You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Govindraikwar 4 years 10 months ago

महोदय,
मध्य प्रदेश की स्थिति बहुत जल्द अच्छी हो इसकी हम सभी कामना करते हैं लेकिन यह देखा जा रहा है कि राजस्थान में ब्लैक फंगस महाराष्ट्र में कोरोना केसेस एवं ब्लैक फंगास और उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस अधिक बढ़ते जा रहे हैं तो हम सभी
यही चाहते हैं कि मध्य प्रदेश की अन्य राज्यों से लगने वाली सीमा को पूर्णता बंद रखा जाए।
एवं शादी-विवाह पार्टी जैसे कार्यक्रम पर पूर्णत प्रतिबंध लगाया जाए।
अभी देखा जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार शादियां हो रही हैं इस पर कड़ी कार्यवाही की जाए

Amit garg 4 years 10 months ago

माननीय मुख्य मंत्री महोदय कोविड 19 की अनलॉक प्रक्रिया में मेरा सुझाव है कि बाजारों को अधिकतम समय एवम पूरे सप्ताह खोले जाए कम समय ब दिन खोलने से अनावश्यक भीड़ बढ़ेगी । गत वर्ष अलग अलग दिन बाजार खोलने से अव्यवस्था हुई थी व शासन को अपना फैसला बदलना पड़ा था । कृपया मुख्य बाजारों में मास्क एवम शोशल डिस्टेंस का सख्ती से पालन करते हुए बाजारों को पूर्ण रूप से खोलना चाहिए नियम तोड़ने पर सख्त चलानी कार्यवाही हेतु टीम बनाए व सिर्फ उन स्ट्रीट वेंडरों को को इजाजत दी जाए जिनका टीकाकरण हो गया हो ।

Pravesh Sharma 4 years 10 months ago

Following rules can be followed for unlock-
1 mon to fri- opening of all groceries store that comes under essential services.
2 allowing all the vegetable vendors and fruits sellers to sell their goods. (Mon to fri )
3 complete lockdown on saturday and sunday
4 home delivery and take away can be allowed upto 9 pm

Krishnakantpatel 4 years 10 months ago

कोरोना कर्फ्यू के बावजूद किराना और अन्य चीज़े मिलती रही है तो अनलॉक स्ट्रीट वेंडर को प्राथमिकता में रख कर हो स्कूल कॉलेज और प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन न हो(mppsc मेंस 21मार्च से 26 मार्च हुई जिसमे 5% विद्यार्थी संक्रमित हुए) 20 जून को संभावित mppsc pre में लगभग 3.5लाख प्रतियोगी है जिनमे से अधिकतर को पेपर देने sehar जाना होगा जिससे निश्चित ही कोरोना पुनः फ़ैल सकता है इसलिए 50%अनलॉक करे लोसकता है। पंजाव् और कर्णाटक से सिख लेनी होगी जरा सी भी लापरवाही भरी पड़ सकती है 2 महीनो की मेहनत जल्दबाज़ी में ज

SANDEEP SHARMA 4 years 10 months ago

माननीय, मैं डॉ संदीप शर्मा ,chc पहाड़गड जिला मुरैना में पदस्थ हूं।

मेरा सुझाव सिर्फ इतना हैं कि लोक डाउन में छूट सिर्फ उन लोगो को दी जाए, जिनका टिकाकरण पूर्ण हो चुका हैं। क्योंकि corona बारूद की तरह धीरे धीरे इक्कठा होता रहेगा फिर कुछ समय बाद विस्फोट होगा।

ऐसा होगा तो लोग खुद से टीका लगवाने आयेंगे। सबसे जरूरी टीकाकरण छोटे , बड़े व्यापारियों का आवश्यक हैं, जिनका सीधा संबंध ग्राहक से होता हैं।क्यूंकि वो एक लिंक हैं। दुकान खोलने के लिऐ टिकाकरण अनिवार्य कर दिया जाए।

DeepeshMishra 4 years 10 months ago

मध्यप्रदेश में आर्थिक गतिविधि हेतु अनलॉक जरूरी है किंतु अनलॉक शर्तो के साथ किया जाना जरूरी है खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रो के शासकीय कार्य मे जनता का आवागमन बंद ही रहे तो ठीक है क्योंकि वहां बहुत अधिक संख्या में ग्रामीण आते है जिससे संक्रमण भेलने का डर रहेगा

Seema yadav 4 years 10 months ago

Every Saturday and Sunday should be complete lockdown
S.

Sector where employees can work from home, there should not have any relief. For example IT sector. There is no need for employees to work from office.

Days should be decided for each market. Daily all market should not open. Or time limit for each market.

Restaurants should have only take away facilities.

Govt offices and private sector like banks etc, here there should have time limits. Like 5 hrs daily.

Krishnakantpatel 4 years 10 months ago

प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया हेतु प्रदेश में नागरिक का सुझाव-

सरकार की प्लानिंग के अतिरिक्त कुछ ज़मीनी तथ्य के अनुसार

1.1जून से मात्र 10% आवश्यक सेवाओं को अनलॉक करे समय पाबंदी के साथ और एक और 15 दिन तक उसके परिणाम का विश्लेषण करें।

2.15 दिनों बाद भी स्तिथी को देख कर 30% चीज़े फिर अनलॉक करे इसी क्रम में अनलॉक हो
3. जो लोग आर्थिक गतिविधियों में संलग्न नही है उनके लिए कर्फ्यू ही रहे क्योकि अनावश्यक घूमने की प्रवित्ति बहुत है प्रदेश में
4.स्कूल कॉलेज और प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन न हो।

Sanjay 4 years 10 months ago

बहुत मेहनत के बाद हमारा शहर इंदौर मैं केस कम हुए है इस लिए लॉक डाउन खोलने मैं जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए केवल जिसकी रोजी रोटी बंद है वो दुकानों को सप्ताह में दो दिन खोलने की छूट देनी चाहिए प्राइवेट ऑफिस को फिलहाल बंद रखना ही समझदारी है क्योंकि उनका काम घर से सभी स्टाफ कर रहे है बहुत ध्यान से अनलॉक का निर्णय लेना चाहिए जब तक शहर की पॉजिटिव लोगो की संख्या दो अंकों मैं नहीं आ जाती