You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Vipul mahajan 4 years 10 months ago

शिवराज सरकार को सफलतम कॉरोना पर काबू करने में और अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने के लिए बधाई , अनलॉक होने के पश्चात सबसे ज्यादा ध्यान ये रखना चाहिए जो भी गाइडलाइन सरकार द्वारा दी गई है उसका सख्ती से पालन हो, पालन ना होने पर चालानी कारवाही हो, चालन का शुल्क भी बढ़ाना चाहिए , शुल्क ज्यादा रहेगा तो लोग तोड़ेंगे नहीं , अभी देखा गया है जान कि कीमत नहीं पैसे की कीमत लोगों में ज्यादा है, पेनल्टी के डर से ही सही लोग फॉलो करेंगे गाइडलाइन धन्यवाद।

RaviSharma 4 years 10 months ago

सभी के लिए मास्क को अनिवार्य किया जाए जो भी इसका पालन ना करें उन्हें दंड के स्वरूप में ₹500 मिनिमम चार्ज किया जाए तभी इस स्थिति सुधर सकती है उसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने पर भी जुर्माना किया जाए भले ही वह दुकानदार हो मॉल हो या पब्लिक ट्रांसपोर्ट हो, ज्यादातर बसें दुकानें और मॉल मै लोगों में नियम के प्रति डर पैदा हो इसके लिए दंड लगाना बहुत जरूरी है अन्यथा जनवरी-फरवरी माह के जैसा फिर से करोना तेजी से फैल जाएगा ।
धन्येवाद।

Amit Agrawal 4 years 10 months ago

1 जून से अनलॉक में मास्क हेतु शक्ति से पालन कराया जाना चाहिए
किसी भी प्रकार के सार्वजनिक आयोजन चाहे धार्मिक सामाजिक या राजनीतिक या बड़ा पारिवारिक हो अनुमति नही देना चाहिए
विवाह हेतु भी 10 10 से अधिक की अनुमति नही होना चाहिए
स्कूल कालेज कोचिंग या स्पोर्ट्स क्लब टाकीज शॉपिंग मॉल आदि नही खोलना चाहिए
बसे भी अति सीमित यात्री के साथ चलना चाहिए
विशेषकर हाट बाजार को अनुमति नही मिलना चाहिए
जांच वेक्सिनेशन व इलाज सुविधा को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है
बच्चो के लिए कुछ मनोरंजक आयोजन ऑनलाइन होना चाहिए

ARVINDSHARMA 4 years 10 months ago

Respected Sir Kindly Continues Bank Timing 10:30 To 2:00PM Jab tak sab normal nahi ho jata nahi toh bank main phir se bheed badne lagegi kripya is suggestion parbhi dhyan de.

Mamtaghenghat 4 years 10 months ago

Ek jile se dusre jile me aam janta ki aavajahi ko roka jaye taki sankrman 1 jile se dusre jile me na fele. Keval maalvahko or vyavsay se sambandhit logo ko Jane ki animation mile. Nhi to sankrman ka khtra bana rahega

Biswajit Singh 4 years 10 months ago

Knyu dusre rajya se sikhana ni sikhana hai unko kese managment hoti haii. Mera nibedan hai open vaccination drive band ho booking online ho loge ke help kelia help desk banaya jay taki center pe bheed kam ho vacine jita ho ute hiblog jay jada beed na ho jese corona falega ni aur vacination bi thik se hoga. Open tabhi ho jab center pe bhi vacination kelia vaccine bi uta ooen ho uta. Limeted vacine aur unlimited log system kharab hoga. Online slot chalte rahe slot book kelia help desk ho area wise

Aman jain 4 years 10 months ago

Respected, For the process of unlock
Everyone is in need of groceries regularly but for that to stop spread of virus we should have a platform where all.the groceries stores are online & all of us can order easily from nearest trusted Store. In this way we will be getting groceries & we will be maintaining social distancing & shop's will be open business will.also.run & stop of virus will be possible with the help of technology.
I know one company who is working on it (samriddh 9691565883)

Biswajit Singh 4 years 10 months ago

Mera main vaccinenation pe hi hai knyu 2nd dose time pe ho tabhi kucha hopayega chahe covishield jo ya covaxin. Medical facility badhani hogi. Chahe unlock ho night curfue ho jida kam ho uta beed ka manage ho.