You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Rohit gour 5 years 1 month ago

1 June se lockdown khola jay or sadi ki parmisaon dena chahiye kyoki bahut muskil se risty judte hai hamre hindu dharm me lagun a jati hai to vivah karna padta hai esliye maniye mukhmatri Ji se nibedan hai ki1june se lockdown khola jay or sadi ki parmison di jay

ShabbirHussain 5 years 1 month ago

Sir Monday , Wednesday , Friday ko Market kholne ki Permission de Market sabhi Covid ke niyam ke anusar khole jaye aur Market Open Hone ka time Subha 8 Bje se Sham ko 7 Bje tk rakha jaye aur Night Curfew abhi 1 Mahine ke liye Continue rakha jaye Dhanyawad...

ShabbirHussain 5 years 1 month ago

Good Evening Sir, Aapke Dwara Covid 19 Corona Curfew ke liye uthaye hue abhi tak ke sakht kadam kafi sarhaniye hai,Apki aur Baki pradesh ki janata ki koshishon se Positive rate kam hua hai... Mera Sujhav ye hai ke aap Hafte m 3 din market khole aur Sunday ko Puri tarha se lockdown rakhe ... Aur Jin 3 din ke Market Khule unka Khulne ka Samay Subha 8 Bje se Sham ko 7 Bje tk rakhe...Night Curfew daily Continue rakhe abhi 1 mahine tak ke liye.... Dhanyavad

shrinivashvishwaKarma 5 years 1 month ago

ठेला वालो 1जून से कुछ कम दिया जाए न ता उनको छूट की जाए

NitishTripathi 5 years 1 month ago

1 जून से सभी किराना दुकान,सब्ज़ी,कंस्ट्रक्शन से जुड़े कार्य एवं उससे जुड़ी दुकाने 2 बजे तक या 6 बजे तक कोविड नियमों का पालन सख्ती से करते हुए खोली जानी चाहिए और अभी स्कूल, कॉलेज,कोचिंग संस्थानो और अन्य भीड़ भाड़ वाली गतिविधिया अभी प्रतिबंधित रहनी चाहिए क्यूकि अभी कोविड खत्म नही हुआ है।

Atul jain 5 years 1 month ago

सरकार को कक्षा 12वी के छात्रों के लिए कोचिंग सेंटर खोलने की अनुमति देनी चाहिए ताकि छात्र परीक्षा के लिए अध्ययन कर सके तथा जो छात्र वैक्सीन लगवाना चाहते हैं उनके लिए विद्यालय में वैक्सीन सेंटर बनाए जाएं। अतिथि शिक्षकों के मई जून के मानदेय की व्यवस्था की जाए

MohitSemil 5 years 1 month ago

मेरा सुझाव है कि Lockdown खोला जाए
क्योंकि जिनके पास सरकारी नॉकरी है या जिसकी आर्थिक स्थिति अच्छी है
वह तो lockdow का पालन कर लेता है
लेकिन जो मजदूर है वह अपनी आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ है
Lockdown खोला जाए और कोरोना से बचाव के लिए नियम बनाये जाएं

Sajal 5 years 1 month ago

Continued from previous:
For phase 2, when markets are open, follow odd even policy of vehicles like Delhi so that half of the people plan their outings accordingly. In this phase weekends should be under lockdown.

Phase 3: If all goes well in 21 days. Open all

sandeep 5 years 1 month ago

पानी पूरी, समोसा कचोरी पोहा व् सभी फ़ास्ट फ़ूड की दुकानों से केवल पैकेजिंग ही किया जाये कोई भी दूकान पर खड़ा होकर न खाये....
पैकेजिंग डिलीवरी only
2. कटिंग की दुकान पर जितने कस्टमर हो वो एंट्री कर सके with मास्क
3. सब्जी बाजार केवल मोबाइल वेहिकल पर ही चालू हो
4. सब्जी थोक bajaR ko खुले मै लगाये