You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Karim Sabri 4 years 9 months ago

मैं कैसे सरकार की बात मान लू कि घर में रहो.
दूध वाला पैसे मांग रहा है नहीं तो दूध बंद कर देगा.
किराना वाले के 2 माह के पैसे चढ़ गए हैं वह किराना नहीं दे रहा है
बिजली का बिल नहीं भरूँगा तो सरकार घर में अंधेरा कर देगी
पेपर वाला बोल रहा है भैया मेरे भी घर में बच्चे हैं कब तक रुकूं
परिवार मैं कोरोना का इलाज ब्याज पर पैसा उठाकर किया है वह भी ब्याज मांग रहा है,
स्कूल वाले समय-समय पर फोन करके चमका रहे हैं
बैंक से साल भर पहले कर्ज लिया था

CHANDRASHEKHAR BALODIYA 4 years 9 months ago

Honorable Chief Minister Shri Shivraj Singh Chauhan Ji, you have liberated Madhya Pradesh from Corona and the people of Madhya Pradesh have also given your full support, now slowly unlock this lock-down so that those of middle class or poor family Their life's work continues in accordance with their concept so that they do not have to face any problem all the time.

mahendra mohane 4 years 9 months ago

सभी भीड़ भाड़ वाली संस्थाएं बंद ही रखे ताकि थोड़े से गलती से पुन: इस दौर से न गुजरना पड़े।

mahendra mohane 4 years 9 months ago

15 से 2० दिनों के लिए बंद ही रहने दे ताकि महामारी पूर्णत नियंत्रित हो सके

vive singh 4 years 9 months ago

सबसे पहले सरी अनाज की मंडी को खोला जाये उसके बाद वह पे एक नगर निगम या एक नई टीम बना के बिठाया जाये जैसे जो मास्क नही पहने ह उन्हें अंदर ना जाने दिया जाये और एक बार में सर 50 से 60 ग्राहक को ही एंट्री मिले और उन सब्जी के करोबारी को समय दिया जाये 4 से 7 का इस बिच बाकि सब्जी को बेचा जाये और आम जनता की दुकाने जेसे की किरण मेडिकल और जो भी छोटी मोटि दुकाने है उन्हें खोलने का समय दिया जाये और साथ ही सरे ओफ्फिस में कम करने वाले जो कार्यकर्त्ता है उन्हें भी समय दिया जाये और उनके दफ्तर भी खोले जाये

RAJA GUPTA 4 years 9 months ago

माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी, अभी भारत में तीसरी वेव के आने कि प्रबल संभावना है ।
हमने जो पुरानी गलतियां की है उनसे सीखकर अभी लौकडाउन नहीं खोलना चाहिएं

manoj joshi_1 4 years 9 months ago

लॉक डाउन हटाने के लिए पहले 1 महीने तक विभन्न प्रकार की विक्रय सामग्री के लिए रोटेशन होना चाहिए जैसे 1 तारीख को किराना 2 तारीख को कास्मेटिक 3 तारीख को कपड़ा 4 तारीख को सराफा इस प्रकार से अगले 1 महीने तक भीड़ भी कंट्रोल में रहेगी और लोगो की आर्थिक गतिविधियां भी सुचारू रूप से चलती रहेगी