You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Sanjay 4 years 10 months ago

लॉक डाउन पूरी तरह से नहीं खोलना चाहिए सभी दुकानदार अब सर्विस सेंटर को वीक मैं दो दिन का समय फिक्स कर मोका देना चाहिए अब प्राइवेट ऑफिस का काम घर से हो रहा है तो उनको बिल्कुल छुट न देना चाहिए जिससे सीटी मैं काम से काम लोग बाहर निकले उद्धरण न्यूजीलैंड की स्टडी करे वहा पहले लॉक डाउन के बाद आज तक कोई केस नहीं आए । बाकी स्टेट के लोगो की एंट्री भी पूरी जांच केेबाद ही दी जावे

Updesh Pandey 4 years 10 months ago

आदरणीय सीएम महोदय कोरोना की दूसरी लहर शहर के अपेक्षा गांवों में जादा क्काहर ढा रही है
कृपया lockdown में ढील तो दे लेकिन गांवों में सावधानी कड़ाई का पालन करवाने के लिए सरपंच और सचिव को कड़ाई से आदेश दे ये लोग कुछ भी नही कर रहे है
Lockdown में दुकान खोलकर बाजार खोलकर थोड़ा समय बढ़ा दे और धारा 144 लागू रहे

VivekTiwari 4 years 10 months ago

आवश्यक सेवाओं को समय सन्तुलन के साथ जारी रखते हुए अनलॉक करना चाहिए। रोज मर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करके केवल टीकाकृत व्यक्ति को हो घर से निकलने वह भी आवश्यकता होने पर स्वीकृति मिलनी चाहिए इससे वैक्सीनेशन भी अधिक होगा और संक्रमण की चेन भी टूटेगी।

PriyaDwivedee 4 years 10 months ago

Respected sir,
COVID ek bohot badi problem hai..but COVID ki wajah se jo or Gambhir vishay bnta ja rha hai wo hai logo ki financial condition. Lockdown jaruri hai but lock ki wajah se janta ki financial condition down ho jaye wo bhi galat hai. Sir bohot logo ki job already last year lockdown me ja chuki hai..paiso ki killat unhe karj ki or le ja rhi hai upar se mehengai...mentally insaan pareshan hai depression badh rha hai ladai jhagde suicide ye sab bhi ho rha hai... l

SushantKuldeepSaxena 4 years 10 months ago

आदरणीय मुख्यमंत्री जी,
आशा करता हूँ कि एक समाजसेवी की बात आप तक पहुँचे और आप उसपे गौर करें क्योंकि ज़्यादातर आप लोग इन बातों पर ध्यान नही देते हैं।
सुझाव:
1) लॉकडाउन में ढील दीजिये मगर सख़्त नियमों के साथ।
2) नियम तोड़ने वालों पे ज़रूरी कार्यवाही की जाए।
3) रसूखदारों के खिलाफ भी कार्यवाही हो।
4) गाँव एवं शहरी इलाकों में कोरोना जागरूकता अभियान चलाया जाए।
5) घर घर टेस्ट एवं वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाए।
6) बूथ स्तर पर टीम बना के उनको टारगेट दिए जाएं।

भवदीय,
सुशान्त कुलदीप सक्सेना

anil johar 4 years 10 months ago

शनिवार और रविवार पूरी शक्ति के साथ बंद रहे ओर अगले साल पूरी तैयारी रखे
ओर हॉस्पिटल ओर बेड की संख्या विथ ऑक्सीजन बड़ाई जावे ओर 2 गज दूरी मास्क है जरूरी को शक्ति के पालन हेतु

Ashutosh Sharma 4 years 10 months ago

Everyone is suffering because of lockdown whether a road side hawker or a shopkeeper. Lockdown should be opened with restrictions crowded area specifically like malls 56 dukan or sarafa you can develop app for appointments and restrict entries in that particular spot

SANJAY GULATI 4 years 10 months ago

सोमवार: कपड़े, साड़ी, होजियरी आदि
मंगलवार: किराना, मिठाई, ड्राई फ्रूट आदि
बुधवार: इलेक्ट्रोनिक्स, इलेक्ट्रिकल, आदि
गुरुवार: ऊपर छोड़ कर सब तरह की दुकानें
शुक्रवार:किराना, मिठाई, ड्राई फ्रूट आदि
शनिवार:कर्फ्यू
रविवार:कर्फ्यू
रेडी,ठेले सिर्फ कॉलोनी में रोज़
ऑनलाइन परचेस रोज़ allowed
होटल सिर्फ पार्सल
Tea stall, समोसा, कचोरी, पोहा रोज सुबह 11 बजे तक
रोज का दुकान खुलने का समय 9 से 9
रात 10 से सुबह 6 तक कर्फ्यू
दूध पेपर सुबह 10 बजे तक
उपरोक्त कम से कम 1 महीना
जरूरत पड़े तो अगले 15 दिन।

Hariom mandloi 4 years 10 months ago

Lockdown abhi puri Tarah se nahi kholna he mama ji q ki logo ko chut milne se fir laparwah ho Jay ge or jo recovery kri he Corona ke case me wo fir se bad sakte he is liye shift me kholna chaye Dukane 3-3 ghante 9baje se 12baje tak ek department 12 se 3 tak or 3 se 6 baje tak next department jis se jyada bheed nahi hogi market me
Thanks mama ji