You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Vinay soni 4 years 10 months ago

allow to open shop and visit market only vaccinated peoples .
Close all borders and allow only vaccinated peoples
For marriage allow only vaccinated and limited peoples.
Construction should be open .
Transportation of materials also can open.
Bus can also run but need proper distance and sensitization.
Half day should be close and keep observation coming case up to 15 June 2021

DurgeshKumarRaikwar 4 years 10 months ago

शादी और अंतिम संस्कार छोड़कर सभी आयोजन पर प्रतिबंधित किया जाएगा।

DurgeshKumarRaikwar 4 years 10 months ago

सभी सरकारी कार्यालय एवं निजी कार्यालय खोलें जाए

Poonam Sharma 4 years 10 months ago

The movement of the senior citizens should be restricted as they are more prone to covid, in addition, grocery shops should get permission to open on all weekdays but other shops can be opened on an alternate basis.

Arshadkhan 4 years 10 months ago

अनलोक होना चाहिए सुरक्षित सरल तरीके से साथ ही निवेदन है
मध्यम वर्ग की जनता के लिए भी सरकार सोचे जरा इस महामारी के कारण जो लोकडाउन लगा उसके कारण बहुत से परिवार बेरोजगारी कि भेट चड चुके है
आप हम लोगों के बारे में सोचे और ध्यान दे इस और भी

nidish.nair@mpvidhansabha.nic.in 4 years 10 months ago

1.)Public gathering like marriage should be allowed with maximum 100
2.) Shops should be opened alternatively(odd and even) and closing time of shop should be 7pm
3.) govt. And pvt. Offices should work with 50% capacity for atleast 2 mnths
4.) offices should be closed on saturday and sunday.
5.)social distancing should be strictly followed, to be ensured by nagar nigam team
6.)no elections for 6 mnths
7.)school to b closed till 31 july. College can go with online study.

Harish goyal 4 years 10 months ago

अनलॉक की प्रक्रिया की शुरुआत होने के साथ ही सरकार के द्वारा एक फैसला ये भी लिया जाना चाहिए की जो विद्यार्थी घर से बाहर कमरा लेकर पढ़ाई कर रहे है उनका लॉकडाउन का किराया माफ़ किया जाना चाहिए।

DurgeshKumarRaikwar 4 years 10 months ago

1.हाट बाजार सप्ताह में दो दिन ‌‌
2.दुकाने सप्ताह में छः दिन खोलने एवं सुबह 8बजे
से रात 8बजे तक।
3.सभी आवागमन पर छूट दी जाएगी।
4. स्कूल कालेज बंद रखें और परीक्षाएं आयोजित किया जाएगा।

MansiMalviya 4 years 10 months ago

Due to covid pendamic social distancing is very must so we have to avoid any kind of public gathering..... Also we should not conducte any exams in offline way like mppsc prelims