धारित अवश्‍य करवायें और सार्वजनिक, राजनैतिक, शैक्षणिक एवं अन्य भीड़-भाड़ वाली गतिविधियां अभी प्रतिबंधित रहनी चाहिए क्यूोंकि अभी कोविड खत्म नही हुआ हैं।

Shabbir Husain Kagzi 5 years 1 month ago

Respected
Chief Minister Sir,
As we know that the third wave is not suitable for the children so that the schools, gardens, park playing zone in malls, hotels entry of the children's should be strictly prohibited untill children's vaccine arrive

Mahesh Soni 5 years 1 month ago

Sir, Mera andesha hai ki 3rd waive bahut hi khatrnaak hogi, abhi logo ke paas paisa bhi nahi he ki hospital ka kharch utha sake

mai pichle ek saal se ghar pr hu aur meri company ka bhi kaam puri tarh se pichle 14 mahino se band hai uske bavjood company uske karmchariyo ko 50% ki katotri ke saath food & medicine ke liye salary de rahi hai, aage ka pata nahi kyonki meri company Theater industries pr nirbhar hai. mere jese kai karodo log hai jinhe to vetan bhi nahi mil paa raha hai.

kuldeep gupta_17 5 years 1 month ago

Vaccination Ki prakriya me tezi layi jae sath hi sath 2 sal se jyada umar walo ko vaccine lagane ka prabandh ho.
Alag alag prakar ki dukano ka samay nirdharit kia jae.
Bus sanchalan ke lie usme bheed or avshykta se adhik savario or karvai ki jae.
Social gatherings jese rajnetik, samajik or dharmik karykramo ko simit sankhya me kia jae.
double Mask sanitizer ko jaruri kr dia jae.
1 Bike pr 2 se jyada savari na ho.
Market ko simit samay ke lie khola jae avam Night curfew lagaya jae.

Yash Rawat 5 years 1 month ago

एक जून से सभी किराना दुकान, सब्ज़ी, कृषि संबंधी, हार्डवेयर एवं कंस्ट्रक्शन से जुड़ी दुकानें केवल प्रात: 10 बजे से शाम 05 बजे तक ही सख्ती से कोविड नियमों का पालन करते हुए खोलने की अनुमति देवें जिससे शहर से दूर के निवासी खेती एवं घर की आवश्‍यक वस्‍तुओं की खरीददारी कर सके। अन्य भीड़ भाड़ वाली गतिविधिया अभी प्रतिबंधित रहनी चाहिए क्यूोंकि अभी कोविड खत्म नही हुआ हैं।

Pradeep Bhatt 5 years 1 month ago

Randon vaccination check krwaiye. Jaise license check krte h.

जिसको बाहर जाना हैं, पहले टीका लगवाना है ।